"खुलासा" के लिए 813 परिणाम मिले
रायगढ़
कार्रवाई : नकली शराब बनाकर बाजार में खपा रहे थे आरोपी, धनागार गांव में छापा
रायगढ़ जिले के कोतरारोड थाना क्षेत्र स्थित धनागार गांव में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नकली शराब बनाने और बेचने के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब, खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल और अन्य सामग्री जब्त की गई।
जगदलपुर (बस्तर)
कार्रवाई : 51 किलो गांजा बरामद, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू
बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भानपुरी और नगरनार थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 51 किलो 335 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कुल कीमत 25 लाख 66 हजार 750 रुपए आंकी गई है।
कोंडागांव
घटना : ड्यूटी के दौरान CAF जवान ने सर्विस रायफल से दी जान
कोंडागांव जिले के उरंदाबेड़ा CAF कैंप में तैनात जवान जोगेंद्र नेताम ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंप और सुरक्षा महकमे में शोक का माहौल है। एसपी पंकज चंद्रा ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
धमतरी
कार्रवाई : 2.6 करोड़ का 480 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने अर्जुनी थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 480 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपये आंकी गई है। नाकेबंदी के दौरान श्याम तराई इलाके में एक कार और पिकअप वाहन से गांजा बरामद हुआ।
धमतरी
पुलिस का बड़ा एक्शन : 44 किलो गांजा, कार और नकदी समेत 15 लाख की जब्ती
धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेचका थाना क्षेत्र में 44 किलोग्राम गांजा के साथ गुजरात के दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
नक्सलियों के मंसूबे नाकाम : घने जंगल में IED व भारी विस्फोटक डंप बरामद, बड़ा हादसा टला
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा जंगल में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन में बड़ी सफलता हासिल की। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में सुरक्षा बलों ने 2 प्रेशर कुकर IED, 1 पाइप बम और भारी मात्रा में नक्सली विस्फोटक व हथियार सामग्री बरामद की।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
बड़ी कार्रवाई : 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 75 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार
मोहला-मानपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 800 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया है। मानपुर में वाहन जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक से रॉयल स्टेज, बीयर और गोवा व्हिस्की सहित करीब 50.28 लाख रुपये की शराब बरामद हुई।
दुर्ग
कार्रवाई : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का अंतर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त, नागपुर से 8 आरोपी दबोचे गए
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी निशांत कुमार गुप्ता सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह “सीबी क्रिकेट बज्ज” और “रुबीबेट” जैसे एप के जरिए अवैध सट्टा संचालन कर रहा था। पुलिस ने नागपुर में छापेमारी कर 8 अन्य आरोपियों को पकड़ा, जो आईडी मैनेजमेंट, डिपॉजिट और तकनीकी काम संभाल रहे थे।
फिल्मी स्टाइल में डकैती : गैस एजेंसी मैनेजर से दिनदहाड़े 10 लाख की लूट
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित डगनिया बाजार में शनिवार शाम गैस एजेंसी के मैनेजर श्रवण साहू से ₹10 लाख की लूट हो गई। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी कार के पास पहुंचकर कैश से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की थी।
तकनीक
मीडिया क्रांति : Instagram ने लॉन्च किया Instagram Plus सब्सक्रिप्शन ₹99 से लेकर ₹450 तक के हो सकते हैं प्लान, मिलेंगे ये 7 धांसू फीचर्स!
Meta के स्वामित्व वाले Instagram ने नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान Instagram Plus लॉन्च कर दिया है। यह एक वैकल्पिक पेड सर्विस है, जिसमें Story Spotlight, Multiple Story Audiences, Story Extend, Super Hearts, Story Rewatch Insights, Search Viewer List और Story Preview जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स दिए गए हैं।
सुकमा
साजिश नाकाम : सरेंडर कर चुके साथियों की सीक्रेट इनपुट पर फोर्स का धावा, इंसास राइफल और बारूद का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। किस्टाराम क्षेत्र के कुम्माडोंग जंगल और पहाड़ी इलाके में चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े हथियार और विस्फोटक डंप का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया।
सेहत
गजब की खोज : रोजाना सिर्फ 20 मिनट की यह आदत बदल देगी आपकी सेहत, दिल की बीमारियों का खतरा होगा आधा
एक नई ग्लोबल हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना केवल 20 से 25 मिनट की तेज वॉक या हल्की शारीरिक गतिविधि करने से दिल की बीमारियों और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 40% से 50% तक कम हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक बैठे रहना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन रहा है।