ताज़ा खबरें
10468 समाचार
शेयर बाजार
बैंक ऑफ अमेरिका लगाएगा ₹18,268 करोड़, जियो फाइनेंशियल के शेयर में 3% की तेजी
घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके उलट जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 255 रुपए पर बंद हुआ था और गुरुवार को बढ़त के साथ 262 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान शेयर करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 263.35 रुपए तक पहुंच गया।
रायपुर
मामूली विवाद में सिर पर पत्थर से वार कर हत्या, फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
रायपुर में डागा बिल्डिंग के पास जानी की हत्या के मामले में फरार आरोपी नदीम खान उर्फ जगीरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कंबल को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने कथित तौर पर पत्थर से जानी के सिर पर वार किया था। वारदात के बाद वह नागपुर भाग गया और बाद में हुलिया बदलकर रायपुर लौट आया, जहां पुलिस ने उसे दबोच लिया।
राष्ट्रीय
डबल मर्डर: मंदिर परिसर में गाड़े गए दो युवकों के शव बरामद, महंत फरार, दो शिष्य हिरासत में
करीब 20 दिनों से लापता दो युवकों के शव गणेश मंदिर परिसर में जमीन में दबे मिले। मामले में मंदिर के महंत की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया है और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।
कारोबार
Airtel ने हटाए कई सस्ते प्रीपेड प्लान, अब 349 रुपए से शुरू होगा डेली डेटा रिचार्ज
भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने रोजाना 1GB और 1.5GB डेटा देने वाले कई पुराने प्लान अपनी सूची से हटा दिए हैं। इसके बाद एयरटेल का डेली डेटा वाला शुरुआती अनलिमिटेड प्लान अब 349 रुपए का हो गया है। इसमें प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं।
रायपुर
आजादी की धुन में 100 युवा कलाकारों ने एक साथ छेड़ी देशभक्ति की तान, देशप्रेम से सराबोर हुआ माहौल
‘आजादी की धुन’ समारोह में 100 युवा कलाकारों ने विभिन्न वाद्ययंत्रों पर एक साथ देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
भालू के हमलों से सहमे ग्रामीण: एक की गई जान, अलग-अलग घटनाओं में 3 घायल
सरगुजा संभाग में भालू के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उदयपुर क्षेत्र में भालू के हमले से 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि कोरबा और शंकरगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है।
महासमुंद
LPG गैस घोटाले में बड़ा खुलासा: जब्त कैप्सूल ट्रकों से 92 टन गैस गायब, खाद्य अधिकारी को पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड
जब्त छह LPG कैप्सूल ट्रकों से करीब 92 टन गैस गायब होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव को कथित सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया है। मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
बिलासपुर
रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई बाइक रेंटल सेवा, 100 रुपए में 4 घंटे और 400 रुपए में पूरे दिन मिलेगी बाइक
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली बाइक रेंटल सेवा शुरू की गई है। यात्री 100 रुपए में 4 घंटे और 400 रुपए में 24 घंटे तक स्कूटी या बाइक किराए पर ले सकेंगे।
शिक्षा
सरकारी स्कूलों में प्राचार्यों के 766 पद खाली, पदोन्नति के लिए सिर्फ 11 व्याख्याताओं की काउंसलिंग
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दावों के बीच बड़ी संख्या में प्राचार्यों के पद खाली होने की जानकारी सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग के टी-संवर्ग यानी आदिवासी क्षेत्रों में संचालित स्कूलों में प्राचार्य के कुल 766 पद रिक्त हैं। इतने पद खाली होने के बावजूद विभाग सीमित संख्या में व्याख्याताओं को पदोन्नति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है।
राष्ट्रीय
जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, उफनती नदी पार करने की मजबूरी, पुल नहीं होने से हर कदम पर खतरा
स्कूली बच्चों को पढ़ाई के लिए रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। बारिश में तेज बहाव के बीच बच्चे सिर पर बैग रखकर स्कूल पहुंचते हैं। ग्रामीण लंबे समय से नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।
धमतरी
धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला, रायपुर के तीन युवकों की हत्या के पांच दोषियों को उम्रकैद
धमतरी के भोयना स्थित अन्नपूर्णा ढाबे के सामने रायपुर के तीन युवकों की हत्या के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 11 अगस्त 2025 को मामूली विवाद के बाद तीनों युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
रायगढ़
छाल खदान में मजदूरों के गंभीर आरोप, 9 सूत्रीय शिकायत पर प्रशासन ने गठित की जांच टीम
छाल क्षेत्र की खुली खदान में ठेका कंपनी एसकेए के खिलाफ मजदूरों की 9 सूत्रीय शिकायत पर कलेक्टर ने 5 सदस्यीय संयुक्त जांच दल गठित किया है। टीम श्रम कानूनों, वेतन, काम के घंटे और सुरक्षा सुविधाओं से जुड़े आरोपों की जांच कर 7 दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।