ताज़ा खबरें
10601 समाचार
राज्य सरकार
भव्य कार्यक्रम : शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन, सीएम साय ने बताया प्रेरणादायक
नई दिल्ली के पूसा परिसर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का भव्य विमोचन हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने पुस्तक को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को समाज तक पहुँचाना एक सराहनीय पहल है।
धर्म
महाकाल मंदिर : शुरू होगा स्ट्रक्चरल रिपेयर, आधुनिक तकनीक से मजबूत होंगे प्राचीन हिस्से
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और आसपास के प्राचीन मंदिरों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के लिए 7 करोड़ 41 लाख रुपये की बड़ी परियोजना तैयार की गई है। मौसम, जल रिसाव और भारी श्रद्धालु संख्या के कारण मंदिर परिसर की कई संरचनाओं में दरारें और कमजोरियां सामने आने के बाद अब वैज्ञानिक और पारंपरिक तकनीकों की मदद से मरम्मत कार्य किया जाएगा। सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CBRI) ने इसके लिए तकनीकी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
कोरबा
लाखों का कबाड़ जब्त : कबाड़ माफियाओं पर उरगा पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रकों समेत भारी स्क्रैप जब्त
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 टन स्क्रैप जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में कबाड़ लदे वाहन भी पकड़े गए हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार जब्त कबाड़ राजेश साहू का बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद कबाड़ माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
देश
हादसा : कुएं की खुदाई बनी मौत का गड्ढा, पन्ना में 5 मजदूरों की गई जान
पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के नयापुरवा गांव में निर्माणाधीन कुएं की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 7 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से 5 की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद प्रशासन, पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
दुर्ग संभाग
बड़ी कार्रवाई : मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार
खुर्शीपार इलाके में पुलिस और ACCU टीम ने मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में करीब 16.70 लाख रुपए की नगदी, कार, बाइक, मोबाइल और जुआ खेलने का सामान जब्त किया गया। वहीं छावनी थाना क्षेत्र में भी 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
रक्षा
सफेद सागर : जिसने आसमान से बरसाई थी आग, आज ही के दिन वायुसेना ने पलटी थी हारी हुई बाजी
कारगिल युद्ध के दौरान 26 मई 1999 को भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य भारतीय सेना को हवाई सहायता देना और बटालिक, द्रास व अन्य ऊंची चोटियों पर छिपे पाकिस्तानी घुसपैठियों को निशाना बनाना था।
कारोबार
संभला शेयर बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी सपाट स्तर पर बंद
भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली, लेकिन बाद में बाजार ने रिकवरी की। सेंसेक्स और निफ्टी दिन के अंत तक लगभग सपाट स्तर पर कारोबार करते नजर आए। निवेशकों की नजर वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर बनी हुई है।
रायपुर संभाग
महँगाई : डॉ. डहरिया बोले- महँगाई से किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित
डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बढ़ती महँगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि महँगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और युवाओं पर पड़ रहा है। डॉ. डहरिया ने केंद्र सरकार से कीमतें कम करने और महँगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
धमतरी
सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत
धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। गट्टासिल्ली मोड़ के पास खड़े तूफान वाहन से हुई जोरदार टक्कर में चालक फलेंद्र साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रायपुर
महंगाई की मार : बस संचालकों ने किराया बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को सौंपा
छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को जल्द महंगाई का झटका लग सकता है। राज्य यातायात महासंघ ने पेट्रोल-डीजल और संचालन खर्च बढ़ने का हवाला देते हुए ओडनिवरी बसों का किराया 50% और डीलक्स बसों का किराया 30% बढ़ाने की मांग की है। अब इस प्रस्ताव पर सरकार के फैसले का इंतजार है।
विदेश
भारत-बांग्लादेश : असम से बंगाल तक बॉर्डर पर तनाव, BSF और BGB आमने-सामने
भारत-बांग्लादेश सीमा पर पिछले कई दिनों से तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और Border Guard Bangladesh (BGB) के बीच 17 दिनों में आठ बार झड़प और तनावपूर्ण घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अवैध घुसपैठ रोकने को लेकर भारतीय सुरक्षा बलों की सख्ती के बाद बांग्लादेशी सीमा क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई है।
कोरबा
आग का कहर : कोरबा के मुड़ापार बाजार में भड़की भीषण आग, दुकानदारों को भारी नुकसान
कोरबा के मुड़ापार स्थित एसईसीएल मुख्य अस्पताल के पास लगे साप्ताहिक बाजार में अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए फुटपाथ पर लगी कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।