"OTT" के लिए 814 परिणाम मिले
रायपुर
बड़ी पहल : AI स्किलिंग से युवाओं को मिलेगा वैश्विक रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण का अवसर
जिला प्रशासन धमतरी ने युवाओं को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में दक्ष बनाने के लिए “AI Upskilling Course 2026” की शुरुआत की है। इसके तहत प्रवेश परीक्षा का आयोजन पी.जी. कॉलेज धमतरी में किया गया, जिसमें कुल 166 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस पहल के माध्यम से चयनित युवाओं को बेंगलुरु की प्रतिष्ठित संस्था Learnijoy Bangalore द्वारा AI Video Generation, Website Development, AI Agents, Automation Tools, Prompt Engineering जैसी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बड़ी खबर : NEET-UG परीक्षा रद्द, CBI को सौंपी गई जांच, 23 लाख छात्रों का भविष्य अधर में
NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई है। 3 मई को हुई इस परीक्षा में 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंप दी है। जांच के अनुसार, परीक्षा से पहले एक “क्वेश्चन बैंक” व्हाट्सएप के जरिए कई छात्रों तक पहुंचा। विशेषज्ञों ने पाया कि इसमें मौजूद लगभग 150 सवाल असली पेपर से हूबहू मेल खाते थे, जिनका वेटेज करीब 600 अंक था। राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड से भी गड़बड़ी के संकेत मिले हैं, और अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
भीषण गर्मी में राहत : छत्तीसगढ़ के 4,755 सूखते तालाबों को नहरों से मिला पानी
भीषण गर्मी और गिरते भू-जल स्तर के बीच छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर सूखते तालाबों को नहरों के माध्यम से भरा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब तक प्रदेश के 4,755 तालाबों में पानी पहुंचाया जा चुका है। रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और धमतरी सहित कई जिलों में तेजी से जल भराव कार्य जारी है। इस पहल से ग्रामीणों को निस्तारी और पेयजल संकट से राहत मिल रही है, वहीं भू-जल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।
विदेश
पुतिन ने किया गुरु का सम्मान : पूर्व शिक्षिका को कार में बैठाकर , ले गए क्रेमलिन
व्लादिमीर पुतिन ने अपनी पूर्व स्कूल शिक्षिका वेरा गुरेविच से मॉस्को में खास मुलाकात की। पुतिन खुद कार चलाकर उन्हें होटल से लेने पहुंचे और साथ में डिनर किया। वेरा गुरेविच ने बचपन में पुतिन को जर्मन भाषा सिखाई थी। उन्हें रूस के विक्सट्मारी डे रोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। पुतिन और उनकी टीचर की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संरक्षण : औद्योगिक विकास और पर्यावरण संतुलन को मिल रही मजबूती
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल राज्य में औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा नियमित निरीक्षण, वैज्ञानिक परीक्षण और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी उद्योग पर्यावरणीय मानकों का पालन करें।
लोक निर्माण विभाग समीक्षा बैठक : निर्माण कार्यों में तेजी और सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश
इस महत्वपूर्ण बैठक में निर्माण कार्यों की धीमी गति के कारणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन और पोल शिफ्टिंग जैसी बाधाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 2025-26 और 2026-27 की योजनाओं के बजट प्रावधानों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
योजनाओं की समीक्षा : इंद्रावती भवन में सचिव का दौरा, कार्य संस्कृति सुधार पर जोर
नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की नवपदस्थ सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने विभागीय संचालनालय और SUDA कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर समयबद्ध उपस्थिति और दक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
दर्दनाक घटना : तरबूज और चिकन खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मेडिकल टीम गांव पहुंचकर प्रभावित परिवार और अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।
भाजपा
असम में फिर हिमंता राज : दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा, गुवाहाटी में समारोह
असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दोबारा जीत हासिल की है। पार्टी विधायक दल ने हिमंता बिस्वा सरमा को फिर नेता चुना है। वह मंगलवार, 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुवाहाटी में आयोजित समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11:40 बजे उन्हें और नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
जल जीवन मिशन : मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन के तहत गरियाबंद में पेयजल व्यवस्था को मिली मजबूती
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, गरियाबंद द्वारा मैनपुर विकासखंड के वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। ग्राम तारझर, कुर्वापानी, मठाल और भालूडिग्गी जैसी बसाहटों में हैंडपंप और सोलर पंप स्थापित कर ग्रामीणों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुना। इस अवसर पर उन्होंने सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक पुनर्निर्माण, उसकी आस्था और संघर्षपूर्ण इतिहास का उल्लेख करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया।
रायपुर
आंदोलन की चेतावनी : 8 प्राचार्यों के निलंबन पर प्राचार्य फेडरेशन नाराज
बालोद जिले में परीक्षा परिणाम के आधार पर 8 प्राचार्यों के निलंबन के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्राचार्य फेडरेशन ने रायपुर में आपात बैठक की। फेडरेशन ने कार्रवाई को एकतरफा और नियमों के खिलाफ बताते हुए निलंबन आदेश वापस लेने की मांग की। संगठन ने कहा कि कमजोर परीक्षा परिणाम के लिए केवल प्राचार्यों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। साथ ही चेतावनी दी गई कि आदेश वापस नहीं होने पर प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।