"राशि" के लिए 993 परिणाम मिले
राज्य सरकार
आमापाली जन चौपाल में ओपी चौधरी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश
रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
दुर्ग
बीमा प्रीमियम जमा करने के नाम पर स्कूल स्टाफ से ठगी, खाते से उड़ाए 89 हजार रुपए
भिलाई नगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने बीमा पॉलिसी का दूसरा प्रीमियम जमा कराने के नाम पर स्कूल स्टाफ को झांसे में लिया और फर्जी पेमेंट लिंक भेजकर 89 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ कर्मचारियों को बड़ी सुविधा, ई-कोष से मिलेगा वेतन के बदले ऑनलाइन ऋण
छत्तीसगढ़ सरकार ने जुलाई 2026 से शासकीय कर्मचारियों के लिए ई-कोष पोर्टल के माध्यम से अल्पावधि ऋण सुविधा शुरू की है। कर्मचारी अब चिकित्सा, शिक्षा और अन्य जरूरी जरूरतों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सीधे बैंक खाते में ऋण राशि प्राप्त कर सकेंगे।
रायपुर
छत्तीसगढ़ के कोसा को मिली नई पहचान, सीएम साय ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के प्रीमियम ब्रांड ‘कोशल फैब’ का शुभारंभ किया। इस पहल के जरिए छत्तीसगढ़ के कोसा और हथकरघा उत्पादों को आधुनिक डिजाइन, बेहतर पैकेजिंग और नए बाजारों से जोड़कर बुनकरों को आर्थिक मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा।
रायपुर
राहत: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो की गैस सिलेंडर, 4 घंटे में डिलीवरी का दावा
छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त से पहली बार 10 किलो का एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर शुरू होने जा रहा है। इसकी रीफिल कीमत करीब 715 से 730 रुपये होगी। मोबाइल ऐप से बुकिंग के बाद 4 घंटे के भीतर होम डिलीवरी का दावा किया गया है।
रायगढ़
रायगढ़ में 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म, फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
रायगढ़ जिले में 2 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी राजू महतो को दोषी ठहराते हुए अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 7 हजार रुपए का जुर्माना लगाया और पीड़िता को 6 लाख रुपए क्षतिपूर्ति देने की अनुशंसा की है।
तकनीक
Meta को अमेरिका में बड़ा झटका, युवाओं को नुकसान मामले में ₹5,000 करोड़ का जुर्माना
अमेरिका की न्यू मैक्सिको अदालत ने युवाओं की मानसिक सेहत और ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े मामले में Meta को 567 मिलियन डॉलर (करीब ₹5,000 करोड़) का भुगतान करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जुर्माने की राशि का इस्तेमाल बच्चों के इलाज, जागरूकता अभियान और सुरक्षा उपायों के लिए किया जाएगा।
कारोबार
UPI पर MDR की तैयारी तेज, डिजिटल पेमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव जानिए ग्राहकों और कारोबारियों पर असर
देश में UPI के जरिए होने वाले डिजिटल भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को मंजूरी दे दी है। इस संशोधन के बाद सरकार के पास UPI ट्रांजैक्शन पर MDR या इससे संबंधित शुल्क लागू करने का अधिकार होगा।
खेल
प्रज्ञानंद की बड़ी जीत, सेंट लुइस में खिताब पर जमाया कब्जा
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने एक राउंड बाकी रहते ही चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की और 50 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि भी जीती।
रायपुर
78 साल की उम्र में जटिल ऑपरेशन सफल, सिम्स के डॉक्टरों ने निकाला 1 किलो का कैंसर
सिम्स के डॉक्टरों ने 78 वर्षीय महिला के अंडाशय से करीब 1 किलो का कैंसरयुक्त ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। आयुष्मान भारत योजना के तहत महिला का पूरा इलाज और जटिल ऑपरेशन मुफ्त किया गया।
राज्य सरकार
निर्माण श्रमिकों के कल्याण पर सरकार का फोकस, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक में निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में श्रमिक बच्चों को बेहतर शिक्षा देने, उच्च शिक्षा के लिए सहायता बढ़ाने और NEET-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 1,000 बच्चों को निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।
बिलासपुर
फर्जी दस्तावेजों से जमीन सौदे का आरोप, 7 लाख रुपए हड़पने पर मामला दर्ज
बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दान की गई जमीन को बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खपरगंज निवासी दो लोगों ने फर्जी दस्तावेज और जरूरी जानकारी छिपाकर एक महिला से सात लाख रुपए ले लिए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 3(5) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जमीन के दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।