"वन्यजीव संरक्षण" के लिए 55 परिणाम मिले
सूरजपुर
एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सूरजपुर के केशवपुर गांव में तालाब में मगरमच्छ होने की AI से बनाई गई फर्जी तस्वीर व्हाट्सएप पर वायरल कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की जांच में तस्वीर झूठी निकली, जिसके कारण विभाग को अनावश्यक रेस्क्यू अभियान चलाना पड़ा और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हुआ।
राज्य सरकार
नवा रायपुर का नंदनवन : जंगल सफारी बना पर्यटकों की पहली पसंद, हर साल बढ़ रही सैलानियों की संख्या
नवा रायपुर का नंदनवन जंगल सफारी वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां टाइगर, लायन, भालू और शाकाहारी सफारी के साथ दुर्लभ वन्यजीवों को देखने का अवसर मिलता है। वर्ष 2025-26 में 3.24 लाख से अधिक पर्यटकों ने यहां भ्रमण किया।
दुर्ग
श्वेतवर्णी करैत : छत्तीसगढ़ में मिला दुर्लभ ल्यूसिस्टिक करैत, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चरोदा स्थित पंचशील नगर में एक घर से दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प का सफल रेस्क्यू किया गया। विशेषज्ञों ने इसकी पुष्टि के बाद वन विभाग ने 23 जुलाई को इसे राजनांदगांव के आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। यह दुर्लभ प्रजाति दक्षिण एशिया में बेहद कम देखने को मिलती है।
रायपुर
अनोखा रिश्ता : न हमला किया, न डराया... गंगाराम मगरमच्छ बन गया गांव का परिवार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बावा मोहतरा गांव का गंगाराम मगरमच्छ इंसान और वन्यजीवों के बीच भरोसे और सह-अस्तित्व की अनोखी मिसाल बन गया था। वर्षों तक तालाब में रहने के बावजूद उसने कभी किसी इंसान या मवेशी को नुकसान नहीं पहुंचाया। ग्रामीणों के साथ उसके शांत व्यवहार की कहानी देश-विदेश तक पहुंची।
राष्ट्रीय
मध्य प्रदेश में गिद्धों की सामूहिक मौत, खेत में मिले 8 शवों से वन विभाग में हड़कंप
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पहाड़ीखेरा गांव में एक खेत से आठ गिद्धों और एक सियार के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में जहरीले मांस के सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने विसरा और अन्य नमूने जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेज दिए हैं, जबकि रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
बिलासपुर
कार्रवाई : बिलासपुर पेट शॉप में बिक रहे थे प्रतिबंधित कछुए, वन विभाग ने 4 कछुए किए बरामद
बिलासपुर में वन विभाग ने वन्यजीवों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जरहाभाठा मंदिर चौक स्थित एक पेट शॉप पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान से चार इंडियन रूफ्ड टर्टल (कछुए) बरामद किए गए। वन विभाग ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
महासमुंद
साही का शिकार कर मांस बांटा, 5 आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल
महासमुंद के बागबाहरा वन क्षेत्र में साही के अवैध शिकार मामले में वन विभाग ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
रायपुर
वन विभाग हुआ हाईटेक : उदंती-सीतानदी में AI की नजर, अब हाईटेक तरीके से होगी जंगल की सुरक्षा
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए AI आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। AI कैमरे वन्यजीवों की पहचान के साथ शिकार, तस्करी और अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
धमतरी
वन्यजीवों पर क्रूरता पड़ी भारी : धामन सांप और गोह का शिकार कर बनाया विडियो, धमतरी से 5 आरोपी गिरफ्तार
धमतरी जिले में धामन सांप और गोह के शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
राष्ट्रीय
दर्दनाक हादसा : आवारा कुत्ते से बचते हुए सूखे कुएं में गिरे 13 हिरण, सभी की मौत
शाजापुर जिले से वन्यजीव संरक्षण को लेकर बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है। कालापीपल क्षेत्र के खरदौनकलां गांव में एक सूखे कुएं से 13 हिरणों और एक आवारा कुत्ते के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हिरण अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे और इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया।
राष्ट्रीय
कोबरा मर्डर केस :हत्या को सांप के काटने से मौत दिखाने की साजिश नाकाम, आरोपी को उम्रकैद
इंदौर के चर्चित शिवानी पटेरिया कोबरा मर्डर केस में जिला अदालत ने बैंक अधिकारी अमितेष को पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने माना कि आरोपी ने हत्या के बाद उसे सांप के काटने से हुई मौत दिखाने की साजिश रची थी, लेकिन फॉरेंसिक जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों से पूरा सच सामने आ गया।
जगदलपुर (बस्तर)
बाघों के शिकारी बेनकाब : दो बाघों की खाल के साथ पुलिसकर्मी समेत दो गिरफ्तार
मध्य भारत के संवेदनशील टाइगर कॉरिडोर में वन विभाग ने अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो बाघों की खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में एक आरोपी के घर से पेंगोलिन के शल्क भी बरामद हुए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि गिरोह कई दुर्लभ वन्यजीवों की तस्करी में शामिल था और अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।