"महासमुंद" के लिए 1057 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
Arang News: चंदखुरी में 26 से 28 सितंबर तक होगा मानस महोत्सव, दिग्गज हस्तियों का रहेगा जमावड़ा
Arang News: चंदखुरी के माता कौशल्या मंदिर परिसर में 26 से 28 सितंबर तक राज्य स्तरीय मानस महोत्सव एवं अलंकरण समारोह होगा। कार्यक्रम में रमन सिंह, खुशवंत साहेब, भूपेश बघेल और शिव डहरिया समेत कई अतिथि शामिल होंगे।
महासमुंद
Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद
Human Trafficking: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो राज्यों में फैले नेटवर्क के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 1.4 करोड़ रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी और नाबालिगों के शोषण से जुड़े मामलों के संकेत मिले हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: डोंगरीपारा शिविर में हितग्राहियों को मिली सहायता, दिव्यांगों और बच्चों को बांटे गए प्रमाण पत्र
Seva Sankalp Abhiyan: कोंडागांव नगर के डोंगरीपारा में आयोजित सेवा मेरा योगदान शिविर में प्रदेश के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि, अधिकार अभिलेख, दिव्यांग उपकरण, आयुष्मान कार्ड, जन्म एवं जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य लाभ प्रदान किए गए।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: पर्यावरण बचाने और समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की पहल, शिवनाथ तट पर सफाई और सेवा शिविर
Seva Sankalp Abhiyan: दुर्ग जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिवनाथ नदी तट पर स्वच्छता, वृक्षारोपण और जल संरक्षण अभियान चलाया गया। वहीं नगर निगम दुर्ग के सेवा सेतु शिविरों में 12 वार्डों के नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया।
महासमुंद
Stone Mine Accident: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की रीढ़ की हड्डी टूटी, ठेकेदार और मकान मालिकों पर FIR दर्ज
Stone Mine Accident: ग्राम मुढ़ेना स्थित पत्थर खदान में निर्माण कार्य के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई, जिससे कमर के नीचे का हिस्सा सुन्न हो गया है। पीड़ित परिवार ने ठेकेदार और खदान मालिकों पर सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी का आरोप लगाया है। करीब 35 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी आर्थिक मदद नहीं मिलने की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: पुणे भेजी जा रही 74 लाख से अधिक की अवैध गांजा खेप जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले के बसना थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा कार से 1 क्विंटल 32 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 66 लाख रुपये है। पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
Arang Development News: पारागांव को मिली 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात, बनेगा सामुदायिक भवन और सीसी रोड
Arang Development News: ग्राम पारागांव में 70 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इसमें 50 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन और 20 लाख रुपये से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। राशि स्वीकृत होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इन विकास कार्यों से गांव में सामाजिक कार्यक्रमों और आवागमन की सुविधाओं का विस्तार होगा।
राज्य सरकार
National Ayurveda Day 2026: रायगढ़ में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, 458 मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
National Ayurveda Day 2026: रायगढ़ जिले के शासकीय आयुर्वेद औषधालय बुनगा ने 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम के तहत स्वास्थ्य शिविर, योग, काढ़ा वितरण, नशामुक्ति जागरूकता और औषधीय पौधारोपण जैसी गतिविधियां आयोजित कीं। अभियान में 458 मरीजों को निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श और दवाएं दी गईं।
खेल
Mahasamund Handball Team: खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते पदक
Mahasamund Handball Team: 12 खिलाड़ियों ने जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में रजत पदक और बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया।
महासमुंद
Ramcharit Manas: जिला स्तरीय मानस संगोष्ठी, गुरु महिमा और रामचरित मानस के संदेश पर हुआ मंथन
Ramcharit Manas: तेन्दूकोना में आयोजित जिला स्तरीय मानस संगोष्ठी में रामचरित मानस के अयोध्याकांड के प्रथम दोहे की व्याख्या की गई। मानस प्रवक्ताओं ने गुरु महिमा, जीवन मूल्यों और आदर्श समाज निर्माण में मानस के संदेश की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिलेभर से मानस प्रेमी, भजन गायक, व्याख्याकार एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
रायपुर
Ganja Smuggling: माना कैंप में गांजा तस्करी का खुलासा, अल्टो कार से 11 पैकेट में मिला करीब 22 किलो गांजा
Ganja Smuggling: माना कैंप थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के मामले में महासमुंद निवासी राजेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21.964 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल अल्टो कार जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गांजा ओडिशा से दुर्ग ले जाया जा रहा था।
महासमुंद
Teej Milan Samaroh: बागबाहरा में साहू समाज का तीज मिलन समारोह, महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Teej Milan Samaroh: बागबाहरा के साहू सदन लालपुर में साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मटका फोड़, फुगड़ी, छत्तीसगढ़ी व्यंजन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। तीज पर्व पर आधारित छत्तीसगढ़ी नाटक एवं सामूहिक सुआ नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में सामाजिक एकजुटता के साथ छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।