"जिला स्तरीय" के लिए 171 परिणाम मिले
महासमुंद
Farmers Registration: जिले में 15 नवंबर से धान खरीदी, 1.62 लाख किसान पंजीकृत
Farmers Registration: जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी शुरू होगी। इस वर्ष 1,62,566 किसानों ने पंजीयन कराया है। अवैध धान परिवहन रोकने के लिए 15 अंतरराज्यीय जांच चौकियां बनाई गई हैं।
महासमुंद
Dayal Das Baghel: प्रभारी मंत्री की मैराथन बैठक, धान खरीदी से लेकर सरकारी योजनाओं तक की समीक्षा
Dayal Das Baghel: महासमुंद जिले में विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं की समीक्षा के लिए प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने चार घंटे तक बैठक ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे मकानों को जल्द पूरा करने, राशन कार्डों की ई-केवाईसी, जल जीवन मिशन और धान खरीदी की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले में धान का रकबा 3,560 हेक्टेयर कम हुआ है और पिछले साल धान खरीदी में अनियमितताओं के 12 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी। मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और विकास कार्य समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: जनजातीय संस्कृति का भव्य उत्सव, करमा महोत्सव में 12 नृत्य दलों ने बांधा समां
Chhattisgarh News: लखनपुर में जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत ब्लॉक स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 12 नृत्य दलों ने पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल भी कलाकारों के साथ करमा नृत्य में शामिल हुए।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Sports News: बस्तर ओलंपिक में महिलाओं ने मारी बाजी, 6 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
Chhattisgarh Sports News: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे तीसरे बस्तर ओलंपिक के लिए सात जिलों से 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। खास बात यह है कि 3.83 लाख से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लेने के लिए पंजीयन कराया है, जो पुरुषों की संख्या से काफी ज्यादा है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: 97 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों का होगा वितरण
Chhattisgarh News: जिला स्तरीय आकलन शिविर में 97 दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 17 बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरणों के लिए चुना गया है। दिसंबर में आयोजित वितरण शिविर में उन्हें उपकरण दिए जाएंगे। साथ ही पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
खेल
CG Sports: सरगुजा ओलंपिक में बच्चों को भूले जिम्मेदार! 50 से ज्यादा खिलाड़ी भूखे-प्यासे भटके, विधायक के फोन के बाद जागा प्रशासन
CG Sports: सरगुजा ओलंपिक के समापन के बाद सीतापुर के 50 से अधिक खिलाड़ी बस की व्यवस्था नहीं होने के कारण देर रात तक गांधी स्टेडियम में फंसे रहे।
राज्य सरकार
Ek Deep Saksharta Ka: अशिक्षित वयस्कों को शिक्षा से जोड़ने की पहल, दिवाली पर छत्तीसगढ़ में मनेगा साक्षरता दीपोत्सव
Ek Deep Saksharta Ka: छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश को वर्ष 2026-27 तक शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लक्ष्य के साथ दीपावली से एक दिन पहले ‘एक दीप साक्षरता का’ अभियान चलाएगा। शाम 6:30 से 7:30 बजे तक आयोजित इस अभियान में नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और स्वयंसेवक शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।
राज्य सरकार
CG Education: 184 संकुल समन्वयकों को प्रशिक्षण, ड्रॉपआउट बच्चों की होगी पहचान
CG Education: महासमुंद में समग्र शिक्षा विभाग द्वारा 184 संकुल समन्वयकों और बीआरसीसी को जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ‘लइका चिन्हारी ऐप’ के जरिए शाला त्यागी और स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
CG News: राज्योत्सव का भव्य आयोजन, सांसद विजय बघेल ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां
CG News: बेमेतरा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर जिला स्तरीय राज्योत्सव आयोजित किया गया। सांसद विजय बघेल सहित जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
राज्य सरकार
MCB Rajyotsav: मनेन्द्रगढ़ में धूमधाम से मना राज्योत्सव, विधायक रेणुका सिंह ने गिनाईं 26 साल की उपलब्धियां
MCB Rajyotsav: मनेन्द्रगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने पर जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 आयोजित किया गया। विधायक रेणुका सिंह ने विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और हितग्राहियों को सामग्री वितरण मुख्य आकर्षण रहे।
महासमुंद
Voter Awareness: एक राष्ट्र एक चुनाव पर युवा रखेंगे अपनी बात, 3 नवंबर को होगा आयोजन
Voter Awareness: 3 नवंबर को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि रहेंगी। कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव पर भाषण प्रतियोगिता और मतदान जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां होंगी।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Foundation Day: गुरुकुल ग्राउंड में सजेगा राज्योत्सव का मंच, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण
Chhattisgarh Foundation Day: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूर्ण होने पर 2 नवंबर को पेण्ड्रारोड के गुरुकुल ग्राउंड में जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में विधायक धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे।