"ज्ञानेश कुमार" के लिए 35 परिणाम मिले
कांग्रेस
Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल-प्रियंका पर FIR दर्ज
Congress Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन के मामले में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसदों को लंच के लिए बुलाया है, जिसके बाद राजघाट कूच की तैयारी है। सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस और RAF को तैनात किया गया है।
कांग्रेस
INDIA Bloc Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का सेव डेमोक्रेसी मार्च, राहुल-प्रियंका समेत कई बड़े नेता पुलिस हिरासत में
INDIA Bloc Protest: दिल्ली में INDIA ब्लॉक के सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के मुद्दे को लेकर संसद से चुनाव आयोग तक ‘Save Democracy March’ निकाला। आकाशवाणी भवन के पास घंटों चले धरने के बाद पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया।
कांग्रेस
CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, खड़गे ने उठाईं तीन बड़ी मांगें, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की जिद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की तीन मांगों को दोहराया है।
राजनीति
Election Commission Controversy: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, SIR प्रक्रिया पर घमासान के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
Election Commission Controversy: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिकाओं में CEC के निलंबन, SIR से जुड़े फैसलों की जांच और कथित तौर पर एकतरफा लिए गए निर्णयों पर कार्रवाई की मांग की गई है। चुनाव आयोग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसके फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं।
राष्ट्रीय
Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली
Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की कवरेज कर रहीं तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस अधिकारियों पर कथित यौन उत्पीड़न और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पत्रकार ने ACP विवेक भगत पर शारीरिक दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। शिकायत पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कांग्रेस
Chhattisgarh Congress: महासमुंद में SIR के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, मतदाता सूची में नाम हटाने का मुद्दा उठा
Chhattisgarh Congress: महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी ने SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने दावा किया कि जिले की चारों विधानसभा सीटों में करीब 92,700 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। कांग्रेस ने 2 से 8 अक्टूबर तक देशव्यापी आंदोलन, मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया में बदलाव की मांग की है।
चुनाव
Delhi SIR Protest: जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ हल्लाबोल, 11 मेट्रो स्टेशनों के दरवाजे बंद और कई रास्तों पर भारी जाम
Delhi SIR Protest: SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मध्य दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद है, जबकि कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी है। पुलिस ने बैरिकेडिंग बढ़ाने के साथ BNSS की धारा 163 लागू की है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है।
कांग्रेस
INDIA Alliance: चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बनाने दिल्ली में जुटे INDIA गठबंधन के दिग्गज, सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान
INDIA Alliance: गठबंधन की बैठक में चुनाव आयोग, SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। विपक्ष ने देशभर में आंदोलन और संसद में मुद्दा उठाने की योजना बनाई है।
रायपुर संभाग
Arang News: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल, डहरिया बोले गंभीर खतरे में लोकतंत्र
Arang News: कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने राहुल गांधी के चुनावी आरोपों का समर्थन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कथित ‘वोट चोरी’ की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस
Indian Politics: SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी पर भड़के राहुल गांधी, CEC के इस्तीफे की मांग, कहा— एंटी-इनकंबेंसी को वोट चोरी से दबाया गया
Indian Politics: SIR प्रक्रिया को लेकर देश की राजनीति में विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रियाओं में नियमों की अनदेखी हुई और मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हुए। वहीं, चुनाव आयोग और भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी प्रक्रियाओं को उचित बताया है।
चुनाव
Election Commission: चुनाव आयोग में अंदरूनी तकरार, 10 महीनों में 14 बार दर्ज हुई आपत्ति, फैसले और IT सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
Election Commission: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर चुनाव आयोग के भीतर मतभेद सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दो चुनाव आयुक्तों ने कई फैसलों और प्रक्रियाओं पर आपत्ति जताते हुए पारदर्शिता, Form-6 बदलाव और IT सिस्टम को लेकर सवाल उठाए हैं।