"विवाद" के लिए 1042 परिणाम मिले
रायपुर
स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
रायपुर के फुंडहर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में मामूली विवाद के बाद 11वीं के छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं तेलीबांधा पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
जगदलपुर (बस्तर)
एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए
जगदलपुर के गंगानगर इलाके में युवक से मारपीट और छीनाझपटी की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मामले में वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
तकनीक
ChatGPT से साइबर अटैक का आरोप, 15 वर्षीय छात्र गिरफ्तार
जापान में एक 15 वर्षीय छात्र को ChatGPT की मदद से बनाए गए साइबर टूल के जरिए Bandai Channel स्ट्रीमिंग सर्विस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इस हमले से 46 हजार से ज्यादा यूजर अकाउंट प्रभावित हुए और कंपनी की सेवा बाधित हुई।
बिलासपुर
लूटकांड : बिलासपुर के गहलोत ढाबे में चाकू की नोक पर लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित गहलोत ढाबे में चाकू की नोक पर लूट की घटना सामने आई। शराब देने से मना करने पर तीन बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर 4500 रुपये लूट लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम और हथियार बरामद कर लिए हैं।
दुर्ग
हत्या या आत्महत्या : भिलाई के AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में मौत, गर्लफ्रेंड हत्या के बाद सुसाइड का शक
भिलाई निवासी 25 वर्षीय AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक की गुरुग्राम में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस को शक है कि उसने पहले अपनी सहकर्मी इशाका की चाकू मारकर हत्या की और बाद में आत्महत्या कर ली। वहीं, श्रेष्ठ के परिवार ने पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कोरिया
नौगई हत्याकांड : नौगई में बड़ा अपडेट CBI जांच शुरू, आरोपियों से जुड़े हर पहलू की होगी पड़ताल
कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच अब CBI ने शुरू कर दी है। पांच सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों और पुलिस दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
रायपुर संभाग
74 लाख के तहसील भवन में उद्घाटन से पहले दरारें, कार्यक्रम को लेकर भी उठे कई सवाल
मंदिरहसौद में 74 लाख रुपये की लागत से बने नए तहसील भवन के उद्घाटन से पहले ही दरारें सामने आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। भवन के शुभारंभ को लेकर तीन बार आमंत्रण पत्र जारी किए गए और मंत्रियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी रही।
सक्ती
खुलासा : पैसों का लालच देकर 13 साल के बच्चे को बुलाया , गला दबाकर हत्या के बाद खेत में दफनाया शव
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 13 वर्षीय कपिल कुमार केंवट की हत्या का पुलिस ने 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी हेमंत कुमार केंवट ने पुरानी रंजिश के चलते बच्चे को पैसे कमाने का लालच देकर बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को खेत में दफना दिया।
रायपुर
ध्वनि प्रदूषण मामला : DJ बजाने पर ₹1.05 करोड़ जुर्माने की मांग, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 में वर्ष 2023 में किए गए संशोधनों के बाद पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर आपराधिक कार्रवाई की जगह आर्थिक दण्ड लगाने की व्यवस्था की गई है। इसी उद्देश्य से अधिनियम में धारा 15C जोड़ी गई है, जिसके तहत केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए निर्णायक अधिकारी (Adjudicating Officer) नियुक्त किए हैं।
सक्ती
छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर संभाग
सनसनी : तिल की बुआई करने गए 70 वर्षीय किसान की हत्या, खेत में मिली लाश से ग्रामीणों में आक्रोश
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी नवापारा में एक बुजुर्ग किसान की हत्या का मामला सामने आया है। खेत में किसान का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सीने में गैंती धंसी हुई मिली, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रीय
टाटा सिंगूर परियोजना वापसी : बंगाल सरकार के साथ बातचीत शुरू, किसानों में जगी रोजगार की उम्मीद
पश्चिम बंगाल के सिंगूर में टाटा समूह की संभावित वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उद्योग मंत्री तापस रॉय ने बताया कि कंपनी के साथ शुरुआती स्तर पर बातचीत जारी है। वहीं, लंबे समय से प्रभावित किसान अब दोबारा उद्योग आने और रोजगार मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।