"बैठक" के लिए 817 परिणाम मिले
रायपुर
डिजिटल अरेस्ट कांड : 1.25 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 17 राज्यों में फैला था जाल
रायपुर पुलिस ने रिटायर्ड डॉक्टर से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.25 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल की टीम ने दिल्ली और कर्नाटक में कार्रवाई कर तीन मुख्य आरोपियों—आर्यन सिंह, जितेंद्र कुमार और राजदीप भाटिया—को गिरफ्तार किया।
देश
लाउडस्पीकर विवाद पर बवाल : पुलिस चौकी पर पथराव और गाड़ियों में तोड़फोड़, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद शुक्रवार रात हिंसक झड़प में बदल गया। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इलाके में भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।
योजनाओं की समीक्षा : छत्तीसगढ़ में भू-अभिलेख डिजिटलीकरण और ई-पंजीयन व्यवस्था पर केंद्र की नजर
भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव नरेन्द्र भूषण ने मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील से मुलाकात कर जलग्रहण प्रबंधन, पीएम कृषि सिंचाई योजना, भुईयां पोर्टल, ई-कोर्ट और पंजीयन विभाग के डिजिटल नवाचारों की समीक्षा की। बैठक में भू-अभिलेखों के डिजिटलीकरण, ऑनलाइन एवं पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था तथा पीएमकेएसवाई के तहत 27 जिलों में चल रहे जलग्रहण विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
रायपुर
हॉर्मुज संकट : पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत-UAE रिश्तों को नई रणनीतिक मजबूती
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हॉर्मुज क्षेत्र को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE का दौरा किया, जहां राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच LNG सप्लाई, LPG सहयोग और रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर अहम समझौते हुए।
जगदलपुर (बस्तर)
इंदिरा वार्ड उपचुनाव : कांग्रेस के गढ़ में सियासी संग्राम, भाजपा की चुनौती से बढ़ा रोमांच
इंदिरा वार्ड में निकाय उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस ने रामकृष्ण तिवारी को उम्मीदवार बनाकर अपना दावा मजबूत किया है, जबकि भाजपा अभी अपने प्रत्याशी को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटी है। 30 साल से कांग्रेस के गढ़ रहे इस वार्ड में भाजपा इस बार जीत दर्ज करने की रणनीति बना रही है।
विदेश
समुद्र : इमरजेंसी लैंडिंग के बाद 11 यात्रियों की चमत्कारिक तरीके से बची जान
फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद 11 लोग करीब 5 घंटे तक लाइफ राफ्ट पर फंसे रहे। बाद में अमेरिकी सेना और कोस्ट गार्ड की टीम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।
बदलता बस्तर : अब जंगलों के बीच पहुंच रही स्वास्थ्य और विकास की रोशनी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर में चल रहे तेज विकास और बदलते हालात की जानकारी दी। बैठक में विशेष रूप से ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ पर चर्चा हुई, जिसके तहत दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं अब सीधे गांवों तक पहुंच रही हैं और एक महीने में 21.86 लाख से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है।
सख्त निर्देश : टीकाकरण, कुपोषण और लंबित भुगतान पर अधिकारियों को 7 दिन की डेडलाइन
महासमुंद में स्वास्थ्य विभाग की वार्षिक समीक्षा बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. आई. नागेश्वर राव ने अधिकारियों को आरसीएच और यू-विन पोर्टल में शत-प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करने, लंबित भुगतानों का 7 दिनों में निराकरण करने तथा कुपोषित बच्चों की पहचान और उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विदेश
पश्चिम एशिया : भारत-UAE संबंधों को मिला नया आयाम
पश्चिम एशिया में बदलते भू-राजनीतिक हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत और UAE के संबंध तेजी से मजबूत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री Narendra Modi की UAE यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को लेकर चर्चा तेज है। हाल ही में NSA Ajit Doval की अबू धाबी यात्रा के बाद सुरक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के संकेत मिले हैं। विशेषज्ञों के अनुसार भारत और UAE अब व्यापार और ऊर्जा सहयोग से आगे बढ़कर व्यापक रणनीतिक साझेदारी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
महासमुंद
NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का उग्र प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
NEET पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने रायपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शाहबाज़ राजवानी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। NSUI ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
रायपुर
घर जमाई के ताने से भड़का जीजा : साले के साथ पी शराब, फिर चाकू से गोदकर कर दी हत्या
रायपुर के उरला क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी प्रकाश साहू पिछले तीन साल से ससुराल में रह रहा था, जिस पर उसका साला अक्सर ‘घर जमाई’ कहकर ताने मारता था। बुधवार रात शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर प्रकाश ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और आत्मसमर्पण कर दिया।
विदेश
ट्रंप-शी मुलाकात : फिर तेज हुई G2 मॉडल और नई विश्व व्यवस्था की चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping की बीजिंग बैठक के बाद दुनिया में फिर से G2 मॉडल की चर्चा तेज हो गई है। G2 का अर्थ है कि वैश्विक फैसले बहुपक्षीय संस्थाओं के बजाय अमेरिका और चीन मिलकर तय करें। बैठक में व्यापार, टेक्नोलॉजी, AI और ताइवान जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप के साथ एलन मस्क, टिम कुक और जेन्सेन हुआंग जैसे बड़े कारोबारी भी मौजूद रहे। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-चीन की बढ़ती नजदीकियां भारत की ‘चीन प्लस वन’ रणनीति, QUAD और वैश्विक शक्ति संतुलन पर असर डाल सकती हैं।