"जनकल्याण" के लिए 257 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: रंगों और विचारों से बच्चों ने रचा ‘विकसित भारत’ का सपना
Seva Sankalp Abhiyan: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत की कल्पना एवं 25 वर्षों के सेवा कार्य’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। डाइट पेंड्रा में हुई प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थियों ने चित्रकला और 31 ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रिंसी केवट और प्रिंसी गुर्जर के भाषण ने विशेष प्रभाव छोड़ा।
राज्य सरकार
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: सुबलाया चौहान को मिला पोषण और सुरक्षित मातृत्व का संबल
Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana: महासमुंद की सुबलाया चौहान को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 3 हजार रुपये की पहली किस्त मिली, जिससे उन्होंने पोषण और स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान दिया।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में गूंजा सेवा और सामुदायिक सहभागिता का संदेश
Seva Sankalp Abhiyan: महासमुन्द के ग्राम बेलसोंडा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, वृद्धजनों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं का सम्मान किया गया।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: बिलासपुर में सेवा सेतु शिविर, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी योजनाओं की जानकारी
Seva Sankalp Abhiyan: बिलासपुर के दयालबंद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी और पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया। गांधी जयंती पर नशामुक्त समाज की शपथ भी दिलाई गई।
राज्य सरकार
Jal Jeevan Mission: जामगांव के 171 घरों में नल से पहुंच रहा पानी, छात्राओं को अब पढ़ाई के लिए मिल रहा अतिरिक्त समय
Jal Jeevan Mission: महासमुंद के जामगांव में जल जीवन मिशन से 171 घरों को नल कनेक्शन मिला है। स्कूल, आंगनबाड़ी और सामुदायिक शौचालय भी नल जल से जुड़े हैं। गांव की पांच महिलाएं पेयजल की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं, जबकि ग्रामीण जल योजना के संचालन और रखरखाव में भी भागीदारी निभा रहे हैं।
राज्य सरकार
Labour Department: मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी नंदरानी का सहारा, 20 हजार की मिली आर्थिक मदद
Labour Department: मुंगेली जिले की निर्माण श्रमिक श्रीमती नंदरानी साहू को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत प्रसव के बाद 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली। इस राशि से दवाइयों, पोषण आहार, नवजात के कपड़ों और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले की 594 महिला निर्माण श्रमिकों को कुल 1.18 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
राज्य सरकार
Gandhi Shastri Jayanti: सीएम साय ने किया नमन, सत्य और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश
Gandhi Shastri Jayanti: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचारों तथा शास्त्री जी के ‘जय जवान-जय किसान’ मंत्र को याद करते हुए उनके आदर्शों को जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा बताया।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: भोथलडीह सेवा सेतु शिविर में सुनी गई आमजन की समस्याएं, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
Seva Sankalp Abhiyan: भोथलडीह में आयोजित सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड और शासन की योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। शिविर में राशन कार्ड, ई-केवायसी, आधार सीडिंग समेत विभिन्न सेवाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया गया।
राज्य सरकार
Mahasamund News: सेवा सेतु अभियान अंतर्गत बिरकोनी में शिविर का आयोजन हितग्राहियों को सामग्री और चेक वितरण किया गया
Mahasamund News: बिरकोनी में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को 26 जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। हितग्राहियों को राशन कार्ड, आवास की चाबी, कृषि किट, जाल, आइस बॉक्स और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सामग्री वितरित की गई।
राज्य सरकार
Women Empowerment: महतारी वंदन से सरिता बनीं आत्मनिर्भर, परिवार की आर्थिक जरूरतों में बढ़ी भागीदारी
Women Empowerment: सरिता यादव को हर माह ₹1,000 की आर्थिक मदद मिल रही है। अपनी मेहनत और आयमूलक गतिविधियों के साथ उनकी मासिक आय करीब ₹10-12 हजार हो गई है। इससे परिवार की जरूरतें पूरी करने में उनकी भागीदारी बढ़ी है और आत्मनिर्भरता का भरोसा मजबूत हुआ है।
राज्य सरकार
National Family Assistance Scheme: आर्थिक संकट में सरकार का सहारा, कुलेश्वरी साहू को मिली 20 हजार की सहायता
National Family Assistance Scheme: दुर्ग जिले के ग्राम बोरई की कुलेश्वरी साहू को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली। पति के निधन के बाद संकट में आए परिवार को इस मदद से आर्थिक संबल मिला।
राज्य सरकार
Angan Milan Seva: बैगा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र
Angan Milan Seva: कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, माताओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और शासन की योजनाओं से जोड़ा गया।