"एनकाउंटर" के लिए 20 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Sagar Sharab Kand: जंगल में छिपे आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, फायरिंग के बाद किया गिरफ्तार
Sagar Sharab Kand: सागर जहरीली शराब कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। आरोपी के पास से देशी कट्टा, जिंदा और खाली कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
फिल्में
Daayra Trailer: रहस्य और रोमांच से भरपूर है ‘दायरा’, करीना ने खींचा फैंस का ध्यान
Daayra Trailer: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में दोनों के बीच न्याय और ड्यूटी को लेकर टकराव दिखाया गया है।
राष्ट्रीय
सड़क हादसा : अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की मौत, दो अन्य ने भी तोड़ा दम
झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अबान अपने साथियों के साथ जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात कर प्रयागराज लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
रक्षा
पुष्टि का इंतजार : शोपियां में सेना का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकी जाकिर गनी के मारे जाने की सूचना
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सैदपोरा इलाके में शनिवार शाम से जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकियों के मारे जाने की खबरें सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकी संगठन के टॉप ऑपरेटिव थे। हालांकि सुरक्षाबलों की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इन आतंकियों में जाकिर अहमद गनी और लतीफ भट के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय
मामला पहुंचा हाईकोर्ट : वीडियो वायरल होने के बाद भी क्यों नहीं किया गिरफ्तार? जनहित याचिका में पुलिस पर उठाए गंभीर सवाल
भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। यह याचिका अधिवक्ता मुकेश कुमार की ओर से दाखिल की गई है। उन्होंने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय की खंडपीठ के समक्ष इस केस पर तुरंत सुनवाई करने की गुहार लगाई है।
राष्ट्रीय
विकासनगर हिंसा : युवक की मौत के बाद बवाल, आरोपी के घर में लगाई आग
उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, पथराव किया और मुख्य आरोपी के घर में आग लगा दी। पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मनोरंजन
रणदीप हुड्डा : इंस्पेक्टर अविनाश 2 में अपराध, राजनीति और STF की जबरदस्त जंग
‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ 90 के दशक के उत्तर प्रदेश की अपराध और राजनीति से जुड़ी कड़वी सच्चाई को दिखाती है। रणदीप हुड्डा एक बार फिर STF अधिकारी अविनाश मिश्रा के किरदार में दमदार एक्शन और गहरे भावनात्मक संघर्ष के साथ नजर आए हैं।
छत्तीसगढ़
नक्सलियों के गढ़ पूवर्ती में पहली बार जनगणना : 3 दिन में पूरे गांव का सर्वे, 234 मकान और 950 से ज्यादा आबादी दर्ज
सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित पूवर्ती गांव में पहली बार जनगणना का कार्य पूरा हुआ। माड़वी हिड़मा और देवा बारसे के गांव में महज 3 दिनों में 234 मकानों और 950 से ज्यादा आबादी का सर्वे किया गया। स्थानीय भाषा और संवेदनशील परिस्थितियों के बावजूद टीम ने हर घर तक पहुंचकर काम पूरा किया। कलेक्टर अमित कुमार ने इसे प्रेरणादायक बताया। कभी नक्सल आतंक के लिए चर्चित पूवर्ती अब विकास और प्रशासनिक पहुंच की नई मिसाल बन रहा है।