"लापरवाही" के लिए 659 परिणाम मिले
महासमुंद
ड्यूटी से गायब मिले 6 शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
सरायपाली विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के उपस्थिति पत्रकों की जांच में छह शिक्षकों को बिना सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुपस्थिति अवधि का वेतन काटने और जुलाई माह का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
महासमुंद
करोड़ों खर्च, फिर भी राहत नहीं, बागबाहरा अंडरब्रिज में भरा पानी
बागबाहरा के नवागांव वार्ड क्रमांक 10 में रेलवे द्वारा बनाया गया अंडरब्रिज बारिश के बाद जलमग्न हो गया। जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण सड़क मार्ग बाधित हुआ और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से अंडरब्रिज और टीन शेड की खामियों को दूर कर स्थायी समाधान की मांग की है।
राष्ट्रीय
स्टंटबाजी : रील बनाने के लिए बाइक स्टंट पड़ा महंगा, BNS और MV एक्ट में केस दर्ज
वायरल होने के लिए बाइक पर स्टंट और अशोभनीय रील बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी भीमेश देवांगन पर BNS और मोटर वाहन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों को खतरनाक स्टंट और कानून उल्लंघन से बचने की चेतावनी दी है।
शिक्षा
कोरबा एकलव्य विद्यालय में छात्रों का हंगामा, अव्यवस्थाओं पर प्रदर्शन प्राचार्य हटाने की मांग
कोरबा जिले के छुरी कला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने खराब भोजन, एक्सपायरी सामान और पेयजल की समस्या का आरोप लगाते हुए प्राचार्य डॉ. अहमद खान को हटाने की मांग की। छात्रों ने कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी का घेराव कर अपनी शिकायतें रखीं।
रायगढ़
सरस्वती साइकिल योजना पर हंगामा, घटिया साइकिल देने का आरोप
लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कुपाकानी गांव में सरस्वती साइकिल वितरण योजना के दौरान विवाद हो गया। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने छात्राओं को दी जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए घटिया सामग्री और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब मांगा और जांच की मांग की। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रवि भगत को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
महासमुंद
NH-353 बदहाल : 8 महीने में ही उखड़ी सड़क, गहरे गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा
बागबाहरा शहर से गुजरने वाले NH-353 मार्ग की हालत फिर खराब हो गई है। आठ से दस माह पहले कराई गई मरम्मत के बाद भी सड़क पर दोबारा गहरे गड्ढे उभर आए हैं और डामर की परत उखड़ने लगी है। बारिश में पानी भरने से ये गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए एनएच विभाग से तत्काल निरीक्षण, सुधार कार्य और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
महासमुंद
भोरिंग पंचायत में बवाल : 18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की
महासमुंद जिले की ग्राम पंचायत भोरिंग में 18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को ज्ञापन सौंपा। पंचों ने विकास कार्यों में अनियमितता, पंचायत फंड में गड़बड़ी, मनमानी और पंचों की उपेक्षा जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
धमतरी
तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत
धमतरी के कुरूद-विशाखापट्टनम मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिससे सारंगपुरी निवासी 50 वर्षीय भुनेश्वर सिंह दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
इस्तीफे की मांग तेज : किताबों की त्रुटियों पर बवाल, शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग
ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में मिली गंभीर त्रुटियों को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड से इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की बात कही है। वहीं, बीजेडी ने शिक्षा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि सरकार ने पुस्तकों में सुधारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
राष्ट्रीय
संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान
केंद्र सरकार ने सरकारी भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए लोकसभा में नया संशोधन विधेयक पेश किया है। इसमें दोषियों के लिए 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ तक जुर्माना, AI और साइबर धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई तथा फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का प्रावधान किया गया है।
राष्ट्रीय
हादसा : श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र में धार्मिक यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में अमृतसर से आए करीब 35 श्रद्धालु सवार थे। घायलों को बरसर अस्पताल, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज और पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
सूरजपुर
खुलासा : 9 शिक्षक पदस्थ, लेकिन स्कूल में मिला सिर्फ एक, सूरजपुर की शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम कर्री स्थित प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। निरीक्षण के दौरान 9 में से केवल एक शिक्षक ही स्कूल में मौजूद मिला, जबकि 8 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। शिक्षकों की गैरहाजिरी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने पर्याप्त भोजन नहीं मिलने की भी शिकायत की है।