"पुलिस अधीक्षक" के लिए 475 परिणाम मिले
बीजापुर
Bus Accident: बीजापुर-दुर्ग मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत 5 घायल
Bus Accident: बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की तेज रफ्तार यात्री बस शनिवार रात करीब 10 बजे नेलसनार थाना क्षेत्र के पाण्डेमुर्गा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच यात्री घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
शिक्षा
CG Police Vacancy: बस्तर फाइटर्स में 128 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन प्रकिया
CG Police Vacancy: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बस्तर फाइटर्स के तहत फाइटर आरक्षक के 128 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 से शुरू होकर 12 दिसंबर 2026 तक चलेगी।
रायपुर
Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 33 अधिकारियों के बदले प्रभार, देखें पूरी तबादला सूची
Chhattisgarh Police Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 ASP और DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। 30 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, बस्तर, सरगुजा समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रीय
Bhopal Police: नशे के इंजेक्शन की अवैध बिक्री का खुलासा, 3 आरोपियों पर हत्या का केस
Bhopal Police: विदिशा में नशीले इंजेक्शन के सेवन से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में भोपाल के दो मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीले इंजेक्शन बेचने का खुलासा हुआ। पुलिस ने 230 एमएल एविल इंजेक्शन जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर
Viral Reel Case: जेल से छूटते ही थार से रॉबिनहुड एंट्री पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर रील वायरल करने वाले दो युवक पहुंचे सलाखों के पीछे
Viral Reel Case: बिलासपुर में जेल से छूटे साथी का थार से स्वागत कर सोशल मीडिया पर रील वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थार वाहन भी जब्त किया है।
नारायणपुर
Narayanpur Cyber Crime: अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा, तीन गिरोह पुलिस की गिरफ्त में
Narayanpur Cyber Crime: नारायणपुर पुलिस ने दो महीने के विशेष अभियान के बाद यूपी, एमपी और हरियाणा में सक्रिय तीन साइबर ठगी गिरोहों का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठग कॉल फॉरवर्डिंग, फर्जी पेमेंट मैसेज और धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे।
बालोद
Balod Police: 6 लाख की नशीली दवाइयां जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
Balod Police: ANTF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 1,500 नशीली टैबलेट जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा के भुवनेश्वर से गोलियां लाकर बेचने की फिराक में थे। मामले में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
बीजापुर
Naxal Operation: पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे हथियारों और भारी मात्रा में विस्फोटक किए बरामद
Naxal Operation: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने माचुवांचा गांव के जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया। जब्त सामग्री में 12 क्लेमोर माइंस, राइफलें, 100 सुतली बम, आईईडी और माओवादी वर्दियां शामिल हैं। अभियान में C-60 की चार टुकड़ियों और बम निरोधक दस्ते ने हिस्सा लिया। पुलिस के मुताबिक, विस्फोटक सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत नष्ट किया गया।
Cyclone Arnab: छत्तीसगढ़ में मंडराया चक्रवात का खतरा, सरकार ने कसी कमर, बस्तर संभाग के लिए हाई अलर्ट जारी
Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती गतिविधि के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर सतर्कता बढ़ने की खबर है। बस्तर संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। प्रशासनिक तैयारियों, राहत शिविरों और आपदा प्रबंधन संबंधी निर्देशों की आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
Crime News: खैरागढ़ की शराब दुकानों पर फिर उठे सवाल, मारपीट के वीडियो आए सामने
Crime News: खैरागढ़ और छुईखदान की सरकारी शराब दुकानों से जुड़े मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस ने शिकायत नहीं मिलने की बात कही है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की बात।
शिक्षा
Nursing Students Protest: छात्राओं के धरना स्थल से टेंट और सामान गायब, थाने पहुंचीं छात्राएं
Nursing Students Protest: बड़वानी में छात्रवृत्ति, फीस में कथित अनियमितताओं और मार्कशीट नहीं मिलने के विरोध में धरना दे रहीं करीब 25 नर्सिंग छात्राओं का टेंट और अन्य सामान गायब हो गया। छात्राएं पिछले नौ दिनों से एसपी आवास के सामने प्रदर्शन कर रही थीं। घटना के बाद छात्राओं ने थाने पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। छात्र नेता सुमेर सिंह बड़ोले ने कॉलेज प्रबंधन पर अतिरिक्त फीस वसूली का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि छात्रवृत्ति की राशि, लंबित मार्कशीट और पंजीयन फॉर्म से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
महासमुंद
Mahasamund News: पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
Mahasamund News: परसदा (ब) पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जवानों के साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण को याद किया।