"AISA" के लिए 52 परिणाम मिले
दुर्ग
Durg Crime News: 18 मुकदमों के आरोपी हरेराम कुशवाहा पर गिरी प्रशासन की गाज, 7 जिलों से बेदखल
Durg Crime News: लगातार आपराधिक गतिविधियों के आरोपों के बीच प्रशासन ने हरेराम प्रसाद कुशवाहा के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। आदेश के मुताबिक उसे दुर्ग समेत 7 जिलों की सीमा से एक साल तक बाहर रहना होगा।
राज्य सरकार
Drinking Water: जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए पेयजल स्रोतों की सख्त निगरानी शुरू
Drinking Water: मानसून के बाद जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पेयजल स्रोतों की सफाई, क्लोरीनेशन और गुणवत्ता जांच का अभियान तेज किया गया है। 623 गांवों में 3,110 ‘जल बहिनियां’ पानी की जांच कर रही हैं, जबकि हर सप्ताह 120 घरों और 15 जल टंकियों के नमूनों का लैब टेस्ट कराया जा रहा है।
अर्थव्यवस्था
Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से ठीक पहले बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए अपने शहर का नया रेट
Commercial LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 60 से 71.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹2810 हो गई है। घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
राष्ट्रीय
MRPL blast: मंगलुरु रिफाइनरी में जोरदार धमाके से सहमे लोग, खिड़कियां और घर तक कांपे, कई किमी दूर तक सुना गया खौफनाक शोर
MRPL blast: कर्नाटक के मंगलुरु स्थित MRPL रिफाइनरी परिसर में बुधवार को जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई दिया। फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हैं। प्रशासन ने एयरपोर्ट और अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। विस्फोट के कारण और नुकसान की जांच जारी है।
शिक्षा
MP Agniveer Reservation: पुलिस और वर्दीधारी सेवाओं में अग्निवीरों का दबदबा, 10% नहीं, अब मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण!
MP Agniveer Reservation: सरकार अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। चार साल की सैन्य सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को राज्य की पुलिस और अन्य वर्दीधारी सेवाओं में 20% हॉरिजॉन्टल आरक्षण देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। पहले 10% कोटे का प्रस्ताव था, जिसे बढ़ाकर दोगुना करने की योजना है।
रायपुर
Chakradhar Samaroh: खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कलाकारों ने चक्रधर समारोह में सजाया शास्त्रीय नृत्य का मंच
Chakradhar Samaroh: 41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के विद्यार्थियों ने ओडिसी, भरतनाट्यम और कथक की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राष्ट्रीय
Sendhwa News: आवारा कुत्तों और मवेशियों का आतंक, दो महीने में 730 लोग हुए डॉग बाइट का शिकार
Sendhwa News: बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में आवारा कुत्तों और मवेशियों की समस्या गंभीर हो गई है। पिछले दो महीनों में 730 से अधिक लोग डॉग बाइट का शिकार हो चुके हैं, जबकि हाल ही में 20 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंचे। शहर के कई इलाकों में कुत्तों के झुंड और मवेशियों के कारण लोगों में डर और परेशानी का माहौल है। नगर पालिका ने समस्या के समाधान के लिए विशेष टीमों के साथ कार्रवाई शुरू की है।
राष्ट्रीय
Chhatarpur Murder Case: 55 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या, वारदात के बाद गांव में बेखौफ घूमता रहा आरोपी
Chhatarpur Murder Case: बलरामपुर गांव में 55 वर्षीय महिला सुमित्रा वंशकार की लाठी से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी विक्रम सिंह गांव में ही घूमता रहा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। FSL और डॉग स्क्वायड टीम मामले की जांच कर रही है।
महासमुंद
CRPF Basketball Tournament: महासमुंद के सुभाष मंडल ने बढ़ाया जिले का मान, 184 बटालियन बनी चैंपियन
CRPF Basketball Tournament: सीनियर खिलाड़ी सुभाष मंडल ने CRPF इंटर बटालियन बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब हासिल किया। उनकी टीम 184 बटालियन CRPF ने फाइनल में 167 बटालियन को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सुभाष मंडल ने 37 अंक बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
राष्ट्रीय
Malkangiri Ganja Seized : धान की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त
Malkangiri Ganja Seized: कालीमेला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धान की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 440 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बिना नंबर वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
राष्ट्रीय
Akbarnagar Train Accident: ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत, मासूम बच्चा घायल
Akbarnagar Train Accident: भागलपुर के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास हुए दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई, जबकि उनका मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे ट्रैक से होकर स्टेशन जा रहा था, तभी हादसा हुआ। घटना के बाद आरपीएफ जवान ने घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।
राष्ट्रीय
Dhar Road Accident: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, बच्चों समेत 12 लोग घायल, 5 गंभीर
Dhar Road Accident: इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बच्चों समेत 10 से 12 मजदूर घायल हो गए। घायलों में 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।