"पुलिस जांच" के लिए 388 परिणाम मिले
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने राजस्थान से एक और साइबर ठग को दबोचा, अब तक 19 गिरफ्तार
Cyber Fraud Case: दंतेवाड़ा पुलिस ने 61.06 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में राजस्थान से दिनेश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ठगी की रकम को बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर कर क्रिप्टोकरेंसी में बदलने का आरोप है। मामले में अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
महासमुंद
NH53 accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला
NH53 accident: महासमुंद के NH-53 पर बनपचरी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय भोंदूराम साहू की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पटेवा पुलिस ने FIR दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
महासमुंद
Mahasamund Crime News: महासमुंद के कोमाखान जंगल में जली पिकअप और शव मिलने से हड़कंप कोमाखान जंगल, जली पिकअप, शव बरामद
Mahasamund Crime News: महासमुंद के कोमाखान-चौखड़ी मार्ग के पास जंगल में जली पिकअप और करीब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान रायपुर निवासी राजेश देवांगन के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
राष्ट्रीय
Murder Case: गुरुद्वारे के बाहर युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
Murder Case: युवक विक्रम की चाकू मारकर हत्या मामले में CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में हत्या से पहले मृतक और आरोपी साथ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, मोबाइल और 100 रुपये के विवाद के बाद आरोपी ने हमला किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर
Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड
Surajpur News: भैयाथान विकासखंड के एक विद्यालय में छात्रा से दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार सहायक शिक्षक को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की थी। गिरफ्तारी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने विभागीय नियमों के तहत निलंबन आदेश जारी किया।
दुर्ग
Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा
Ganja Smuggling: दुर्ग जिले के कुम्हारी में पुलिस ने गांजा बेचने की तैयारी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के किराए के मकान से 6 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 98 हजार 975 रुपए बताई गई है। पुलिस अब गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Vidisha News: विदिशा जिले के गंजबासौदा में लापता चार साल की आदिवासी बच्ची का शव झाड़ियों में मिला। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बच्ची की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
बेमेतरा
Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा
Student Protest Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर ज्योति प्रभात राणा पर छात्राओं ने अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोप लगाए हैं। मामले के विरोध में छात्रों ने कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। विवाद बढ़ने के बाद प्रोफेसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि छात्र-छात्राएं केवल इस्तीफे से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने पुलिस जांच व FIR दर्ज करने की मांग की है।
बिलासपुर
Bilaspur Fraud News: राजनीतिक पद दिलाने का झांसा देकर महिला ने ठगे 82.63 लाख रुपए
Bilaspur Fraud News: एक महिला पर राजनीतिक पद और नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगा है, पुलिस ने आरोपी निखत परवीन शाबरी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि महिला ने खुद को राजनीतिक दल से जुड़ा बताकर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में रकम ली थी।
राष्ट्रीय
Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार
Road Accident: मुरार इलाके में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 17 वर्षीय छात्र लवकुश जाटव की मौt हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
महासमुंद
husband killed wife: पारिवारिक कलह ने लिया खूनी रूप, पति ने जैक रॉड से वार कर पत्नी की हत्या
husband killed wife: छत्तीसगढ़ के बड़े टेमरी गांव में पारिवारिक विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका सुभाषिनी साव का शव घर के रसोईघर में मिला। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति बालकराम साव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Bhopal Crime News: बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश, केयर टेकर पर साजिश रचने का आरोप
Bhopal Crime News: अवधपुरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। तीन से चार बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला किया, लेकिन शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर वे बिना लूट किए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में घर की केयर टेकर को हिरासत में लिया है, जिस पर वारदात की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।