"राशि" के लिए 993 परिणाम मिले
राज्य सरकार
CG Infrastructure Mission: छत्तीसगढ़ में सड़कों और भवनों का होगा विकास, CM साय ने दिए निर्देश
CG Infrastructure Mission: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन की समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ में सड़क नेटवर्क, सरकारी भवनों और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित रखरखाव और आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर दिया।
राज्य सरकार
CG Tourism Mission: छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास के लिए ₹500 करोड़ का मिशन, पर्यटकों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य
CG Tourism Mission: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन की समीक्षा की। मिशन के तहत ₹500 करोड़ की मूल निधि प्रस्तावित है, जबकि विभिन्न स्रोतों से ₹1,000 करोड़ से अधिक जुटाने की योजना है।
धर्म
Angarmoti Temple Dhamtari: जहां झुकते हैं शीश... आस्था, विश्वास और चमत्कार की मान्यताएं... मां अंगारमोती का दरबार
Angarmoti Temple Dhamtari: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गंगरेल बांध के किनारे स्थित मां अंगारमोती मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर का इतिहास 400 वर्ष से अधिक पुराना है। यहां दीपावली के बाद आयोजित होने वाला मड़ई मेला विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। धार्मिक परंपराओं के साथ गंगरेल बांध की प्राकृतिक सुंदरता भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। मां अंगारमोती का यह पावन धाम छत्तीसगढ़ की आस्था, लोक-संस्कृति और प्राकृतिक विरासत का अनूठा संगम है।
रायपुर
Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी
Chhattisgarh Farmers News: धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले भारतीय किसान संघ ने धान का खरीद मूल्य बढ़ाकर ₹3,358 प्रति क्विंटल करने और वर्ष 2022-23 के बकाया धान बोनस के करीब ₹1,700 करोड़ का भुगतान करने की मांग की है। संघ ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भेजकर खरीदी की अवधि बढ़ाने, टोकन व्यवस्था में सुधार और किसानों की अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की है। मांगों पर जल्द निर्णय नहीं होने पर 27 अक्टूबर को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के घेराव की चेतावनी दी गई है।
रायपुर संभाग
Arang News: नरदहा में सीसी रोड निर्माण पर सवाल, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
Arang News: छत्तीसगढ़ के आरंग जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत नरदहा में सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने निर्माण में मुरुम-बजरी के बजाय राखड़ के इस्तेमाल और नल-जल पाइपलाइन के ऊपर ढलाई किए जाने का आरोप लगाया है। मोहल्लेवासियों ने तकनीकी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
तकनीक
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Samsung के इन 5 स्मार्टफोन्स पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें नई कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Samsung के Galaxy S25 Ultra 5G, Z Fold 7 5G, A56 5G समेत पांच स्मार्टफोन्स पर बैंक डिस्काउंट, कूपन और कैशबैक ऑफर मिल रहे हैं। जानें इनकी कीमत और फीचर्स।
राज्य सरकार
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: दो एकड़ जमीन पर खेती, से लोचन प्रसाद को मिल रही मदद
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अमोरा निवासी किसान लोचन प्रसाद कश्यप को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आर्थिक सहायता मिल रही है। करीब दो एकड़ जमीन पर खेती करने वाले लोचन प्रसाद इस राशि का उपयोग खाद, बीज और अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में कर रहे हैं।
रायपुर
ED Investigation: रामगोपाल अग्रवाल की ₹9.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने दाखिल की पूरक शिकायत
ED Investigation: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रायपुर स्थित दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इनकी कीमत 9.06 करोड़ रुपए बताई गई है। ED ने 9 अक्टूबर को विशेष PMLA अदालत में उनके खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत भी दाखिल की। जांच एजेंसी का दावा है कि कथित शराब सिंडिकेट से जुड़ी 860 से 880 करोड़ रुपए की नकदी रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचाई गई थी। इस मामले में अब तक जब्त, फ्रीज या कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 610.34 करोड़ रुपए बताया गया है।
शिक्षा
CG Doctors Federation: 10 साल से नहीं बढ़ा जूनियर डॉक्टरों का मानदेय, फेडरेशन ने वित्त विभाग से की 70 हजार रुपए करने की मांग
CG Doctors Federation: छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत बॉन्डेड और संविदा जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने मानदेय बढ़ाने की मांग की है। डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने वित्त विभाग को ज्ञापन सौंपकर एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टरों का मानदेय 70 हजार रुपये प्रतिमाह करने और संविदा जूनियर रेजिडेंट्स के मानदेय में 20 हजार रुपये की बढ़ोतरी की मांग की है।
शिक्षा
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन का नया मौका, 1654 पदों के विज्ञापन में संशोधन
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के विस्तृत विज्ञापन में हाईकोर्ट के आदेश के बाद संशोधन किया गया है। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, गणित और कृषि विषयों में दिव्यांगता की पात्र श्रेणियों का विस्तार किया गया है। कुल 1,654 पदों पर भर्ती के लिए नए पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन की तारीख व्यापमं अलग से घोषित करेगा।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: मनेन्द्रगढ़ की पार्वती को महतारी वंदन योजना से मिला ₹32 हजार का लाभ
Seva Sankalp Abhiyan: महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के ग्राम चनवारीडांड निवासी पार्वती को योजना की 32वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक कुल ₹32,000 मिल चुके हैं। हर महीने मिलने वाली ₹1,000 की राशि से उन्हें घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
रायपुर
CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं
CG Health Department: आयुष्मान भारत योजना के तहत 17 अस्पतालों की जांच में 14 में अनियमितताएं मिली हैं। मरीजों से अतिरिक्त वसूली और गलत पैकेज के इस्तेमाल के मामलों में संबंधित अस्पतालों पर जुर्माने और योजना से बाहर करने की कार्रवाई की तैयारी है।