"छत्तीसगढ़" के लिए 2472 परिणाम मिले
बिलासपुर
हाईकोर्ट जज की तस्वीर रखकर श्मशान में रातभर चला तंत्र-मंत्र, जमानत कराने की जुगत में पकड़ाया युवक
बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में जमानत पाने के अंधविश्वास में चार युवकों द्वारा श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य और कथित तांत्रिक की तलाश जारी है।
राज्य सरकार
मुढ़ीपार में विशेष ग्राम सभा आयोजित, सामाजिक अंकेक्षण से विकास कार्यों की हुई समीक्षा
महासमुंद। पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यहां सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल मुख्य रूप से शामिल हुए।
राज्य सरकार
आधुनिक तकनीक से खेती में बदलाव, जशपुर के किसान अनारथ साय की मेहनत बनी प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों को पारंपरिक धान की खेती के साथ उद्यानिकी, संरक्षित खेती और फसल विविधीकरण अपनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर किसान अब आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए आय के नए स्रोत तैयार कर रहे हैं।
सक्ती
सरकारी स्कूल में शिक्षकों की शराब-चिकन पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग सख्त
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी में शराब और चिकन पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में 5 शिक्षक और एक स्वीपर स्कूल परिसर में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
राज्य सरकार
नक्सल प्रभावित गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, बुजुर्ग महिला को मिला आयुष्मान योजना का सहारा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए आयुष्मान भारत संतृप्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सुकमा जिले के ग्राम पुनपल्ली (दुब्बाटोटा), विकासखंड कोंटा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बुजुर्ग महिला के घर पहुंचकर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ दिलाया।
रायपुर
बड़ा बदलाव : रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ ग्रेन एटीएम, आसानी से मिलेगा राशन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को डिजिटल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब राशन कार्ड हितग्राहियों को चावल लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के तीन शहरों में ग्रेन एटीएम सेवा का ऑनलाइन शुभारंभ किया।
जगदलपुर (बस्तर)
3 साल बाद झीरम घाटी हमले की सुनवाई अंतिम दौर में, 10 अगस्त को होगी बहस
झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 साल पुराने मामले की सुनवाई अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 10 अगस्त को अदालत में अंतिम बहस होगी। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है, जबकि 101 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल और विद्याचरण शुक्ल समेत कई नेताओं व जवानों की मौत वाले इस हमले में अब फैसले का इंतजार है।
रायपुर
बस्तर में तिरंगे की नई शुरुआत, 92 गांवों में पहली बार फहरेगा राष्ट्रीय ध्वज
छत्तीसगढ़ में भाजपा 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाएगी। अभियान के तहत बस्तर के माओवादी प्रभाव से मुक्त हुए दूरस्थ गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर के 92 गांवों को विशेष रूप से जोड़ा गया है।
राज्य सरकार
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में AI निगरानी शुरू, अब कैमरे करेंगे जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। AI कैमरे, ड्रोन और वायरलेस तकनीक की मदद से जंगलों में 24 घंटे निगरानी होगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत अलर्ट मिलेगा।
रायपुर संभाग
धमतरी में बिना लाइसेंस चल रही थीं स्कूल बसें, परिवहन विभाग ने लगाया 10 हजार जुर्माना
धमतरी में कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल बसों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दो बसें बिना वैध परमिट के संचालित मिलीं, जिन पर परिवहन विभाग ने 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। प्रशासन ने स्कूल बस संचालकों को सुरक्षा मानकों और परिवहन नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
रायपुर संभाग
गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली उत्सव की धूम, ग्रीन डे पर बच्चों ने जाना प्रकृति का महत्व
रीवा (लखौली) स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में हरेली पर्व के अवसर पर ग्रीन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और प्रकृति के महत्व को लेकर विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। स्कूल परिसर में पौधारोपण कर बच्चों को एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने और पेड़ों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
रायपुर संभाग
धमतरी में शव दफनाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों के विरोध के बाद हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जिसके बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई।