"कारोबार" के लिए 673 परिणाम मिले
दुर्ग
कृषि विभाग की छापेमारी : दुर्ग में बिना लाइसेंस बन रहे थे कीटनाशक, किसानों से भी हो रही थी अधिक वसूली
दुर्ग जिले में कृषि विभाग ने अवैध उर्वरक और कीटनाशक कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की है। एक मामले में बिना लाइसेंस जैव उत्प्रेरक और कीटनाशकों का निर्माण व भंडारण पकड़ा गया, जबकि दूसरे मामले में किसानों से निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलने और रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई।
शेयर बाजार
बदलाव : रिलायंस के निवेशकों के लिए खुशखबरी, अगले 3 साल में हो सकता है बड़ा फायदा
रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अगले तीन साल अहम माने जा रहे हैं। ब्रोकरेज फर्मों का अनुमान है कि FY26 से FY28 के बीच कंपनी करीब 90,000 करोड़ रुपये का फ्री कैश फ्लो पैदा कर सकती है। बड़े निवेश का दौर खत्म होने और कमाई बढ़ने की संभावना से निवेशकों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
शेयर बाजार
पश्चिम एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा गिरा, जबकि निफ्टी 23,900 के नीचे पहुंच गया। इंडिगो समेत कई बड़े शेयरों में कमजोरी रही।
जांजगीर-चांपा
कांड : नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 4 फर्जी नोट बरामद
अकलतरा में पुलिस ने नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी देशी शराब दुकान में 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदने पहुंचा था। पुलिस ने उसके पास से 500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए, जिनके सीरियल नंबर भी एक जैसे थे। जांच में सभी नोट फर्जी पाए गए। आरोपी ने पूछताछ में नकली नोट रायपुर से लाने की बात कबूली है।
महासमुंद
पलसापाली में छापा : अवैध महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 45 लीटर शराब जब्त
महासमुंद के बलौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पलसापाली से 45 लीटर शराब जब्त की है। दो अलग-अलग घरों में दबिश देकर रामकुमार जोल्हे और भेकलाल जोल्हे को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
फिल्में
Re-Release : 17 साल बाद फिर थिएटर में लौटेगी आमिर खान की 3 इडियट्स सोनम वांगचुक से जुड़ी चर्चा के बीच बड़ा ऐलान
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ करीब 17 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की री-रिलीज डेट 4 सितंबर 2026 तय की गई है। सोनम वांगचुक के अनशन के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लिप्स वायरल हुए थे, जिसके चलते एक बार फिर फिल्म और उनके बीच कथित कनेक्शन की चर्चा शुरू हुई।
शेयर बाजार
गिरावट : मुनाफा 35% बढ़ने के बाद भी बंधन बैंक का शेयर टूटा, 15% गिरने की ये रही बड़ी वजह
बंधन बैंक ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेट प्रॉफिट में 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की और मुनाफा 502 करोड़ रुपये पहुंच गया। हालांकि, बैंक की ओर से RoA गाइडेंस घटाए जाने और मार्जिन पर दबाव की चिंता के चलते शेयर बाजार में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की, जिससे स्टॉक 15 फीसदी से ज्यादा गिर गया।
रायपुर
लाखो की ठगी : पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस जांच के आदेश दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट ठेका दिलाने के नाम पर 17.52 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।
राज्य सरकार
धमतरी में डेयरी क्रांति : 6 हजार किसान परिवारों की बदली जिंदगी, महिलाएं बनीं उद्यमी
छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला अब धान उत्पादन के साथ डेयरी क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन, एनडीडीबी और पशुपालकों के संयुक्त प्रयासों से दूध उत्पादन, संग्रहण और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन 10 से 15 हजार लीटर दूध संग्रहित हो रहा है, जिसे 20 हजार लीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य है। महिला पशुपालकों और दुग्ध समितियों की भागीदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
शेयर बाजार
शेयर बाजार : 9700 करोड़ के IPO के बाद SBI फंड्स मैनेजमेंट की बाजार में शुरुआत
SBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयरों की आज शेयर बाजार में शुरुआत हुई। कंपनी का शेयर NSE और BSE पर इश्यू प्राइस से करीब 6 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। 9,795 करोड़ रुपये का यह IPO 41.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था, जिसमें संस्थागत निवेशकों की सबसे ज्यादा रुचि देखने को मिली।
कारोबार
बड़ी सफलता : पेटीएम की पैरेंट कंपनी का शानदार प्रदर्शन, मुनाफा 79% बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंचा
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 79 प्रतिशत बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंच गया, जबकि कुल आय बढ़कर ₹2,630 करोड़ हो गई। पेमेंट बिजनेस और फाइनेंशियल सर्विसेज में मजबूत ग्रोथ से कंपनी को बड़ा फायदा मिला है।
सूरजपुर
खुलासा : बिना नंबर प्लेट बाइक से गांजा तस्करी, पुलिस ने ओडिशा से यूपी जा रहे आरोपी को पकड़ा
सूरजपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोटगवां में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट बाइक से ले जाया जा रहा 8 किलो 305 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा था। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।