"पूछताछ जारी" के लिए 77 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
क्लीन स्वीप : कॉस्मेटिक दुकानों से लेकर नकली पनीर फैक्ट्रियों तक हड़कंप
Raipur में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जन-स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। शहर के बंजारी रोड और गोल बाजार में कॉस्मेटिक दुकानों पर छापेमारी कर एक्सपायरी डेट, लेबलिंग और बिलिंग की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर सख्त चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही मिलावटी पनीर के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें दो डेयरी इकाइयों से लगभग 1060 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर नष्ट किया गया। जांच में गंदगी, अनियमितता और मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाले पदार्थ मिले हैं।
देश
लेडीज वॉशरूम में मिला पुरुष का शव, 2 दिन से था लापता… दरवाजा तोड़ते ही सामने आया खौफनाक मंजर
दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर लेडीज वॉशरूम से एक व्यक्ति का शव मिला। टॉयलेट अंदर से बंद था और बदबू आने के बाद मामला सामने आया। शव 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।
देश
गोपालगंज में 25 महीने पुराने लापता युवक मामले का खुलासा, नाले से मिला कंकाल, दो दोस्त गिरफ्तार
बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में दो साल से अधिक समय से लापता युवक के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें मृतक के ही दोस्त बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने एक नाले से मानव कंकाल और सिर का हिस्सा बरामद किया है, जिसे लापता युवक का ही अवशेष माना जा रहा है।
देश
नोएडा में वेतन वृद्धि आंदोलन के दौरान हिंसा, आगजनी के बाद कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी, SIT जांच जारी
नोएडा की एक निजी कंपनी में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन कथित तौर पर हिंसक हो गया, जिसमें आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएँ सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच शुरू की और पुलिस ने इसे संभावित साजिश से भी जोड़कर देखा। जांच में आदित्य आनंद उर्फ “रस्टी” को कथित मास्टरमाइंड बताया गया है, जिसे बाद में तमिलनाडु से गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आई। फिलहाल SIT पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसमें और कौन लोग शामिल थे।
छत्तीसगढ़
शक ने ली जान : प्रेमी ने गर्लफ्रेंड का गला घोंटा, खुद ही 112 पर कॉल कर बताया ‘बेहोश है’
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक युवक ने शक और गुस्से में अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों की मुलाकात B.Ed की पढ़ाई के दौरान हुई थी और प्रेम संबंध में थे, लेकिन अवैध संबंध के शक को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन किराए के कमरे में झगड़ा बढ़ने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और बाद में खुद ही डायल-112 पर कॉल कर युवती के बेहोश होने की सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
छत्तीसगढ़
फिर गांजा पकड़ा गया : ओडिशा झारखंड ले जा रहे 912 किलो गांजा महासमुंद मे पकड़ा गया, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना पुलिस ने 17 अप्रैल 2026 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से झारखंड ले जाया जा रहा लगभग 912 किलो गांजा एक ट्रक से जब्त किया। यह गांजा 29 बोरियों में कच्चे केले के नीचे छिपाकर रखा गया था। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 4.66 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आईशर प्रो ट्रक, फर्जी नंबर प्लेट, और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। मौके से ट्रक चालक अब्दुल नईम (42), निवासी झारखंड को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा पाया गया है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई : रायपुर में चिट्टा के साथ युवक दबोचा गया
रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेडिसाइन अस्पताल के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। बरामद नशे की कीमत करीब 28 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उससे सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
छत्तीसगढ़
एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर रंगे हाथ गिरफ्तार
महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बेमचा के सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता सूरज राम रात्रे ने बताया कि सरपंच ने निर्माण के लिए पहले से जारी एनओसी को निरस्त कर दिया और पुनः जारी करने के बदले 3.80 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। एसीबी ने योजना बनाकर 16 अप्रैल 2026 को आरोपी को 1 लाख रुपये की अगली किस्त लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है और एसीबी की टीम पूछताछ कर रही है। यह कार्रवाई प्रशासनिक पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मजबूत पहल का प्रतीक है।
छत्तीसगढ़
बड़ी कार्रवाई: मोबाइल लोन के नाम पर 80 हजार की ठगी करने वाला आरोपी कुछ घंटों में गिरफ्तार
मस्तूरी थाना क्षेत्र के चौकी मल्हार पुलिस ने मोबाइल लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से करीब 80 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी गोपी कश्यप को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़ित के नाम पर लोन स्वीकृत कर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव से दबिश देकर पकड़ा और उसके पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल भी जब्त किया। आरोपी से अन्य संभावित मामलों को लेकर पूछताछ जारी है।
छत्तीसगढ़
दोस्तों में विवाद बना जानलेवा: 43 वर्षीय शंभू निषाद की मौत, दो गिरफ्तार
दुर्ग जिले के ग्राम खाड़ा में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें 43 वर्षीय शंभू निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। शंभू हाल ही में अहमदाबाद से गांव लौटा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़
पारिवारिक विवाद : बच्चे को लेकर भिड़े दो पक्ष, धारदार हथियारों से हमला; पिता की मौत, तीन घायल
सरायपाली के वार्ड क्रमांक-8 शास्त्रीनगर में शनिवार दोपहर बच्चे की कस्टडी को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच धारदार हथियारों से हुए हमले में अनवर खान (53) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र अजहर खान, पुत्री शहनाज समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पहले से न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी राकेश साहू और ताजुद्दीन सहित अन्य को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़
इंसानियत शर्मसार: 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मारने का भी प्रयास
एक 30-35 साल के युवक ने अपनी ही पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर रेप किया है।