"लापरवाही" के लिए 820 परिणाम मिले
महासमुंद
भ्रष्टाचार : गढ़फुलझर पंचायत में रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग
बसना विकासखंड की ग्राम पंचायत गढ़फुलझर में रोजगार सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर पैसे लेने, पंचायत कार्यों में लापरवाही, बैठकों से अनुपस्थित रहने और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सरपंच, उपसरपंच, 15 पंचों और ग्रामीणों ने जनपद पंचायत CEO को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और सेवा से हटाने की मांग की है।
महासमुंद
गुणवत्ता से समझौता : 17 करोड़ की सिंचाई परियोजना पर संकट, घटिया निर्माण से किसानों का भविष्य दांव पर
महासमुंद जिले के पिथौरा अनुविभाग-2 अंतर्गत देवगांव जलाशय योजना की करीब 17.29 करोड़ रुपये की नहर रिमॉडलिंग एवं सीसी लाइनिंग परियोजना में बड़े पैमाने पर तकनीकी अनियमितताओं और गुणवत्ताहीन निर्माण के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर
फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत : 2 साथी झुलसे, मुआवजे की मांग पर गेट के सामने धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण
धरसींवा क्षेत्र स्थित जरौदा की नूतन इस्पात फैक्ट्री में करंट लगने से एक मजदूर अनिल यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को 40 लाख रुपये मुआवजा और बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी लेने की मांग की।
राष्ट्रीय
जांच तेज : राम मंदिर मामले में अब सभी कर्मचारियों से मांगा आय-खर्च का हिसाब
अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की रकम में हुई हेराफेरी के मामले में पुलिस की जांच अब बहुत तेज हो गई है। चढ़ावे के पैसों में गड़बड़ी करने के आरोप में मुख्य आरोपी पहले ही जेल की हवा खा रहे हैं और पुलिस उनके बैंक खातों को खंगाल रही है।
राष्ट्रीय
आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, आग में जिंदा जले 4 लोग
आंध्र प्रदेश के बोयापालेम गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद कागज से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
कोरबा
रफ्तार ने उजाड़ा परिवार : भारी वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
कोरबा में रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार भारी वाहन की लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। बाइक से जा रहे दो युवकों को अज्ञात भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
फुटबॉल
आखिरी पलों में पलटा पासा : जापान का दिल तोड़ राउंड ऑफ 16 में पहुंचा ब्राजील
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में ब्राजील ने रोमांचक मुकाबले में जापान को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। जापान ने कैशू सानो के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन कैसिमिरो ने शानदार हेडर से स्कोर बराबर किया। जब मुकाबला पेनल्टी शूटआउट की ओर बढ़ता दिख रहा था।
रायपुर
मानसून की धमाकेदार एंट्री : अगले 4 दिनों तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है। रायपुर समेत कई जिलों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि बस्तर संभाग सहित दक्षिणी जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं।
रायगढ़
हादसा : ट्रेलर की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
हादसा: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ (पुसौर थाना क्षेत्र) में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पैदल चल रहे 40 वर्षीय ग्रामीण (शंकर ध्वज निषाद) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बिलासपुर
जेल परिसर में हादसा : बाथरूम में फिसला कदम चली गई जान आजीवन कारावासी की मौत
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर केंद्रीय जेल में नहाते समय पैर फिसलने से 62 वर्षीय बंदी जनकराम साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
महासमुंद
बस की टक्कर से घायल राजमिस्त्री को कोर्ट से राहत, बीमा कंपनी देगी ₹1.48 लाख मुआवजा
महासमुंद क्लेम कोर्ट ने बस की टक्कर में घायल साइकिल सवार राजमिस्त्री के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बीमा कंपनी को 9% ब्याज सहित ₹1.48 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया। कोर्ट ने बस चालक को दुर्घटना का दोषी माना और बीमा कंपनी की दलील खारिज कर दी।
जांजगीर-चांपा
मौत का हाईवे : अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 बुजुर्गों को रौंदा, मौके पर ही थमी सांसें
बलौदा क्षेत्र के कोरबी गांव के पास भारत माला मार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन बुजुर्गों को कुचल दिया। हादसे में सन्तू यादव, केदार बरेठ और दिलहरण वैष्णव की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया।