"ED" के लिए 4783 परिणाम मिले
महासमुंद
Bagbahara Community Health Centre: मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती, एक दिन में 10 प्रसव
Bagbahara Community Health Centre: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में 7 अक्टूबर को एक ही दिन में 7 सी-सेक्शन और 3 सामान्य प्रसव सहित कुल 10 प्रसव सफलतापूर्वक कराए गए। इसी दिन बच्चेदानी का ऑपरेशन भी किया गया। अस्पताल के अनुसार, सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रवेन्द्र साहू के नेतृत्व और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. बढ़ई के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल हुई।
राष्ट्रीय
CJP Protest: सियासी प्रदर्शन का असर, कारोबार ठप, वीकेंड पर बाजारों में सन्नाटा, 2000 करोड़ के नुकसान की आशंका
CJP Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के दौरान प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित होने का दावा किया गया। CTI ने करीब 2,000 करोड़ रुपये के व्यापारिक नुकसान का अनुमान जताते हुए राजनीतिक दलों से दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की है।
राज्य सरकार
Dussehra Festival: काछन गादी पूजा के साथ 75 दिवसीय महापर्व का शुभारंभ
Dussehra Festival: दशहरा का शुभारंभ पारंपरिक काछन गादी पूजा के साथ हुआ। इस दौरान मां काछनदेवी के स्वरूप में कुंवारी कन्या पीहू ने कांटों के झूले पर विराजित होकर 75 दिवसीय महापर्व के आयोजन की अनुमति दी। इस ऐतिहासिक अनुष्ठान में बस्तर राजपरिवार, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
राजनांदगांव
Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Blackmailing Case: राजनांदगांव साइबर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और 2 लाख 19 हजार 500 रुपए की ठगी के आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कैंसर से पीड़ित होने का झांसा देकर पैसे लिए और युवती के निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
दुर्ग संभाग
Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा
Maa Bamleshwari Temple: डोंगरगढ़ में नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को परेशान करने और विवाद करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। तीनों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, मां बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 1200 पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी।
राज्य सरकार
Forest Department: वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, अंबिकापुर में बनेगा आधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर
Forest Department: वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने के लिए अंबिकापुर के संजय पार्क में आधुनिक वन्यजीव उपचार केंद्र स्थापित करने और 18 ग्रामीण सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा, गोमर्डा अभयारण्य में 50 काले हिरणों के स्थानांतरण, राज्य की पहली राजकीय तितली घोषित करने के प्रस्ताव और हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं देने से जुड़े मुद्दों पर भी निर्णय लिए गए।
कारोबार
Mahindra Deal: एयरोस्पेस कारोबार में बड़ा कदम, 51% हिस्सेदारी Embraer को बेचेगी कंपनी
Mahindra Deal: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ब्राजील की विमान निर्माता कंपनी Embraer के साथ समझौता कर नोवावायु एयरोस्पेस लिमिटेड की 51% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। प्रस्तावित सौदा पूरा होने के बाद कंपनी महिंद्रा की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी नहीं रहेगी।
खेल
World Bowls 2026: पुतुल सोनोवाल ने कांस्य जीतकर रचा इतिहास
World Bowls 2026: भारत के पुतुल सोनोवाल ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड बाउल्स चैंपियन ऑफ चैंपियंस 2026 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह इस टूर्नामेंट में भारत का पहला पदक है।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: आवेदन देते ही दिव्यांग को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, अब होंगे आत्मनिर्भर
Vishnu Deo Sai: जशपुर जिले के ग्राम गिनाबहार निवासी दिव्यांग बिंदे राम को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन देने के तुरंत बाद बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इससे उन्हें आवागमन और रोजमर्रा के कामों में सहूलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में की गई इस पहल से बिंदे राम की आत्मनिर्भरता बढ़ाने और उनकी परेशानियां कम करने में मदद मिलेगी।
शेयर बाजार
TCS Share News: डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट तय, जानें किसे मिलेगा लाभ
TCS Share News: टीसीएस ने निवेशकों के लिए ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय की है। जानिए डिविडेंड हिस्ट्री, बोनस शेयर और ब्रोकरेज हाउस के टारगेट प्राइस की पूरी जानकारी।
राज्य सरकार
Vishnu Deo Sai: 10 वर्षीय रिमोन को मिलेगा बेहतर इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली मदद
Vishnu Deo Sai: 10 वर्षीय रिमोन टंडन के इलाज के लिए 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की है। दुर्लभ बीमारी से पीड़ित रिमोन को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत यह मदद दी गई है, जिससे उसके उपचार में सहायता मिलेगी।
महासमुंद
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास छिंदादर मार्ग स्थित मंदिर के आसपास पिछले 4-5 दिनों से तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। रात में तेंदुए की तस्वीरें भी सामने आई हैं। पंडरीपानी और झिटकी में हमले की घटनाओं के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कर सतर्क रहने की अपील की है।