"तकनीक" के लिए 1466 परिणाम मिले
रायपुर
हत्याकांड : WRS कॉलोनी हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी और नाबालिग साथी गिरफ्तार
रायपुर के WRS कॉलोनी क्रिकेट मैदान में युवक रूपेश सारथी की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने शराब के नशे में विवाद के बाद पत्थर से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। जांच के दौरान आरोपियों के वाहन चोरी में शामिल होने का भी खुलासा हुआ।
तकनीक
Gadget : iPhone 18 Pro में दिख सकता है बड़ा बदलाव, कैमरा अपग्रेड के लिए नया डिजाईन
Apple के आगामी iPhone 18 Pro मॉडल्स को लेकर नई लीक सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में बड़ा कैमरा अपग्रेड दिया जा सकता है, जिसके चलते कैमरा बंप का आकार भी बढ़ेगा। इसके अलावा बेहतर कैमरा फीचर्स और बढ़ती लागत के कारण नए iPhone की कीमत में भी इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
सेहत
Dry Fish Chutney : मछली को सुखा कर बनायीं जाती है यह अनोखी चटनी
मेघालय की पारंपरिक तुंगटप चटनी सूखी मछली को फर्मेंट करके तैयार की जाती है और पूर्वोत्तर भारत के खान-पान का अहम हिस्सा मानी जाती है। यह चटनी अपने अनोखे स्वाद के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के लिए भी जानी जाती है ।
शिक्षा
NEET UG 2026 : मेडिकल एडमिशन के लिए जानिए देश के टॉप-5 सरकारी मेडिकल कॉलेज
NEET UG 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। NIRF 2025 रैंकिंग के अनुसार AIIMS दिल्ली PGIMER चंडीगढ़, JIPMER पुड्डुचेरी, SGPGIMS लखनऊ और IMS-BHU वाराणसी देश के शीर्ष सरकारी मेडिकल संस्थानों में शामिल हैं। MBBS और BDS में प्रवेश NEET स्कोर तथा काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर दिया जाता है।
तकनीक
NDMA की नई तैयारी : मोबाइल पर आएगी गुमशुदा लोगों और फरार अपराधियों की जानकारी
NDMA मोबाइल फोन ब्रॉडकास्ट अर्ली वार्निंग सिस्टम में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित फीचर्स के तहत गुमशुदा बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की फोटो व जानकारी स्थानीय नागरिकों के मोबाइल पर भेजी जा सकेगी। इसके अलावा फरार अपराधियों और वांछित आतंकियों की पहचान साझा कर उनकी तलाश में भी आम लोगों की मदद ली जाएगी।
राष्ट्रीय
प्यास बुझाने का खाका तैयार : MP के बाद अब हरियाणा से बनी बात, जमीन के नीचे बिछेगी पाइपलाइन
राजस्थान और हरियाणा के बीच दशकों पुराने यमुना जल विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है। दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, भजनलाल शर्मा और नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में हुई त्रिपक्षीय बैठक में शेखावाटी क्षेत्र तक यमुना का पानी पहुंचाने के अंतिम फॉर्मूले पर सहमति बन गई।
रायपुर
बेनकाब हुए हत्यारे : पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज मर्डर केस
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
देश
फार्मा सिटी में आग का कहर : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 मजदूरों की मौत
आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले स्थित पारवाड़ा फार्मा सिटी में मंगलवार को दक्षिण एनर्जी कंपनी में भीषण आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
राष्ट्रीय
डॉक्टर बनने का सपना अधूरा : इंदौर से लापता NEET छात्रा का खरगोन में मिला शव
इंदौर की रहने वाली 20 वर्षीय नीट-यूजी अभ्यर्थी निक्की यादव का शव खरगोन जिले के बड़वाह क्षेत्र में नर्मदा नदी से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार को परीक्षा देने के बाद निक्की अचानक लापता हो गई थी। उसने आखिरी बार परिवार को फोन कर बताया था कि उसके मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई है और वह जल्द घर पहुंच जाएगी, लेकिन इसके बाद उसका संपर्क टूट गया।
राज्य सरकार
खेत बचाओ अभियान : सरायपाली में किसानों को प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक उपयोग का दिया गया संदेश
देशव्यापीखेत बचाओ अभियान के तहत सरायपाली के छिंदपाली और दमोदरहा गांवों में कृषक चौपाल एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और फसल चक्र अपनाने के लाभ बताए गए। कृषि विभाग ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और जैव उर्वरकों के उपयोग के लिए भी प्रेरित किया।
दुर्ग
एक्शन : 81 एटीएम कार्ड, 62 पासबुक और ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध वित्तीय लेन-देन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 81 एटीएम कार्ड, 62 बैंक पासबुक, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।
विदेश
कतर के गैस प्लांट में विस्फोट : 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 70 किमी दूर तक दहली धरती
कतर की Ras Laffan Industrial City स्थित बरजान गैस फैसिलिटी में रविवार रात हुए भीषण विस्फोट और आग की घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। हादसे में 66 अन्य लोग घायल हुए हैं। कतर के ऊर्जा मंत्री Saad Sherida Al-Kaabi ने पुष्टि की कि यह दुर्घटना प्लांट के पुनः संचालन (रीस्टार्ट) के दौरान हुई तकनीकी खराबी का परिणाम थी और किसी भी तरह की साजिश या तोड़फोड़ के संकेत नहीं मिले हैं।