"महासमुंद" के लिए 1057 परिणाम मिले
महासमुंद
Ganja Smuggling Case: ओडिशा से महाराष्ट्र और भिलाई भेजी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, 6 तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling Case: महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 163 किलो से ज्यादा गांजा जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल वाहन, मोबाइल और अन्य सामान समेत करीब 1.10 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। पूछताछ में सामने आया कि गांजा ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सप्लाई किया जा रहा था।
राजनांदगांव
A major gift: हॉकी की नर्सरी को मिलेगी नई एस्ट्रोटर्फ, जनवरी तक पूरा होगा काम
A major gift: देशभर में हॉकी के लिए पहचान रखने वाले मैदान को जल्द ही नया रूप मिलने जा रहा है। आगामी जनवरी माह तक यहां नया एस्ट्रोटर्फ तैयार होने की उम्मीद है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसके लिए दिल्ली की एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है।
राज्य सरकार
TB Treatment: स्वास्थ्य विभाग की पहल से बदली जिंदगी, टीबी मुक्त होकर मिसाल बने विजय साहू
TB Treatment: महासमुंद जिले में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत 305 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। वार्ड क्रमांक-25 निवासी विजय साहू ने समय पर जांच, नियमित उपचार और स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन से टीबी बीमारी को मात दी। नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने वाले विजय अब लोगों को भी समय पर जांच और इलाज कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
महासमुंद
Saraswati Cycle Scheme: हाई स्कूल में 31 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, भीखम सिंह ठाकुर ने किया वितरण
Saraswati Cycle Scheme: मुख्यमंत्री निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल खोपली में 31 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। अतिथियों ने योजना को छात्राओं की शिक्षा के लिए उपयोगी बताते हुए उन्हें नियमित अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
धर्म
Vishwakarma Jayanti: धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में भीखम सिंह की सहभागिता
Vishwakarma Jayanti: जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विश्वकर्मा जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस प्रतियोगिता एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता की। उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की और लोक कलाकारों व युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।
महासमुंद
Mid Day Meal Chhattisgarh: तीन महीने से मानदेय न मिलने से रसोइयों में भारी आक्रोश, 28 तक भुगतान न होने पर पूर्ण हड़ताल का ऐलान
Mid Day Meal Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मध्याह्न भोजन योजना से जुड़ी रसोइया बहनों और स्वयं सहायता समूह संचालकों को पिछले तीन महीनों से मानदेय और भोजन सामग्री का बजट नहीं मिला है। बजट आवंटित होने के बावजूद भुगतान लंबित रहने से आर्थिक संकट बढ़ गया है। रसोइया संगठन ने 28 सितंबर तक भुगतान नहीं होने पर जिलेभर के स्कूलों में रसोई बंद कर हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: ओडिशा से मध्य प्रदेश तस्करी हो रहा 41.5 लाख का गांजा जब्त, फर्जी नंबर प्लेट लगी बलेनो कार से 3 तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सांकरा पुलिस ने एनएच-53 पर कार्रवाई करते हुए 83.100 किलो गांजा जब्त किया है। ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही खेप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
महासमुंद
Keertiman media: रंग विनायक स्पर्धा संपन्न, आकर्षक रंगोली बनाकर गेंदलाल साहू ने जीता प्रथम पुरस्कार, अमिता ने हासिल किया द्वितीय स्थान
Keertiman media: महासमुंद के लोहिया चौक स्थित गणेश पंडाल में कीर्तिमान मीडिया द्वारा आयोजित रंग विनायक स्पर्धा का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भक्ति और संस्कृति के सुंदर रंग बिखेरे। प्रतियोगिता में अपनी अद्भुत 3D गणेश रंगोली से गेंन्दलाल साहू ने प्रथम स्थान हासिल कर ₹1,100 का नकद पुरस्कार अपने नाम किया। वहीं बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अमिता मानिकपुरी ने ₹700 के साथ द्वितीय और काजल गुप्ता ने ₹500 के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं को नगद राशि, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
महासमुंद
Mahasamund News: सिरपुर शासकीय स्कूल में वित्तीय अनियमितता का मामला, जांच रिपोर्ट के बाद दो अधिकारी निलंबित
Mahasamund News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर में वेतन-भत्तों में हेरफेर कर सरकारी राशि गबन के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रभारी प्राचार्य उमा ठाकुर और तत्कालीन सहायक ग्रेड-2 अकील मोहम्मद खान को निलंबित कर दिया है। जांच रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है।
महासमुंद
Mahasamund News: विश्वकर्मा जयंती पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की, सुख-समृद्धि की कामना
Mahasamund News: भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित पूजा कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों, कारीगरों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
महासमुंद
CG Crime News: परसकोल और लिमगांव के विद्यालयों में सेंधमारी, कंप्यूटर-लैब का सामान और राशन पार
CG Crime News: महासमुंद जिले में अज्ञात चोरों ने दो सरकारी स्कूलों को निशाना बनाकर कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, साइंस लैब उपकरण, राशन और रसोई के बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी कर 3 तस्करों को दबोचा, 17.5 लाख का माल बरामद
Ganja Smuggling: महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-53 रेहटीखोल के पास तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 35.120 किलो अवैध गांजा और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिसकी कुल कीमत करीब 17.81 लाख रुपये है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।