ताज़ा खबरें
10543 समाचार
रायपुर संभाग
दो बूंद जिंदगी की संदेश : पोलियो मुक्त भविष्य की ओर कदम, आरंग में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आरंग विकासखंड के खौली और कठिया सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी टीमों ने बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई, जिससे अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दुर्ग संभाग
रफ्तार बनी काल : कवर्धा में दो कारों की टक्कर से एक की मौत, चार घायल
कवर्धा जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। पंडरिया थाना क्षेत्र के लघान गांव के पास दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
रायपुर
उपभोक्ताओं को राहत : बिजली बिल देर से भरने पर अब नहीं लगेगा पूरे महीने का चार्ज
छत्तीसगढ़ के करीब 66 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली बिल तय तारीख के बाद जमा करने पर पूरे महीने का लेट पेमेंट सरचार्ज नहीं लगेगा। नई व्यवस्था के तहत जितने दिन की देरी होगी, केवल उतने ही दिनों का 0.04% प्रतिदिन की दर से अधिभार लिया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम होगा।
राष्ट्रीय
सोसाइटी में आग : 22वीं मंजिल पर फटा AC, सीएम योगी ने लिया संज्ञान
नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी की 22वीं मंजिल पर सोमवार सुबह AC फटने से भीषण आग लग गई, जिसने आसपास के कुछ फ्लैटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
राष्ट्रीय
चार बेटियों के बाद बेटे की चाह : पत्नी को जबरन जहर पिलाने का आरोप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश से घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि चार बेटियों के जन्म के बाद बेटे की चाह पूरी नहीं होने से नाराज पति ने अपनी पत्नी को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, लेकिन वह अभी इतनी कमजोर है कि बयान देने की स्थिति में नहीं है।
रायपुर
सपनों पर चला बुलडोजर : विधायक कॉलोनी बनाने उजाड़ने पहुंचे 48 परिवारों के आशियानें
रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए प्रशासन ने 48 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर पहुंचते ही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का दावा कर रहा है, जबकि ग्रामीण वर्षों से निवास और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने का हवाला देकर बेदखली का विरोध कर रहे हैं।
संसद
उद्धव का बड़ा हमला : छह सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग, बीजेपी को बताया बाबर जनता पार्टी
महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे ने बगावत करने वाले छह सांसदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल हुए इन सांसदों की सदस्यता तुरंत रद्द करने की मांग की है। उद्धव ने कहा कि यदि देश में कानून का राज है तो दल बदलने वाले इन स्वार्थी सांसदों को तुरंत अयोग्य ठहराया जाना चाहिए।
जांजगीर-चांपा
टला हादसा : छत का प्लास्टर गिरा, बाल-बाल बचे बच्चे
जांजगीर-चांपा जिले के हाथिटिकरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केंद्र के एक कमरे की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय वहां मौजूद कार्यकर्ता और सहायिका तेज आवाज सुनकर घबरा गईं।
धमतरी
धू-धूकर जली टायर दुकान : धमतरी में देर रात भीषण आग से टायर कारोबार तबाह, मशीनें और स्टॉक जलकर राख
धमतरी के पुराना मंडी इलाके में रविवार देर रात एक टायर दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। घटना में दुकान के भीतर रखा टायरों का स्टॉक, मशीनें और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
शिक्षा
महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, बिहार से जुड़ा मास्टरमाइंड
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच के अनुसार यह नेटवर्क सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा तक फैला हुआ है। इस पूरे गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड बिहार के समस्तीपुर का विजेंद्र गुप्ता है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अब इस अंतर-राज्यीय सिंडिकेट की जांच कर रही है।
धमतरी
हाई वोल्टेज ड्रामा : पत्नियों को साथ रखने की जिद में 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक
धमतरी के भखारा थाना क्षेत्र स्थित भेंड्रा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक 60 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया और करीब ढाई घंटे तक बैठा रहा। पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। युवक पहले भी इसी कारण टावर पर चढ़ चुका है और अब उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
खेल
एफआईएच प्रो लीग : शूटआउट में भारत ने इंग्लैंड को दी मात, जीत के साथ किया अभियान खत्म
एफआईएच प्रो लीग के अपने अंतिम मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। निर्धारित समय तक मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा, जिसके बाद अभिषेक, शिलानंद लाकड़ा और हार्दिक सिंह के गोलों की बदौलत भारत ने बाजी मारी। डिफेंडर संजय को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।