"पूछताछ जारी" के लिए 77 परिणाम मिले
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में खुद को वकील बताकर लोगों से संपर्क करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिला बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं की सतर्कता से आरोपी की पहचान उजागर हुई। पूछताछ के दौरान वह बार-बार अपना नाम बदलता रहा, जिससे संदेह गहरा गया। तलाशी में उसके पास से कई संदिग्ध पहचान पत्र और आधार कार्ड बरामद हुए हैं।
धमतरी
बड़ा ट्रैप : 1 लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
धमतरी में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग के कर्मचारी लकेश्वर साहू को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि उसने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण निपटाने और भुगतान दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर ACB ने उसके निजी निवास पर ट्रैप बिछाकर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
मानवता शर्मसार : भाई को बांधकर युवती से गैंगरेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने युवती और उसके फुफेरे भाई को रास्ते में रोककर जंगल ले गए, जहां भाई को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है।
राष्ट्रीय
साजिश नाकाम : लूट की योजना बना रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद
सागर जिले के बीना में पुलिस ने ‘प्रोजेक्ट चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। खुरई रोड स्थित बैंक के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गरियाबंद
सनसनी : पति–पत्नी की हत्या कर श्मशान घाट में दफनाया, पुरानी रंजिश में वारदात, तीन गिरफ्तार
गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में पुरानी रंजिश के चलते पति-पत्नी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने वारदात के बाद दोनों शवों को छिपाने के लिए गांव के श्मशान घाट में दफना दिया। अंतिम संस्कार के दौरान ग्रामीणों को संदेह होने पर मामला सामने आया और पुलिस ने खुदाई कर शव बरामद किए।
धमतरी
कार्रवाई : 2.6 करोड़ का 480 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 480 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपये आंकी गई है। नाकेबंदी के दौरान श्याम तराई इलाके में एक कार और पिकअप वाहन से गांजा बरामद हुआ।
दुर्ग संभाग
अंधेरे में विवाद : सुबह संदिग्ध हालत में मिली लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की निगाहें
भिलाई-3 थाना क्षेत्र के रिंगनी स्थित एक फार्म हाउस परिसर में रहने वाले 40 वर्षीय नीलकंठ साहू का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सोमवार रात बिजली गुल होने के दौरान पत्नी से हुए विवाद के बाद पड़ोसियों और चौकीदार के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ था, लेकिन रात में हाथापाई की भी बात सामने आई है।
कबीरधाम
हत्याकांड : ब्लैकमेलिंग से परेशान महिला ने पति-देवर संग मिलकर युवक की हत्या
कवर्धा जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव में खेत से बंद बोरी में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि मृतक 23 वर्षीय कोमल वर्मा का मंदाकिनी वर्मा से अवैध संबंध था, जिसके चलते वह उसे आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था।
दुर्ग
बड़ी कार्रवाई : इंटर-स्टेट चोर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, रायपुर से बरामद हुए चोरी के औजार
दुर्ग पुलिस ने इंटर-स्टेट चोर गिरोह के मुख्य आरोपी मोहम्मद नासिर हुसैन उर्फ आनस खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी की निशानदेही पर रायपुर के मेकाहारा परिसर से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और एक स्कूटी बरामद की गई है।पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह बंद मकानों और कॉलोनियों की रेकी कर सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।
रायपुर संभाग
दहला रायपुर : मंदिर हसौद में लगातार दो मर्डर से भड़का जनआक्रोश, आरोपी के घर में तोड़फोड़
राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद क्षेत्र में 48 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। शुक्रवार देर रात सतनामी मोहल्ले में युवक तोषक भारती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और वाहन में आग लगा दी।
महासमुंद
कार्रवाई : LPG चोरी कांड में मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क का पर्दाफाश
महासमुंद में करीब 1.5 करोड़ रुपये के एलपीजी गैस चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। लंबे समय से फरार ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष सिंह ठाकुर और उनके बेटे सार्थक सिंह ठाकुर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि खाद्य अधिकारी अजय यादव इस पूरे गैस हेराफेरी नेटवर्क का मास्टरमाइंड था, जिसने फर्जी तौल पंचनामा और दस्तावेजों के जरिए बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कराई।
महासमुंद
हत्याकांड : युवक की हत्या कर रेत में दफनाई लाश, पार्षद समेत 4 गिरफ्तार
महासमुंद जिले के नादगांव महानदी घाट में 38 वर्षीय भुवनेश्वर यादव की हत्या कर शव को रेत में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए स्थानीय निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक पिछले 15 वर्षों से परिवार की जिम्मेदारी निभाने के लिए बाहर रहकर काम करता था।