"सोशल मीडिया" के लिए 932 परिणाम मिले
विदेश
अमेरिका-ईरान में ठनी : ट्रंप के 20% टैक्स वाले प्लान पर ईरान का तीखा पलटवार, कहा- असली गार्जियन हम हैं
होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 20 फीसदी सुरक्षा टैक्स के ऐलान पर ईरान ने पलटवार करते हुए इस समुद्री मार्ग का असली संरक्षक खुद को बताया है। बढ़ते तनाव से वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार पर असर पड़ने की आशंका है।
बिलासपुर
हंगामा : अंबा पेट्रोल पंप में लाइन लगने को लेकर विवाद, तीन युवकों ने छात्रों को पीटा
बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र स्थित अंबा पेट्रोल पंप पर लाइन में लगने और कथित कमेंट को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर तीन युवकों ने दो छात्रों के साथ मारपीट कर दी। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विदेश
पब में अग्निकांड : चीख-पुकार के बीच 27 जिंदगी खाक, टॉयलेट में छिपकर जान बचाने गए लोगों की भी मौत
बैंकॉक के एक पब में लगी भीषण आग में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कई लोगों की मौत धुएं से दम घुटने के कारण हुई, वहीं प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
फिल्में
Box Office Clash : सामंथा की मां इंटि बंगारम ने रचा इतिहास, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगु फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। यह सामंथा की पहली सोलो फीमेल लीड फिल्म है, जिसमें उनके एक्शन अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रिलीज के 23 दिनों बाद फिल्म ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
देश
Google Maps ने दिया धोखा : जम्मू-कश्मीर की जगह हिमाचल के कश्मीर गांव पहुंच गए विदेशी पर्यटक
गूगल मैप की गलत नेविगेशन के कारण जम्मू-कश्मीर घूमने निकले चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित ‘कश्मीर’ गांव पहुंच गए। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर उन्हें अपनी गलती का पता चला। इस दौरान एक पर्यटक के सड़क पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ग्लैमर
फैशन का नया ट्रेंड : बारिश के मौसम में स्टाइलिश दिखने के साथ कंफर्ट पर भी फोकस कर रहे लोग
मानसून 2026 में फैशन ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। पेस्टल कलर, हल्के फैब्रिक, स्मार्ट कैजुअल और कंफर्टेबल आउटफिट्स युवाओं की पहली पसंद बन रहे हैं।
बलौदाबाज़ार
बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर
बलौदाबाजार जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक ड्रेसर के शराब के नशे में मिलने का मामला सामने आया है। कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल सर्जन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
सक्ती
छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चुनाव
दतिया उपचुनाव : ऐन वक्त पर बदला सियासी समीकरण, टिकट कटने के बाद मुस्कुराकर बोले नरोत्तम मिश्रा-अब किनारे पर बना लो घर
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी के फैसले को सर्वोपरि बताते हुए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने का ऐलान किया है।
जगदलपुर (बस्तर)
रील का जुनून : सर्किट हाउस की छत पर चढ़ी महिला, वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले स्थित प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में एक महिला ने सर्किट हाउस की छत पर चढ़कर रील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि सर्किट हाउस में वीआईपी और सरकारी मेहमानों का आना-जाना रहता है। महिला के छत तक पहुंचने को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही पर चर्चा हो रही है।
मनोरंजन
आंसुओं का सैलाब : इंटरनेट पर रो पड़ा हर वो शख्स, जिसने कभी काटी है हॉस्टल की जिंदगी
हॉस्टल में रहने वाले कुछ छोटे बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे अपनी मां से फोन पर बात करते हुए भावुक होकर रोते नजर आ रहे हैं। मासूम बच्चों की भावनाओं ने लोगों को अपने हॉस्टल के शुरुआती दिनों की याद दिला दी है।
राष्ट्रीय
वियतनाम में फू क्वोक द्वीप नाव हादसा : समुद्र के बीचों-बीच पलटी भारतीय पर्यटकों की नाव, अपनों की तलाश में मची चीख-पुकार!
वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बड़ा समुद्री हादसा हो गया। भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। वहीं, हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने भी घटना की पुष्टि की है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।
दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर