"आरोपियों को न्यायालय" के लिए 54 परिणाम मिले
सूरजपुर
गैंगरेप : पति की बेबसी के सामने महिला से दरिंदगी, चारों आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में बाजार से लौट रहे दंपती को चार युवकों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने नशे में धुत पति को बंधक बनाकर महिला को खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।
बालोद
जानलेवा वार : नाबालिग बेटी से दूरी बनाने की नसीहत बनी पिता के लिए मुसीबत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बेटी से बात करने से रोकने पर एक युवक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर पिता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित का इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार और वाहन जब्त कर लिए।
रायपुर संभाग
वन्यजीव संरक्षण : कवर्धा में चीतल के अवैध शिकार के मामले में 7 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
कवर्धा के भलपहरी जंगल में नर चीतल के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चीतल का मांस व शिकार में इस्तेमाल सामान जब्त किया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
दुर्ग
बड़ी कार्रवाई : 5.189 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुलिस का बड़ा प्रहार
दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 5.189 किलोग्राम अवैध गांजा की तस्करी कर रहे रायपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल 2.80 लाख रुपये की सामग्री जब्त की।
महासमुंद
46.580 लीटर महुआ शराब जब्त : महासमुंद में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा
महासमुंद पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए पिथौरा, सांकरा, कोमाखान और तेंदुकोना थाना क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान कुल 46.580 लीटर अवैध महुआ शराब और 500 रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस की संवाद व्हाट्सएप हेल्प डेस्क पर मिली सूचनाओं के आधार पर की गई।
धमतरी
मछली व्यापारी की हत्या : जंगल में घेरकर उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
धमतरी जिले के मछली व्यापारी विप्लव मंडल की हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि इस वारदात को किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि मृतक के साथ काम करने वाले मजदूरों ने ही अंजाम दिया था। मजदूरी को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और आपसी रंजिश के कारण आरोपियों ने पहले से योजना बनाकर व्यापारी की हत्या की और उसके बाद नकदी व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
दुर्ग
शराब पार्टी बनी मौत की वजह : मामूली विवाद में युवक की सब्बल से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीना एक 18 वर्षीय युवक की जिंदगी का आखिरी पल साबित हुआ। शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही साथी के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
रकम ट्रांसफर : 7-8 बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड, 61 लाख ठगी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 61.06 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने केरल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी किराए के बैंक खातों और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ठगी की रकम का लेन-देन करते थे। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
केस : मरवाही अपहरण कांड का खुलासा, 20 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
मरवाही में गिरीश यादव के अपहरण मामले का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। अपहृत को सुरक्षित छुड़ाकर महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कोरबा
अभियान : सजग कोरबा-सतर्क कोरबा अभियान के तहत चोरी की गई टाटा मैजिक और जेवर बरामद
कोरबा पुलिस ने "सजग कोरबा-सतर्क कोरबा" अभियान के तहत चोरी के दो मामलों का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गए चांदी के आभूषण और करीब 7 लाख रुपये मूल्य की टाटा मैजिक वाहन बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि वाहन चोरी मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
राजनांदगांव
खुलासा : राजनांदगांव में युवती की मौत के पीछे साजिश का आरोप, तीन आरोपी जेल भेजे जाएंगे
राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर जबरन शराब पिलाई और रिसॉर्ट में उसके साथ दुष्कर्म किया।
दुर्ग
खुलासा : 6 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, 30 खातों की जांच जारी
दुर्ग जिले के उतई क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े म्यूल अकाउंट नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 6 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अपने बैंक खातों, एटीएम और सिम कार्ड को साइबर ठगों को इस्तेमाल करने देते थे, जिनके जरिए ठगी के लाखों रुपये का लेन-देन किया जाता था।