ताज़ा खबरें
5163 समाचार
फिल्में
सनी देओल : नई फिल्म बंटवारा , 1947 का पहला मोशन पोस्टर जारी
आमिर खान प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म बंटवारा 1947 का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल समेत कई कलाकार नजर आएंगे।
सरकारी सूचना
जनदर्शन : ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को किया निर्देशित
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिलेवासियों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पाइपलाइन निर्माण, नामांतरण, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, फाइनेंस कंपनी की शिकायत, विद्युत पोल हटाने, निस्तारी तालाब संरक्षण, पीएम किसान सम्मान निधि, अतिक्रमण और लंबित भुगतान से जुड़े मामले शामिल रहे।
सरकारी सूचना
विकास की नई राह : मयूरीपारा तक पहुंची सड़क, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बैल से मयूरीपारा तक 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिल रही है। वर्षों से विकास से दूर रहे इस क्षेत्र में अब सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जगी है।
सरकारी सूचना
खेत बचाओ अभियान : 41 ग्राम पंचायतों में किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया जा रहा प्रशिक्षण
महासमुंद जिले में कृषि विभाग द्वारा 01 से 30 जून 2026 तक ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 41 ग्राम पंचायतों में कृषक चौपाल और संगोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : ललित राजवंशी बने विजेता, सुरों और संस्कृति के संगम से गूंजा महासमुंद
महासमुंद के आईआर रिजॉर्ट में कीर्तिमान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता ‘गाइए और छा जाइए’ का भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस संगीत महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 108 प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सेहत
करोड़ का कर्ज : जीवन रक्षक उपकरण ठप, सर्जरी में देरी, संकट के बीच वर्चुअल पोस्टमार्टम और CSR फंड से कायाकल्प की तैयारी
केरल का स्वास्थ्य विभाग गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन के अनुसार विभाग पर कुल 2,493 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसमें 476 करोड़ रुपये दवा कंपनियों और 2,017 करोड़ रुपये करुणा स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (KASP) के तहत देय हैं।
सरकारी सूचना
सड़क सुरक्षा पर सख्ती : 5 माह में 61 हजार चालान, 31 हजार वाहनों की फिटनेस जांच
छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तकनीक आधारित निगरानी, चालक प्रशिक्षण और वाहनों की वैज्ञानिक फिटनेस जांच पर जोर दिया है। नवा रायपुर में आयोजित राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की।
सरकारी सूचना
निरीक्षण : स्कूल खुलने से पहले प्रशासन अलर्ट, बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच
नवीन शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले महासमुंद जिले में परिवहन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। महासमुंद, पिथौरा, बसना और सरायपाली में 92 स्कूल बसों की जांच की गई, जिसमें नियमों के उल्लंघन पर दो बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया।
वायरल
दिल जीता सादगी ने : अमेरिका में भारतीय प्रोडक्ट मैनेजर के सैलरी खुलासे ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
अमेरिका के न्यूयॉर्क में कार्यरत एक भारतीय प्रोडक्ट मैनेजर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कंटेंट क्रिएटर Piyush Monga द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में टेक प्रोफेशनल ने खुलासा किया कि वह एक वायरलेस कंपनी में प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में सालाना 2.5 लाख डॉलर (करीब 2.1 करोड़ रुपये) का पैकेज प्राप्त करते हैं।
सरकारी सूचना
सुशासन तिहार : गांव-गांव पहुंची सुविधा, 1755 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले में लगाए गए 41 समाधान शिविरों के माध्यम से 1755 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। गांवों में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से युवाओं का समय और खर्च बचा है।
खेल
अफगानिस्तान सीरीज : भारत का जलवा, बांग्लादेश ने 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान वनडे, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास, जबकि विराट कोहली पहले ही टीम से बाहर हो चुके हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराकर 21 साल बाद कंगारू टीम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। नाहिद राणा ने 4 विकेट लेकर बांग्लादेश की जीत में अहम भूमिका निभाई।
रायपुर
आवागमन प्रभावित : पाइपलाइन फटने से रायपुर में जलसंकट की आशंका, सड़कों पर भरा पानी
रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात शहर की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन फट गई, जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।