"राशि" के लिए 737 परिणाम मिले
शिक्षा
Chhattisgarh Education: लइका चिन्हारी ऐप से स्कूल लौटेंगे ड्रॉपआउट बच्चे, तीन महीने पढ़ाई पर मिलेंगे ₹500
Chhattisgarh Education: ड्रॉपआउट और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए ‘लइका चिन्हारी’ ऐप शुरू किया गया है। ऐप के जरिए बच्चों की पहचान, प्रवेश और उपस्थिति की डिजिटल निगरानी होगी। पात्र सर्वेकर्ताओं को सत्यापित पहचान पर ₹20 और बच्चे को तीन महीने तक स्कूल से जोड़े रखने पर ₹500 मिलेंगे।
महासमुंद
Bagbahara Education Committee: स्कूलों की सुधरेगी तस्वीर, 73 भवनों की मरम्मत और 53 बालिका शौचालयों का प्रस्ताव
Bagbahara Education Committee: बागबाहरा की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक में जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत, बालिका शौचालय, पेयजल, छात्रावास और पेंशन योजनाओं से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए।
महासमुंद
Girls Hostel: लाखों की मरम्मत के बाद भी टपक रही छात्रावास की छत, जांच की मांग लेकर कलेक्टर से मिला अजा समाज
Girls Hostel: महासमुंद के गुड़रूपारा स्थित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास में लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद छत से पानी टपकने और शौचालय-स्नानघर के दरवाजे टूटने की शिकायत सामने आई है। सर्व अजा समाज ने कलेक्टर से मुलाकात कर गुणवत्ताहीन एवं अधूरे मरम्मत कार्य की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और जिले के सभी छात्रावासों के नियमित निरीक्षण की मांग की है।
शेयर बाजार
IPO Listing News: शेयर बाजार में Lalithaa Jewellery की धमाकेदार शुरुआत, निवेशकों को पहले दिन 32% फायदा
IPO Listing News: शेयर बाजार में आज Lalithaa Jewellery के शेयरों की शानदार लिस्टिंग हुई। बीएसई पर कंपनी का शेयर 31.99 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 265.30 रुपए पर सूचीबद्ध हुआ। वहीं, एनएसई पर इसकी शुरुआत 265 रुपए के भाव से हुई। मजबूत लिस्टिंग से आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा लाभ मिला।
राष्ट्रीय
Delhi Hospital: दो अस्पतालों के लिए 426 करोड़ मंजूर
Delhi Hospital: दिल्ली सरकार ने मादीपुर और ज्वालापुरी में पांच साल से अधूरे पड़े दो अस्पतालों का निर्माण पूरा करने के लिए 426.53 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। दोनों अस्पतालों के शुरू होने से कुल 1,382 नए बेड उपलब्ध होंगे।
राज्य सरकार
Mahtari Vandan Yojana: रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर खिली खुशी
Mahtari Vandan Yojana: गौरेला विकासखंड के ग्राम मेढूका की देवेंद्र कुमारी के खाते में महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त पहुंची। रक्षाबंधन से पहले मिली इस राशि का उपयोग वे राखी और त्योहार की तैयारियों में करेंगी। उन्होंने कहा कि योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ परिवार की जरूरतों में सहयोग का अवसर दे रही है।
राष्ट्रीय
Digital Arrest Scam: रिटायर्ड कर्मचारी से 63 लाख की ठगी, 54.84 लाख नकद बरामद
Digital Arrest Scam: देवास में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मचारी सुरेश इंग्ले से करीब 63 लाख रुपए की ठगी के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 54.84 लाख रुपए नकद बरामद किए। मामले को सुलझाने के लिए 70 पुलिसकर्मियों की 19 टीमों ने 127 दिनों तक जांच की और 17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश दी।
राज्य सरकार
Pradhan Mantri Awas Yojana-Gramin: छत्तीसगढ़ में 11 लाख से अधिक PM आवास पूरे हुए
Pradhan Mantri Awas Yojana-Gramin: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण को लगातार गति दी जा रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुसार, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 11 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। वहीं प्रदेश में करीब 4 लाख आवास निर्माणाधीन हैं। सरकार का लक्ष्य पात्र गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को जल्द से जल्द पक्की छत उपलब्ध कराना है।
राज्य सरकार
बिहान योजना ने खोली नई राह, मिट्टी के उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनी सावित्री
रायगढ़ जिले की ग्राम पंचायत सियारपाली की सावित्री राणा बिहान योजना से जुड़कर कुम्हारी के पारंपरिक हुनर को स्वरोजगार में बदल रही हैं। स्व-सहायता समूह, वित्तीय सहयोग और बैंक ऋण की मदद से उन्होंने कारोबार खड़ा किया और अब हर महीने करीब 8 से 9 हजार रुपये कमा रही हैं।
राज्य सरकार
सीएम साय ने पुस्तक महतारी वंदन अभिनंदन का किया विमोचन, सामने आईं महिलाओं की कहानियां
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पत्रकार निशा द्विवेदी की पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का विमोचन किया। दो भागों में प्रकाशित इस पुस्तक में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं के अनुभव, आर्थिक बदलाव और आत्मनिर्भरता की कहानियों को संकलित किया गया है।
यात्रा
धमतरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स की नई शुरुआत, रूद्री बांध में कयाकिंग बनी सैलानियों की पहली पसंद
धमतरी के रूद्री बांध में शुरू हुई कयाकिंग अकादमी पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी कयाकिंग का आनंद लेने पहुंचे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षित स्टाफ, स्वच्छता, पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार
महासमुंद को 31.60 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, नए बस स्टैंड और कार्यालय भवन की भी घोषणा
महासमुंद में 31.60 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नए बस स्टैंड और नगरीय कार्यालय भवन के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा की। शहर में सड़क, जल, स्वच्छता और अधोसंरचना से जुड़े कई कार्य भी किए जाएंगे।