"राशि" के लिए 993 परिणाम मिले
महासमुंद
विधायक कार्यालय में मना हरेली पर्व, कृषि औजारों की पूजा कर किसानों की खुशहाली की कामना
महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कार्यालय में हरेली पर्व मनाकर कृषि औजारों की पूजा की और किसानों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, एल्डरमैन व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक ने हरेली को छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कृषि परंपरा का प्रतीक बताते हुए इसे सहेजने का आह्वान किया।
राज्य सरकार
ITI में पहली बार शुरू हुआ इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर
जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), जीजामगांव में सत्र 2026-27 से पहली बार मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल (Mechanic Electric Vehicle) ट्रेड का प्रथम बैच प्रारंभ किया गया है। यह संस्था का भी पहला प्रशिक्षण सत्र होगा।
धर्म
सूर्य ग्रहण: आज लगेगा साल का दूसरा ग्रहण, भारत में सूतक मान्य होगा या नहीं?
आज साल 2026 का दूसरा और पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। पूर्ण ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, उत्तरी रूस और स्पेन समेत कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा।
रायपुर
हरेली की धूम : परंपरा, आस्था और उत्साह से सज रहा प्रदेश का पहला लोकपर्व
हरेली पर्व पर छत्तीसगढ़ में कृषि संस्कृति और लोक परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। किसान कृषि औजारों की पूजा कर प्रकृति के प्रति आभार जताते हैं, वहीं गेड़ी, नारियल फेंक जैसे पारंपरिक खेल और छत्तीसगढ़ी पकवान इस पर्व की रौनक बढ़ाते हैं।
अर्थव्यवस्था
सोना-चांदी फिर महंगे, 6 दिन में सोना ₹8,201 और चांदी ₹14,995 चढ़ी
सोने-चांदी की कीमतों में सोमवार, 10 अगस्त को एक बार फिर तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹1,440 बढ़कर करीब ₹1.51 लाख हो गया है। वहीं, चांदी भी महंगी हुई है और इसकी कीमत ₹1,909 बढ़कर ₹2.33 लाख प्रति किलो पहुंच गई।
राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ में सरकारी बिजली कनेक्शन होंगे प्रीपेड, लेकिन एडवांस भुगतान ने रोकी रफ्तार
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों के बिजली कनेक्शनों को प्रीपेड व्यवस्था में बदलने की योजना एडवांस भुगतान नहीं होने के कारण अटक गई है। ऊर्जा विभाग ने 1 अगस्त से योजना शुरू करने की तैयारी की थी, लेकिन अधिकांश विभागों ने तीन महीने का अग्रिम बिजली बिल जमा नहीं किया। वहीं, राजनांदगांव संभाग के तीन जिलों में सरकारी विभागों पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है।
सरगुजा संभाग
नर्मदापुर पंचायत में 92 लाख की वित्तीय अनियमितता का मामला, सरपंच-सचिवों से वसूली की तैयारी
सरगुजा जिले की मैनपाट जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नर्मदापुर में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। जांच में अलग-अलग वर्षों के निर्माण कार्यों में करीब 92.92 लाख रुपए की राशि वसूली योग्य बताई गई है। जनपद पंचायत ने तत्कालीन और वर्तमान सरपंचों सहित सचिवों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
महासमुंद
महासमुंद कांग्रेस भवन में मनाया गया क्रांति दिवस, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
महासमुंद कांग्रेस भवन में क्रांति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के महत्व और सेनानियों के योगदान को याद किया।
धमतरी
पीलिया-टायफायड का बढ़ा खतरा, धमतरी में 8 परिवारों के 24 से ज्यादा लोग बीमार, जांच की मांग तेज
धमतरी शहर में बारिश के मौसम के बीच पीलिया और टायफायड के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के अलग-अलग वार्डों में अब तक करीब 8 परिवारों के दो दर्जन से अधिक लोग इन बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं। कई मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में कराया जा रहा है।
दुर्ग
भिलाई टाउनशिप आवास नीति पर 500 से ज्यादा लोग सड़क पर उतरे, रिटेंशन खत्म होने की आशंका से बढ़ी चिंता
भिलाई टाउनशिप की आवास नीति में बदलाव की आशंका के विरोध में 500 से ज्यादा लोगों ने प्रदर्शन किया। रिटेंशन सुविधा खत्म होने की संभावना से हजारों परिवारों में चिंता बढ़ गई है।
रायपुर
पुनर्वास की नई पहल : रायपुर जेल के कैदी बनाएंगे रोटी, जनता लेगी स्वाद
केंद्रीय जेल की आस्था कैंटीन ने अब ‘जेल की रोटी’ फूड पैकेट की शुरुआत की है। ₹275 में मिलने वाले इस पैकेट में रोटी, चावल, दाल, सब्जी, पापड़, सलाद और अचार शामिल होंगे। शुरुआती दौर में रोजाना केवल 30 पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। जेल प्रशासन का उद्देश्य इससे लाभ कमाना नहीं, बल्कि कैदियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके पुनर्वास को बढ़ावा देना है।
बालोद
पहली बारिश में ही टूटा 19 लाख का रिटर्निंग वॉल, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप
बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत घोटिया में 19 लाख रुपए की लागत से बनाया गया रिटर्निंग वॉल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार टूटने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण लाखों रुपए की लागत से बना काम कुछ ही दिनों में खराब हो गया।