"युवा" के लिए 1118 परिणाम मिले
रायपुर
आयोजन : IGKV में 250 से अधिक किस्मों के साथ तीन दिवसीय मैंगो फेस्टिवल 29 मई से
रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय भव्य आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश की 250 से अधिक आम किस्मों का प्रदर्शन होगा, जिसमें मियाजाकी और नूरजहां जैसे दुर्लभ आम मुख्य आकर्षण रहेंगे। महोत्सव में किसानों की अन्य फसलों का भी प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही बच्चों और विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस, क्विज और सजावट प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राय आम से बने व्यंजनों का लाइव प्रदर्शन करेंगी।
खेल
फ्रेंच ओपन : कोको गॉफ का जज्बा, हादसे के बाद भी कोर्ट पर दिखाया दम
फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ ने कार एक्सीडेंट के बावजूद शानदार जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बनाई। वहीं आर्यना सबालेंका ने 16 महीनों में रिकॉर्ड 30वीं जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में बड़ा उलटफेर तब हुआ जब दानिल मेदवेदेव पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए।
राज्य सरकार
विकास को नई गति : कोयला उत्पादन, सौर ऊर्जा और निवेश पर फोकस
कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा, कोयला उत्पादन, खनन क्षेत्र के विस्तार और आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में रेल एवं लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी बढ़ाने, स्वच्छ ऊर्जा, सौर ऊर्जा, कोयला गैसीकरण और निवेश व रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर विशेष जोर दिया गया।
मनोरंजन
वेब सीरीज : भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास पर आधारित नई सीरीज का ट्रेलर रिलीज
मेड इन इंडिया – एक टाइटन की कहानी” का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें भारत के प्रतिष्ठित ब्रांड टाइटन कंपनी की प्रेरणादायक सफलता की कहानी दिखाई जाएगी। सीरीज में नसीरुद्दीन शाह जेआरडी टाटा और जिम सर्भ ज़ेरक्सेस देसाई की भूमिका निभा रहे हैं। यह 6 एपिसोड की सीरीज टाइटन ब्रांड के संघर्ष, नेतृत्व, नवाचार और भारत के औद्योगिक विकास की कहानी को दर्शाएगी।
खेल
कॉमनवेल्थ गेम्स : ट्रायल में खिलाड़ियों का दम, रांची में दिखा भारत का एथलेटिक्स भविष्य
रांची में आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता 2026 शानदार प्रदर्शन और नए रिकॉर्ड्स के साथ संपन्न हो गई। चार दिनों तक चले इस एथलेटिक्स महाकुंभ में देशभर के शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कई एथलीटों ने कॉमनवेल्थ गेम्स तथा एशियन स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि शिवम लोहाकरे ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी दावेदारी मजबूत की। वहीं समरदीप गिल ने शॉटपुट में बड़ा उलटफेर करते हुए तजिंदरपाल सिंह तूर को पीछे छोड़ दिया। प्रतियोगिता में कई युवा खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन कर भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य को मजबूत संकेत दिए।
मनोरंजन
सोशल मीडिया से सियासत के मैदान तक : क्या देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती ऑनलाइन सनसनी कॉकरोच जनता पार्टी बनेगी असली राजनीतिक दल?
कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP), जो एक वायरल ऑनलाइन आंदोलन के रूप में शुरू हुई थी, अब राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण की प्रक्रिया में पहुंच गई है। हरियाणा के वकील सुधीर जाखड़ ने चुनाव आयोग में इसे पार्टी के रूप में रजिस्टर कराने के लिए आवेदन किया है, जो मूल संस्थापक अभिजीत दिपके की इच्छा के विपरीत है। इससे संगठन के अंदर विवाद पैदा हो गया है।
राज्य सरकार
भव्य कार्यक्रम : शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन, सीएम साय ने बताया प्रेरणादायक
नई दिल्ली के पूसा परिसर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का भव्य विमोचन हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने पुस्तक को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को समाज तक पहुँचाना एक सराहनीय पहल है।
रायपुर संभाग
महँगाई : डॉ. डहरिया बोले- महँगाई से किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित
डॉ. शिवकुमार डहरिया ने बढ़ती महँगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि महँगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और युवाओं पर पड़ रहा है। डॉ. डहरिया ने केंद्र सरकार से कीमतें कम करने और महँगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
रायपुर संभाग
मनखे-मनखे एक समान : रायपुर में सतनाम सद्भाव पदयात्रा का भव्य सम्मान समारोह संपन्न
रायपुर के मेकाहारा मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में ‘विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा एवं सामाजिक समरसता अभियान’ का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गुरु घासीदास बाबा जी के “मनखे-मनखे एक समान” संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हुआ।
राज्य सरकार
विकास की नई उड़ान : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास पथ पर तेजी से दौड़ता छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आवास, सड़क, डिजिटल कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के मॉडल के रूप में उभर रहा है।
राज्य सरकार
गरिमा उत्सव : स्वास्थ्य शिविर, जनसुनवाई और पौधरोपण से जुड़ा पूरा जिला
जनजातीय कार्य मंत्रालय के धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले में 18 से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव एवं जनभागीदारी अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत 345 शिविर लगाए गए, जिनमें 46 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। शिविरों में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया।
खेल
गेल का रिकॉर्ड बच्चा : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का महा-धमाका, टी20 में 200 रन बनाने का किया दावा
15 वर्षीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनका सपना टी20 क्रिकेट में 200 रन बनाकर Chris Gayle का 175 रन का रिकॉर्ड तोड़ना है। Rajasthan Royals के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके वैभव ने कहा कि अगर वह पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करें, तो यह रिकॉर्ड टूट सकता है।