"बिलासपुर" के लिए 545 परिणाम मिले
जांजगीर-चांपा
अकलतरा मार्ग पर सड़क हादसा, आम आदमी पार्टी के नेता अभिषेक मिश्रा को आई चोटें
आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेता अभिषेक मिश्रा सड़क हादसे में घायल हो गए। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा : हरित ऊर्जा का नया मॉडल, 8 नगर निगमों में लगेंगे CBG प्लांट
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा और बेहतर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए आठ नगर निगम क्षेत्रों में CBG प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। इन प्लांटों में जैविक कचरे, पराली और पशु अपशिष्ट से कंप्रेस्ड बायोगैस तैयार की जाएगी। इससे किसानों को अतिरिक्त आय, रोजगार के अवसर और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
मुंगेली
मुंगेली सड़क हादसा : तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, दो महिलाओं की मौत के बाद कोर्ट ने भेजा जेल
मुंगेली के जरहागांव थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत और एक युवक के घायल होने के मामले में तखतपुर नगर पालिका CMO अमरेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद कार छोड़कर फरार हुए CMO को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
कोरबा
सड़क हादसा: यात्री बस और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, कई घायल
पेट्रोल पंप के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। बिलासपुर से कोरबा जा रही यात्रियों से भरी यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस और बोलेरो सवार कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हादसे की वजह माना जा रहा है।
बिलासपुर
खौफ का खेल : 17 साल की छात्रा को ब्लैकमेल कर ठगे ₹14.5 लाख और आधा किलो सोना, 4 गिरफ्तार
बिलासपुर के सरकंडा इलाके में नाबालिग छात्रा को धमकाकर करीब 14.50 लाख रुपये नकद और आधा किलो सोने के जेवर ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आयुष यादव समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं। आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग के जरिए मिले पैसों से महंगे होटल, पार्टियां और खरीदारी की।
मुंगेली
मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
मुंगेली के जरहागांव थाना क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
महासमुंद
महासमुंद: हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी नि:शुल्क कानूनी सहायता, अधिकार मित्रों को मिला प्रशिक्षण
महासमुंद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नालसा और छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नि:शुल्क कानूनी सहायता, हेल्पलाइन 15100 के प्रचार-प्रसार, विधिक जागरूकता अभियान और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
राज्य सरकार
रायपुर में 2 अगस्त को डिजिटल न्याय व्यवस्था पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, सीएम साय होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर में 2 अगस्त को डिजिटल न्याय व्यवस्था और नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर राज्य स्तरीय कार्यशाला होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे।
राजनांदगांव
बड़ी सौगात : डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन को मिली हरी झंडी, 6,947 करोड़ की लागत से बदलेगी चार विधानसभाओं की तस्वीर
राजनांदगांव और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 6,947 करोड़ रुपये की डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को रेलवे बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिल गई है। इससे खैरागढ़, छुईखदान, कवर्धा और पंडरिया जैसे क्षेत्रों को पहली बार बेहतर रेल संपर्क मिलेगा और मुंबई-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।
रायपुर
स्मार्ट मीटर विवाद के बीच सरकार का डेटा जारी, जुलाई में 28% घटी बिजली खपत
छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिल को लेकर जारी विवाद के बीच CSPDCL ने सफाई दी है। बिजली विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर में कोई गड़बड़ी नहीं है और बिल वास्तविक बिजली खपत के आधार पर ही जारी किए जा रहे हैं। विभाग ने मई, जून और जुलाई की बिजली खपत के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि बारिश के दौरान बिजली उपयोग में कमी आई है।
रायपुर
चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला : नेताओं को कार्यक्रमों से पहले PCC-DCC को देनी होगी सूचना
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेताओं और संभावित टिकट दावेदारों के लिए नए संगठनात्मक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब किसी भी धरना, प्रदर्शन, आंदोलन या राजनीतिक कार्यक्रम से पहले जिला कांग्रेस कमेटी और PCC को जानकारी देना अनिवार्य होगा। पार्टी का कहना है कि यह कदम बेहतर तालमेल और संगठन को मजबूत बनाने के लिए उठाया गया है।
बिलासपुर
कार्रवाई : सिरगिट्टी में शराब के पैसे को लेकर विवाद, चाकू-तलवार के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार बरामद की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।