"शिक्षा" के लिए 1060 परिणाम मिले
शिक्षा
India Post GDS Recruitment: बिना परीक्षा 10वीं पास को सरकारी नौकरी का मौका, 23,757 पदों पर भर्ती
India Post GDS Recruitment: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23,757 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थियों को बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के सरकारी नौकरी पाने का मौका मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त से शुरू होगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन 2 सितंबर से किए जा सकेंगे।
केंद्र सरकार
PM Modi Uzbekistan Visit: ताशकंद में आज मोदी-मिर्जियोयेव की मुलाकात, व्यापार-रक्षा समेत कई मुद्दों पर होगी बात
PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा के दौरान आज राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता होगी। बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, दुर्लभ खनिज, कृषि, चिकित्सा और कनेक्टिविटी जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। दोनों देश करीब 1 अरब डॉलर के मौजूदा व्यापार को दोगुना करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।
शिक्षा
CGBSE Board Results: पुनर्मूल्यांकन ने बदली बाजी, 10वीं-12वीं की स्थायी मेरिट सूची जारी, कई छात्रों ने लगाई लंबी छलांग
CGBSE Board Results: बोर्ड परीक्षा की पुनर्गणना व पुनर्मूल्यांकन के बाद स्थायी मेरिट सूची जारी कर दी है। री-चेकिंग के बाद 10वीं में एहसान अली 8वें स्थान से संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए, जबकि 12वीं में तनीषा साहू ने 8वें से चौथा स्थान हासिल किया। दोनों कक्षाओं की टॉप-10 सूची में 13-13 नए विद्यार्थियों को जगह मिली है।
शिक्षा
IIT Delhi: दिल्ली में छात्र प्रदर्शन जारी, पुलिस पर निगरानी के आरोप
IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के बाद छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र स्वतंत्र जांच, संस्थान के अधिकारियों पर कार्रवाई और परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। छात्रों ने पुलिस पर निगरानी का आरोप लगाया है और आंदोलन में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के दावों को खारिज किया है।
सुकमा
Sukma Potakabin: 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, दूषित पानी और खाने पर गहराया शक, अस्पताल में इलाज जारी
Sukma Potakabin: पोलमपल्ली बालिका पोटाकेबिन में दो दिनों के भीतर करीब 47 छात्राएं बीमार पड़ गईं। उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने भोजन और पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
शिक्षा
UGC NET Result: 1.47 लाख उम्मीदवार क्वालीफाई, फाइनल आंसर-की भी जारी
UGC NET Result: 84 विषयों के लिए आयोजित परीक्षा में 6.07 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 1,47,579 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर, PhD एडमिशन और JRF कैटेगरी में क्वालीफाई हुए हैं। NTA ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।
राज्य सरकार
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन की धूम, CM साय को बहनों ने बांधी राखी
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। CM साय ने महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और ई-रिक्शा जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया।
सरगुजा संभाग
Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
Surguja News: लखनपुर विकासखंड अंतर्गत काशीडांड-चिताघुटरी मार्ग पर पुल नहीं होने से ग्रामीण उफनती नदी पार करने को मजबूर हैं। वायरल वीडियो में परिजन बच्चों को गोद में उठाकर तेज बहाव के बीच नदी पार कराते दिखाई दे रहे हैं।
दुर्ग
Durg School Bus: स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा पर सवाल, शराब पीकर बस चलाते पकड़े गए दो चालक
Durg School Bus: यातायात पुलिस की जांच के दौरान दो स्कूल बस चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने दोनों बसें जब्त कर चालकों पर कार्रवाई की है, जबकि स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
शिक्षा
CG Teacher Attendance: नेटवर्क न होने पर भी लगेगी ऑनलाइन हाजिरी, एप में ऑफलाइन मोड शुरू
छत्तीसगढ़ के विद्या समीक्षा केंद्र एप में ऑफलाइन मोड और बायोमीट्रिक सुविधा जोड़ी गई है। अब शिक्षक बिना नेटवर्क के भी हाजिरी दर्ज कर सकेंगे और इंटरनेट मिलते ही डेटा सर्वर पर अपडेट हो जाएगा।
राज्य सरकार
Khelo India Samvad: NIT रायपुर में अरुण साव ने युवाओं को दिया संदेश
Khelo India Samvad: रायपुर के NIT में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित हुआ। अरुण साव ने युवाओं से नशे से दूर रहकर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में क्रिकेटर तिलक वर्मा और यूथ-आइकन डॉ. प्रियंका बिस्सा भी शामिल हुए।
शिक्षा
H-1B Visa Fee: ट्रंप सरकार का नया प्रस्ताव, भारतीय छात्रों और पेशेवरों की बढ़ी चिंता
H-1B Visa Fee: ट्रंप सरकार ने H-1B वीजा के तहत भर्ती करने वाली कंपनियों पर करीब 99 लाख रुपये फीस लगाने का प्रस्ताव रखा है। इससे अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों और विदेशी पेशेवरों के लिए नौकरी एवं ग्रीन कार्ड की राह मुश्किल हो सकती है।