"कृषि विभाग" के लिए 133 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
खाद वितरण के नियम बदले : किसानों को 50% अतिरिक्त खाद की छूट, टैगिंग व्यवस्था खत्म
मध्य प्रदेश सरकार ने खाद वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। किसानों को अब यूरिया या डीएपी के साथ दूसरी खाद खरीदने की मजबूरी नहीं होगी। किसान निर्धारित कोटे से दो चरणों में 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त खाद ले सकेंगे। ई-विकास 2.0 के तहत टोकन जारी होने के 24 घंटे के भीतर खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। WhatsApp Bot के जरिए भी टोकन बुकिंग की सुविधा शुरू की जा रही है।
राज्य सरकार
मुफ्त बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से बदली खेती की तस्वीर, आधुनिक खेती को मिल रहा बढ़ावा
सरगुजा के अम्बिकापुर विकासखंड के किसान रमेश रजवाड़े ने कृषि विभाग के सहयोग से 2 एकड़ में मक्का की खेती की है। निःशुल्क बीज और तकनीकी मार्गदर्शन से फसल की अच्छी बढ़वार हो रही है और किसान को बेहतर उत्पादन व आय बढ़ने की उम्मीद है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
अंबिकापुर में खाद की कालाबाजारी पर कृषि मंत्री सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
अंबिकापुर दौरे पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने सरगुजा में खाद की कालाबाजारी को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने खाद माफियाओं के साथ-साथ उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए तथा किसानों को समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
स्टार्टअप
खेती में ड्रोन का बढ़ता इस्तेमाल, कम बजट में शुरू करें लाखों कमाई वाला स्टार्टअप
भारत में खेती तेजी से आधुनिक हो रही है। किसान अब समय बचाने और लागत कम करने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी बदलाव के बीच कृषि ड्रोन सर्विस स्टार्टअप छोटे शहरों और गांवों के युवाओं के लिए कम निवेश में शुरू होने वाला एक बेहतर अवसर बनकर सामने आया है।
राज्य सरकार
छत्तीसगढ़ के किसान ने अपनाई नई तकनीक, नैनो डीएपी से घटाई लागत बढ़ाया उत्पादन
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के किसान राममिलन सिंह ने इफको नैनो डीएपी का उपयोग कर आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की मिसाल पेश की है। नैनो तकनीक से उर्वरकों की लागत कम हुई और फसल की गुणवत्ता व वृद्धि में सुधार देखने को मिला। कृषि विभाग और सहकारी समिति के मार्गदर्शन में यह पहल अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है।
राज्य सरकार
महासमुंद में मिलेट्स पर कार्यशाला, डॉ. खादर वली ने किसानों को बताए फायदे
महासमुंद में अन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पद्मश्री डॉ. खादर वली ने किसानों को मिलेट्स के पोषण लाभ, प्राकृतिक खेती और कम लागत में बेहतर उत्पादन के तरीके बताए। उन्होंने किसानों से कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलों को अपनाने की अपील की।
महासमुंद
महासमुंद के किसानों को राहत, फसल बीमा कराने का बढ़ा मौका, जाने अंतिम तिथि
महासमुंद जिले में खरीफ 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी गई है। किसान बैंक, सहकारी समिति या CSC के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी कीटनाशक बेचने वाला कृषि केंद्र सील, किसानों की फसल से खिलवाड़ पड़ा भारी
खरीफ सीजन के दौरान कृषि विभाग ने ईतवारी बाजार स्थित एक कृषि केंद्र पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक बरामद किए। जांच में इनके विक्रय की पुष्टि होने पर दुकान को सील कर पूरा स्टॉक जब्त कर लिया गया। विभाग ने संचालक को नोटिस जारी करते हुए किसानों से नकली या अवैध कृषि सामग्री की सूचना देने की अपील की है।
सरगुजा संभाग
खाद संकट से किसानों की बढ़ी परेशानी, यूरिया-डीएपी महंगे दामों पर बेचने का आरोप, थोक विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग
सरगुजा जिले में खाद की कमी और बढ़ी कीमतों को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि निजी दुकानदार यूरिया और डीएपी खाद को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। वहीं बड़े थोक विक्रेताओं पर कार्रवाई नहीं होने से खाद की कालाबाजारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रायपुर संभाग
एग्री स्टैक पंजीयन की समय सीमा बढ़ाने की मांग, वतन चन्द्राकर ने सौंपा ज्ञापन
संयुक्त खातेदार किसानों के एग्री स्टैक पंजीयन में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने, प्रक्रिया को सरल बनाने और विशेष शिविर लगाकर सभी पात्र किसानों का पंजीयन कराने की मांग की है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
खुलासा : बीजों की अवैध बिक्री का आरोप, पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस रद्द
छत्तीसगढ़ कृषि विभाग ने बीज कारोबार में अनियमितताओं के मामले में मेसर्स पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड का राज्य स्तरीय बीज विक्रय लाइसेंस रद्द कर दिया है। धमतरी के कुरूद स्थित कंपनी के परिसर की जांच में बिना अनुमति बीज भंडारण, पैकेजिंग और 1.84 लाख किलो से अधिक बीजों की बिक्री का मामला सामने आया था। विभाग ने बीज नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की है।
महासमुंद
महासमुंद में 9708 हेक्टेयर में वैकल्पिक फसलें, किसानों को मिलेगा 15 हजार रुपए प्रति एकड़ लाभ
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किसानों को धान के बदले दलहन, तिलहन और अन्य फसल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अब तक 9708 हेक्टेयर क्षेत्र में वैकल्पिक फसलों की खेती की जा चुकी है।