"आवास योजना" के लिए 151 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Korba News: दर्री जोन को मिली 90 लाख की बड़ी सौगात, 7 सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण
Korba News: कोरबा नगर निगम के दर्री जोन के 7 वार्डों में 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का एक ही दिन लोकार्पण किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रमों में भवन जनता को समर्पित किए गए।
राजनांदगांव
Underbridge Accident: तीन साल से अधूरा अंडरब्रिज बना जान का खतरा, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर एक की मौत
Underbridge Accident: गौरीनगर के निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास पानी से भरे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 45 वर्षीय सफाईकर्मी संतोष सोनवाने की मौत हो गई। अंडरब्रिज का निर्माण करीब तीन साल से अधूरा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को लेकर रेलवे के खिलाफ नाराजगी जताई है।
केंद्र सरकार
PM Awas Yojana: रक्षा सूत्र के साथ विकास का संकल्प, पीएम आवास हितग्राहियों ने लिया घर पूरा करने का प्रण
PM Awas Yojana: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में रक्षाबंधन को विकास से जोड़ते हुए अनूठी पहल की गई। ग्राम पंचायतों में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को रक्षा सूत्र बांधकर अधूरे और निर्माणाधीन आवास निर्धारित समय में पूरा करने का संकल्प दिलाया गया।
राज्य सरकार
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन की धूम, CM साय को बहनों ने बांधी राखी
Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को राखी बांधी। CM साय ने महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और ई-रिक्शा जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण को विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला बताया।
महासमुंद
PM Awas Yojana Fraud: आवास मित्र ने ग्रामीणों के अंगूठे लगवाकर हड़पे 6.90 लाख रुपये, आरोपी पर मामला दर्ज
PM Awas Yojana Fraud: महासमुंद के ग्राम पंचायत मोहंदा में पदस्थ एक आवास मित्र पर 15 ग्रामीणों के फिंगरप्रिंट लेकर उनके नाम से एयरटेल पेमेंट बैंक में खाते खोलने और 6.90 लाख रुपये निकालने का आरोप है। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
रायपुर संभाग
Eight-Year Wait for a Permanent Home: आरंग में जर्जर मकानों के बीच जिंदगी गुजार रहे गरीब परिवार
Eight-Year Wait for a Permanent Home: एक तरफ शासन-प्रशासन हर जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है, वहीं राजधानी रायपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर आरंग नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-7 में कई परिवार आज भी जर्जर कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं।
राज्य सरकार
Pradhan Mantri Awas Yojana-Gramin: छत्तीसगढ़ में 11 लाख से अधिक PM आवास पूरे हुए
Pradhan Mantri Awas Yojana-Gramin: छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास निर्माण को लगातार गति दी जा रही है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुसार, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 11 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। वहीं प्रदेश में करीब 4 लाख आवास निर्माणाधीन हैं। सरकार का लक्ष्य पात्र गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को जल्द से जल्द पक्की छत उपलब्ध कराना है।
राजनीति
खनन कानून और राज्यों के अधिकार पर आर-पार, भूपेश बघेल और केदार कश्यप में छिड़ी जुबानी जंग
छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा और राज्यों के अधिकारों को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर राज्य के राजस्व और वित्तीय अधिकारों पर सवाल उठाए हैं। वहीं वन मंत्री केदार कश्यप ने आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर भ्रम और राजनीतिक भय पैदा करने का आरोप लगाया।
राज्य सरकार
सरगुजा में ग्रामीण विकास योजनाओं पर संभागायुक्त सख्त, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने विकसित भारत-जी राम जी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण समेत ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधूरे आवास जल्द पूरे करने, मानव दिवस सृजन बढ़ाने, जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
PM आवास बना सहारा: कच्चे मकान से पक्के घर तक पहुंची अशक्का यालम की जिंदगी
बीजापुर के भोपालपटनम की अशक्का यालम का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरा हुआ। कच्चे मकान की परेशानियों से राहत मिलने के बाद अब वह सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रही हैं।
राज्य सरकार
बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर विनय लंगेह ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा बैठक में बारिश से निपटने की तैयारियों, स्वास्थ्य सेवाओं, सीएम हेल्पलाइन, विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण, अस्पतालों में आवश्यक वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक, विकास कार्यों में तेजी और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
महासमुंद
खिरसाली के ग्रामीणों ने विधायक से की गांव में राशन दुकान की मांग
महासमुंद के ग्राम पंचायत बंदोरा के आश्रित ग्राम खिरसाली के ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान बंदोरा में होने के कारण उन्हें काफी दूर जाना पड़ता है। उन्होंने गांव में ही राशन वितरण की व्यवस्था करने की मांग की। विधायक ने खाद्य विभाग के अधिकारी को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।