"स्वास्थ्य" के लिए 1377 परिणाम मिले
संपादकीय
सरकार चुनने वाली आधी आबादी अब सत्ता में हिस्सेदारी की ओर
महिलाएं अब सिर्फ वोट बैंक नहीं, सत्ता में भागीदार बनने की ओर बढ़ रही हैं। महिला आरक्षण से संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ सकती है। हालांकि असली सशक्तिकरण तभी होगा, जब महिलाओं को केवल सीट नहीं, बल्कि नीति और फैसले लेने की वास्तविक शक्ति भी मिले।
शिक्षा
इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ा मौका,874 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने जूनियर इंजीनियर के कुल 874 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डिग्री व डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2026 है। चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जबकि चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतन मिलेगा।
दुर्ग
अस्पताल की बड़ी लापरवाही : युवक को थमा दी HIV पॉजिटिव रिपोर्ट, बवाल मचा तो दूसरी जांच में निकला नेगेटिव
दुर्ग जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में 24 वर्षीय युवक की HIV रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई, जबकि दोबारा जांच में रिपोर्ट नेगेटिव निकली। घटना के बाद लैब की जांच प्रक्रिया और मशीनों की सटीकता पर सवाल उठे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने HLL कंपनी से रिपोर्ट तलब कर मशीनों के कैलिब्रेशन के निर्देश दिए हैं।
बलरामपुर-रामानुजगंज
पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नि, डुबने से दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अमरपुर गांव के बड़का जोभी में वन विभाग के तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति को डूबता देख पत्नी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों पानी से बाहर नहीं निकल सके।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सरगुजा में मां पर नवजात बच्ची को झाड़ियों में छोड़ने का आरोप
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची को झाड़ियों में पत्थरों के नीचे दबाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बच्ची को जीवित अवस्था में बरामद कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक परेशानी और पारिवारिक सहयोग की कमी को घटना की वजह माना जा रहा है।
राष्ट्रीय
पिता की मौत के बाद युवक का आरोप, शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
मेडिकल कॉलेज में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने डॉक्टरों पर पिता के इलाज में अनदेखी करने और गंभीर समय में मोबाइल गेम खेलने जैसे आरोप लगाए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है। आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।
रायपुर संभाग
गनौद, बकतरा और खौली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गनौद, बकतरा और खौली में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। स्कूलों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट और विद्यार्थियों का सम्मान हुआ। खौली आरोग्य मंदिर में भी ध्वजारोहण के साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य और कर्तव्य के प्रति जागरूक किया गया।
नारायणपुर
लाल आतंक पर भारी देशभक्ति : अबूझमाड़ के 9 गांवों में आजादी के बाद पहली बार फहरा तिरंगा
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के नौ गांवों में पहली बार बिना नक्सली खौफ के स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ग्रामीणों ने तिरंगा फहराकर लोकतंत्र और सुरक्षित भविष्य की ओर नए कदम का संदेश दिया।
राज्य सरकार
277 गांवों में पहुंचीं सेवाएं, आदि कर्मयोगी अभियान में बने 2,600 से अधिक आयुष्मान कार्ड
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर सुकमा के दूरस्थ जनजातीय गांवों में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को जरूरी सरकारी सेवाएं उनके गांव में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले जिन सामान्य कामों के लिए लोगों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, अब उनसे जुड़ी सुविधाएं नजदीकी केंद्र पर मिल रही हैं।
केंद्र सरकार
जनगणना का बिगुल बजा : इस बार पूछे जाएंगे 40 सवाल, कोविड वैक्सीन से लेकर पासपोर्ट तक की जानकारी होगी दर्ज
देश की अगली जनगणना की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। परिवार अनुसूची के तहत 40 सवालों के जरिए जनसांख्यिकी, शिक्षा, रोजगार, डिजिटल साक्षरता, प्रवास, कोविड टीकाकरण और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी।
राष्ट्रीय
एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो
जिला अस्पताल मुरार में 16 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद शव घर ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। मजबूर पिता बेटी का शव गोद में लेकर अस्पताल के बाहर आया, जिसके बाद राहगीरों ने चंदा जुटाकर ऑटो की व्यवस्था की।
रायपुर संभाग
आरंग के स्कूलों में नशामुक्ति की मुहिम, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ली नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा
आरंग के तीन स्कूलों में नशामुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली।