"विवाद" के लिए 1042 परिणाम मिले
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर में नकली पनीर का आरोप, कांग्रेस बोली- फैक्ट्री संचालक पर हो FIR
राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर के सैंपल जब्त किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संबंधित फैक्ट्री में बिना दूध के केमिकल की मदद से पनीर तैयार किया जा रहा था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया गया है, जिसके बाद विवाद बढ़ गया है।
रायपुर
चाकूबाजी का कहर : सरेराह चाकू से हमला, रायपुर में दो वारदातों के बाद पुलिस अलर्ट
राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं में ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। खमतराई और सरोरा इलाके में हुए हमलों के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में दोनों घटनाओं के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है।
बिलासपुर
लापरवाही के आरोप : राजेंद्र शुक्ला की मौत के बाद अपोलो अस्पताल पर सवाल, एयर एंबुलेंस मामले में जांच तेज
बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज और एयर एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर उठे विवाद के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। पूर्व मेयर और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवालों के बीच कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।
महासमुंद
न्यायालय का निरीक्षण : चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने देखा महासमुंद कोर्ट का कामकाज, दिए त्वरित न्याय के निर्देश
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने महासमुंद जिला एवं सत्र न्यायालय का निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
बिलासपुर
सख्ती : अस्पताल जांच के घेरे में, एयर एंबुलेंस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा
बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की जांच लगातार जारी है। रायपुर और बिलासपुर के 50 से ज्यादा अधिकारी अस्पताल के इलाज रिकॉर्ड, आय-व्यय, मरीज सुविधाओं और एंबुलेंस व्यवस्था की जांच कर रहे हैं। एयर एंबुलेंस मामले में लापरवाही के आरोप और पुराने फर्जी डॉक्टर प्रकरण को लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं।
दुर्ग
छात्रा की हत्या : ऑनलाइन मंगाए चाकू से किए 10 वार, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय फार्मेसी छात्रा खुशी साहू की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पिंटू साहू को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी एकतरफा प्यार में छात्रा को अलग-अलग नंबरों से परेशान कर रहा था। नंबर ब्लॉक करने से नाराज होकर उसने किराए के कमरे में पहुंचकर चाकू से हमला कर खुशी की हत्या कर दी।
अन्य
महाराष्ट्र की राजनीति : मुख्यमंत्री फडणवीस का धन्यवाद और शिंदे के केबिन में विधायकों से मुलाकात, जानिए क्या पक रहा है पवार की पार्टी में
हाराष्ट्र की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के एक ताजा बयान और उनकी कुछ गुप्त मुलाकातों ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में भारी हलचल पैदा कर दी है
राष्ट्रीय
तेलंगाना मर्डर केस : पहले अपना परिवार खत्म किया, फिर 6 किलोमीटर दूर जाकर पीड़ित परिवार को दी दर्दनाक मौत
तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक संगीन अपराध के मामले में जेल में बंद आरोपी जैसे ही शुक्रवार रात को अदालत से जमानत पर बाहर आया,
रायपुर
रोड-रेज केस : पत्नी के सामने कारोबारी पर चाकू से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में रोड-रेज के विवाद में चार युवकों ने कारोबारी पवन कुमार लालवानी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी के सामने हुई इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
दुर्ग
सनसनी : पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती की चाकू से हत्या, आरोपी फरार
दुर्ग जिले के भिलाई से शुक्रवार को हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। रामनगर स्थित एक पीजी में रहकर पढ़ाई करने वाली 20 वर्षीय खुशी साहू की कमरे के भीतर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतका मूल रूप से बेमेतरा जिले की रहने वाली थी और उच्च शिक्षा के लिए भिलाई में रह रही थी।
कांग्रेस
सियासी घमासान : जीतू पटवारी के भाई पर कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया बदले की राजनीति, सीएम से की यह अपील
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने भाई नाना पटवारी को हिरासत में लिए जाने को राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर विपक्ष और उसके परिवारों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सूरजपुर
घटना : कपड़ा सुखाने की बात पर नाराज होकर घर से निकले रिटायर्ड SECL कर्मचारी अगले दिन शव मिला
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एसईसीएल (SECL) के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव घर से निकलने के अगले दिन गांव में मिला। शुरुआती जांच में जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।