"खुलासा" के लिए 1000 परिणाम मिले
रायपुर
कोल लेवी घोटाला : ACB-EOW ने कोर्ट में पेश की एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट, मुख्य आरोपी के ड्राइवर पर कसा शिकंजा
छत्तीसगढ़ के ₹570 करोड़ से अधिक के कोयला लेवी घोटाले में Anti Corruption Bureau Chhattisgarh और Economic Offences Wing Chhattisgarh ने मुख्य आरोपी Suryakant Tiwari के ड्राइवर नारायण साहू के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है।
रायपुर
हत्या या हादसा : रायपुर में रहस्यमयी मौत! खारुन नदी से मिला अज्ञात युवक का शव
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित खारुन नदी से 35 से 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण बुरी तरह सड़ चुका है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ने पीली टी-शर्ट और नीला लोवर पहन रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।
महासमुंद
पुलिस का एक्शन : घर बनाने के लिए जोड़े 2.30 लाख चोरी, 48 घंटे में किया रिकवर
सांकरा थाना क्षेत्र में घर निर्माण के लिए रखे गए 2 लाख 30 हजार रुपये चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। देवेंद्र जोशी द्वारा दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी शिशुपाल धुवल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई। यह राशि अटल आवास योजना, केसीसी लोन और धान बिक्री से जुटाई गई थी।
अंबिकापुर (सरगुजा)
निजी कंपनी का प्रचार : स्वास्थ्य विभाग के मार्केटिंग वाले RHO सस्पेंड, CMHO को भी नोटिस
सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र में एक उप स्वास्थ्य केंद्र के RHO स्वयंवर सिंह का वीडियो सामने आया, जिसमें वे ड्यूटी के दौरान एक निजी कंपनी के उत्पादों का प्रचार करते दिखे। जांच के बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। उनकी पत्नी, जो महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता हैं, को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
दुर्ग संभाग
बड़ा धमाका : कॉर्पोरेट स्टाइल में चल रहे सट्टा किंग कुणाल वर्मा के सिंडिकेट का पर्दाफाश, 13 गिरफ्तार
दुर्ग पुलिस ने आईपीएल 2026 के दौरान चल रहे एक बड़े हाईटेक ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया और मास्टरमाइंड कुणाल वर्मा समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह हैदराबाद से “Lotus” ऐप और ऑनलाइन पैनलों के जरिए करोड़ों रुपये का सट्टा चला रहा था। गिरोह कंपनी की तरह काम करता था — कर्मचारियों को सैलरी, 24x7 कस्टमर सपोर्ट और बैंक अकाउंट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी जाती थी। गरीब लोगों के बैंक खाते ₹25,000 देकर किराये पर लिए जाते थे, जिनका इस्तेमाल पैसों के लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग में होता था।
रायपुर
विभाग की कार्रवाई : अवैध रेत कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1740 घनमीटर रेत और दो हाईवा जप्त
आरंग तहसील के ग्राम कागदेही में खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1740 घनमीटर अवैध रेत जप्त की। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत दो हाईवा वाहन भी पकड़े गए। विभाग द्वारा ड्रोन निगरानी, रात्रिकालीन गश्त और सघन जांच के जरिए प्रदेश में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा
मवेशी तस्करी : विरोध करने वालों को धमकियां, ग्रामीणों में आक्रोश
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भदरापारा के जंगलों में मवेशी तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे लोगों ने जंगल में पेड़ों से बांधकर रखे गए 28 बैलों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। मवेशियों को बिना चारा-पानी भीषण गर्मी में रखा गया था। मुख्य आरोपी रहमद खान समेत पांच लोगों को पकड़ा गया, जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
देश
भारत : परमाणु ताकत बढ़ाने की कोशिश में पाकिस्तान, चीन के इनकार से खुली पोल
एक कथित लीक डिप्लोमैटिक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी परमाणु ताकत बढ़ाने के लिए चीन से “सेकेंड स्ट्राइक” क्षमता विकसित करने में मदद मांगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान समुद्र आधारित परमाणु हमला करने की क्षमता हासिल करना चाहता था, लेकिन चीन ने अंतरराष्ट्रीय दबाव और क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका के चलते यह मांग ठुकरा दी
दुर्ग संभाग
लोन के नाम पर ठगी : आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया ठिकाना, साइबर फ्रॉड और सट्टेबाजी के लिए खोल रहे थे म्यूल अकाउंट, 2 गिरफ्तार
Bhilai के छावनी इलाके में पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर गरीब लोगों के बैंक खाते और दस्तावेज हड़पने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है। आरोपी इन खातों को ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में साइबर अपराधियों और ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट को बेचते थे। पुलिस ने Akash Jaiswal और Javed Akhtar को गिरफ्तार कर पासबुक, बैंक दस्तावेज और मोबाइल जब्त किए हैं। मामले में कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच जारी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
बड़ी वारदात : कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में तोड़फोड़ और चोरी, चारों का नया अंदाज दीवार पर लिखे I Love Ambikapur
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के घड़ीचौक इलाके में स्थित कांग्रेस कार्यालय “राजीव भवन” में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी और तोड़फोड़ की। बदमाशों ने तीन मंजिलों में घुसकर 73 से ज्यादा टोटियां उखाड़ दीं, पाइपलाइनें तोड़ दीं और करीब 1 लाख रुपये से अधिक का नुकसान किया। दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द और “I Love Ambikapur” भी लिखा मिला।
देश
भारत-अंटार्कटिका : कनेक्शन पर नई रिसर्च,मिला करोड़ों साल पुराना भूवैज्ञानिक रिश्ता
भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों की नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि करोड़ों साल पहले भारत और अंटार्कटिका एक ही भूभाग का हिस्सा थे। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम-सालूर क्षेत्र की प्राचीन ग्रैनुलाइट चट्टानों और पूर्वी अंटार्कटिका की चट्टानों में उम्र, खनिज संरचना और रासायनिक समानताएं पाई गई हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार ये चट्टानें अत्यधिक तापमान और दबाव में बनी थीं और इनमें गार्नेट, जिरकॉन, क्वार्ट्ज, फेल्डस्पार जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं। यह रिसर्च पृथ्वी के प्राचीन सुपरकॉन्टिनेंट “गोंडवाना” और महाद्वीपों के निर्माण व टूटने की प्रक्रिया को समझने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
रायपुर
गैस एजेंसियों पर छापा : रायपुर में गैस एजेंसियों पर शिकंजा, हजार के करीब सिलेंडर जांच के दायरे में
रायपुर में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई के दौरान तीन गैस एजेंसियों में स्टॉक और रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी सामने आई है। नरहदा स्थित मौर्य गैस एजेंसी से 883 घरेलू और 53 व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका रिकॉर्ड दस्तावेजों में नहीं मिला। कान्हा और लक्ष्मी गैस एजेंसी में भी ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाया गया। मामले में गैस कालाबाजारी और बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।