"खुलासा" के लिए 1000 परिणाम मिले
बीजापुर
युवती से दुष्कर्म : अटल आवास में युवती से जबरदस्ती का आरोप, बीजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बीजापुर में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश मंडावी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वोटर आईडी कार्ड देने के बहाने उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सखी सेंटर की मदद से युवती ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
बिलासपुर
डीजल बिक्री में बड़ा खेल : बिलासपुर में डीजल वितरण पर सवाल, कलेक्टर ने मांगा पेट्रोल पंपों से जवाब
बिलासपुर जिले में डीजल की असामान्य मांग और बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच में कुछ पेट्रोल पंपों पर औसत मासिक खपत से 100 से 337 प्रतिशत तक अधिक डीजल बिक्री सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन को आशंका है कि उपभोक्ता श्रेणी का डीजल औद्योगिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अब पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
बिलासपुर
अपहरण कांड : रिश्तों को शर्मसार करने वाले विराट कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
बिलासपुर के बहुचर्चित विराट सराफ अपहरण कांड में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सभी दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने कहा कि बच्चों का अपहरण समाज में भय पैदा करने वाला गंभीर अपराध है। 2019 में कारोबारी विवेक सराफ के बेटे विराट का अपहरण कर 6 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने 7वें दिन बच्चे को सकुशल बरामद कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच में विराट की ताई नीता सराफ को साजिश का मास्टरमाइंड पाया गया। हाई कोर्ट ने CDR, CCTV फुटेज, फिंगरप्रिंट और वॉयस सैंपल जैसे तकनीकी साक्ष्यों को मजबूत आधार मानते हुए दोषियों की अपील खारिज कर दी।
रायपुर
डिजिटल अरेस्ट कांड : 1.25 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 3 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 17 राज्यों में फैला था जाल
रायपुर पुलिस ने रिटायर्ड डॉक्टर से ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.25 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल की टीम ने दिल्ली और कर्नाटक में कार्रवाई कर तीन मुख्य आरोपियों—आर्यन सिंह, जितेंद्र कुमार और राजदीप भाटिया—को गिरफ्तार किया।
दुर्ग
ससुराल में चोर दामाद : साढू संग करता था रेकी, पत्नियां खपाती थीं माल, 1600 CCTV ने खोला राज
भिलाई पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले एक पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी नौशाद अपने ससुराल में रहकर ड्राइवरी की आड़ में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसकी पत्नी और साली चोरी के जेवर बेचने व गिरवी रखने का काम करती थीं, जबकि एक ज्वेलरी शॉप संचालक चोरी का माल खरीदता था।
राजनांदगांव
छतमार गिरोह का भंडाफोड़ : राजनांदगांव पुलिस ने जेल से खींच निकाला मास्टरमाइंड
राजनांदगांव पुलिस ने पिछले साल शहर में हुई सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा करते हुए राजस्थान के कुख्यात ‘छतमार’ गिरोह के मास्टरमाइंड दिनेश चरपोटा को बांसवाड़ा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दुकानों की छत काटकर अंदर घुसने और नकदी व कीमती सामान चोरी करने के लिए बदनाम था। साइबर सेल और कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल टावर डंप के तकनीकी विश्लेषण के जरिए गिरोह तक पहुंच बनाई।
जशपुर
गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था करोड़ों का गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप
जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आम के ट्रे में छिपाकर ले जाए जा रहे 207 किलो गांजा को जब्त किया है। दोकड़ा चौकी क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन को पकड़कर एक आरोपी प्रेम नाथ सिंह को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी ओडिशा के सुंदरगढ़ से गांजा लाकर अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी में था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
जांजगीर-चांपा
खूनी रात : निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ मिले परिवार के 4 शव, गांव में दहशत
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा में बुधवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों में मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा शामिल हैं। गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान में चारों के शव खाट पर खून से लथपथ मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मामले में एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रायगढ़
सट्टा नेटवर्क : रायगढ़ में करोड़ों का सट्टा कांड, फ्लैट से मिला 1.03 करोड़ कैश
रायगढ़ पुलिस ने आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी और हवाला कारोबार से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। चक्रधरनगर स्थित कृष्ण प्राइड टावर के फ्लैट नंबर 505 में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 करोड़ 3 लाख 86 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन और वित्तीय दस्तावेज बरामद किए। मामले में करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि जसमीत सिंह बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार फरार है।
मनोरंजन
राहुल देव : सुनाई संघर्ष की कहानी, कहा- दोबारा करियर शुरू करना आसान नहीं था
अभिनेता Rahul Dev ने खुलासा किया कि पत्नी Reena Dev के निधन के बाद उन्होंने बेटे सिद्धार्थ की परवरिश के लिए फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली थी। करीब चार साल तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद जब उन्होंने वापसी की कोशिश की, तो उन्हें लगा कि 80 से ज्यादा फिल्में करने के बावजूद इंडस्ट्री उन्हें भूल चुकी है। राहुल देव ने बताया कि सिंगल पैरेंट बनना उनके जीवन का सबसे कठिन दौर था। उन्होंने अपने आध्यात्मिक गुरु को उस मुश्किल समय से बाहर निकलने और दोबारा जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने का श्रेय भी दिया।
नारायणपुर
नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए जंगलों में छिपाए गए नक्सलियों के गुप्त डंप का खुलासा किया। सरेंडर नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर जवानों ने करीब 1 करोड़ रुपये नकद, हथियार और अन्य सामग्री बरामद की। बरामद रकम में 2 हजार रुपये के बंद हो चुके नोट भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कुछ डंप हालिया हैं, जबकि कुछ 4 से 6 साल पुराने बताए जा रहे हैं। इससे पहले बीजापुर में भी सुरक्षाबलों ने माओवादियों के एक गुप्त बंकर से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की थी।
दुर्ग संभाग
नौकरी का झांसा : भिलाई स्टील प्लांट में काम लगाने कंप्यूटर ऑपरेटर से 6 लाख की ठगी, आदि गुज्जर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी सैम्युअल सातुम उर्फ आदि गुज्जर ने खुद को बीएसपी अधिकारियों का करीबी बताकर निजी कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश वर्मा से किस्तों में रकम वसूली। लंबे समय तक जॉइनिंग का झांसा देने के बाद केवल 1 लाख रुपये लौटाए गए। अखबार में आरोपी की गिरफ्तारी की खबर पढ़ने के बाद पीड़ित ने पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने BNS की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।