"आस्था" के लिए 388 परिणाम मिले
धर्म
आस्था और भक्ति : जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा बसना, बहुड़ा रथ यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी पर बसना अंचल में भगवान श्री जगन्नाथ की बहुड़ा रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। बसना, बरबसपुर और गोरटेक में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पूजा-अर्चना कर रथ खींचा तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। हजारों श्रद्धालुओं ने जय जगन्नाथ के जयघोष के बीच रथ यात्रा में भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
धर्म
भक्ति का समागम : रामलला के चरणों तक पहुंचेगी छत्तीसगढ़ की आस्था, तीन दिन चलेगी श्रीराम श्रद्धा यात्रा
छत्तीसगढ़ में भगवान श्रीराम को भांचा मानने की परंपरा के तहत 25 से 27 जुलाई तक तीन दिवसीय श्रीराम श्रद्धा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं से एकत्र किए गए नारियल अयोध्या धाम में रामलला के चरणों में अर्पित किए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक, शांतिपूर्ण और गैर-राजनीतिक होगी।
धर्म
धर्म-कर्म : आस्था और भक्ति से सराबोर हुआ चौगाई, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ भव्य समापन
बक्सर के चौगाई प्रखंड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हुआ। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कथा व रामकथा का श्रवण किया। समापन अवसर पर आचार्यों का सम्मान किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ।
महासमुंद
भक्ति और परंपरा का संगम : बागबाहरा में आस्था का सैलाब, पांच रथों संग निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा
बागबाहरा में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की वार्षिक रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। रिमझिम बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालु दर्शन और रथ खींचने के लिए नगर की सड़कों पर पहुंचे। नगर के विभिन्न मंदिरों से निकले पांच भव्य रथों की एक साथ यात्रा इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। जय जगन्नाथ के जयघोष और भक्तिमय माहौल के बीच पूरा नगर आस्था के रंग में डूबा नजर आया।
राष्ट्रीय
अनोखी परंपरा : सूखे से परेशान गांव में आस्था की अनोखी तस्वीर, महिलाओं के सैरा नृत्य के बाद हुई बारिश
रायसेन जिले के मढ़िया गुसाई गांव में अल्प वर्षा से परेशान ग्रामीणों ने सदियों पुरानी लोक परंपरा निभाई। महिलाओं ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए सैरा (डांडिया) नृत्य किया। करीब दो घंटे चले इस अनुष्ठान के बाद मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई, जिससे किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
धर्म
आस्था और भक्ति : 16 जुलाई से शुरू होगी पुरी रथयात्रा, दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ तैयार
पुरी रथ यात्रा के लिए होटल बुकिंग की भारी मांग है क्योंकि 10 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। पुरी में होटल और लॉज के कमरों के दाम 10 गुना तक बढ़ गए हैं।
धर्म
87 सालों की अटूट आस्था : 16 जुलाई को रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे महाप्रभु जगन्नाथ, तैयारियां पूरी
राजनांदगांव में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की 87 वर्षों पुरानी रथयात्रा 16 जुलाई को धूमधाम से निकाली जाएगी। गांधी चौक स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से शुरू होने वाली यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।
धर्म
आस्था का सैलाब : माता शीतला की पूजा-अर्चना में जुटे श्रद्धालु, बागबाहरा क्षेत्र में भक्तिमय हुआ माहौल
बागबाहरा नगर और आसपास के क्षेत्रों में शीतला पहुंचेनी पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विभिन्न शीतला मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जसगीत और भजन-कीर्तन के आयोजन हुए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता शीतला से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
यात्रा
आस्था बरकरार : बदलते मौसम का असर! अमरनाथ में बाबा बर्फानी का हिमलिंग लगातार हो रहा छोटा
जम्मू-कश्मीर की पवित्र अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है। गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले पवित्र हिम शिवलिंग का आकार लगातार छोटा होता जा रहा है। अब इस शिवलिंग की ऊंचाई घटकर करीब 4 फीट ही रह गई है। इससे पहले 23 मई को सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा जारी की गई तस्वीरों में शिवलिंग का आकार लगभग 7 फीट दिखाई दे रहा था।
कबीरधाम
आस्था पर वार : बजरंगबली मंदिर से 30 तोले का मुकुट चोरी, लोगों में भारी आक्रोश
कवर्धा शहर में एक बार फिर मंदिर में चोरी की घटना ने लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। रेवाबंध तालाब के पास नवीन बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर में अज्ञात चोर भगवान हनुमान की प्रतिमा का मुकुट चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई और लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई।
राजनांदगांव
डोंगरगढ़ : आस्था, इतिहास और आधुनिकता का अद्भुत संगम
छत्तीसगढ़ का डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर के कारण देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार इसका इतिहास राजा कामसेन और मां बम्लेश्वरी की स्थापना से जुड़ा है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान यहां भव्य मेले, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल पदयात्राएं आयोजित होती हैं, जिनमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
रायपुर
आस्था का संदेश : सोमनाथ को नमन करने निकला छत्तीसगढ़, साथ ले गया अपनी धरती की खुशबू
रायपुर रेलवे स्टेशन से सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में 1000 से अधिक श्रद्धालु, कलाकार और साहित्यकार शामिल हुए, जो छत्तीसगढ़ के शिवालयों की पावन माटी और नदियों का जल सोमनाथ धाम में अर्पित करेंगे।