Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
"महासमुंद" के लिए 1066 परिणाम मिले
अवैध तस्करी : एंबुलेंस में  गांजा ले जा रहे 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद
अवैध तस्करी : एंबुलेंस में  गांजा ले जा रहे 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए 77 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। यह गांजा एक एंबुलेंस में छिपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। पुलिस ने टेमरी जांच नाके पर घेराबंदी कर एंबुलेंस और उसके आगे चल रही पायलटिंग कार को रोका और पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओडिशा के बालीगुड़ा से गांजा लेकर महाराष्ट्र के सोलापुर में सप्लाई करने की योजना में थे और पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में करीब 50.45 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें एंबुलेंस, कार और मोबाइल फोन शामिल हैं। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के अनुसार, पिछले चार महीनों में हजारों किलो गांजा जब्त किया गया है और 221 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
कीर्तिमान डेस्क 08 May 2026
गंधेश्वर सोमनाथ : सिरपुर के गंधेश्वर मंदिर परिसर में मनेगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
छत्तीसगढ़
गंधेश्वर सोमनाथ : सिरपुर के गंधेश्वर मंदिर परिसर में मनेगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति एवं राजभाषा विभाग तथा जिला प्रशासन महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में 11 मई 2026 को सिरपुर स्थित गंधेश्वर मंदिर परिसर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर गंधेश्वरनाथ मंदिर ट्रस्ट सिरपुर के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। कार्यक्रम में शिवालयों की विरासत, सांस्कृतिक प्रस्तुति, संगोष्ठी और सामूहिक महाआरती प्रमुख आकर्षण होंगे।
कीर्तिमान ब्यूरो 08 May 2026
विकसित कृषि संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंच रही आधुनिक खेती की तकनीक, किसानों में दिख रहा उत्साह
महासमुंद
विकसित कृषि संकल्प अभियान से गांव-गांव पहुंच रही आधुनिक खेती की तकनीक, किसानों में दिख रहा उत्साह
महासमुंद जिले में 05 से 20 मई 2026 तक चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को उन्नत एवं आधुनिक खेती की जानकारी दी जा रही है। कृषि रथ और शिविरों के माध्यम से किसानों को मिलेट्स की खेती, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उन्नत बीज, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
कीर्तिमान ब्यूरो 07 May 2026
हरदा में समाधान शिविर :  ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया गया निराकरण
हरदा में समाधान शिविर :  ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया गया निराकरण
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम हरदा में सुशासन तिहार 2026 के तहत समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया मुख्य अतिथि रहीं। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार, जाति प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका सहित कई दस्तावेजों का वितरण किया गया तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोगों ने अपनी मांगें और शिकायतें प्रस्तुत कीं। आगामी शिविर 8 मई को लोहारडीह में आयोजित किया जाएगा।
कीर्तिमान डेस्क 07 May 2026
डिजिटल बैंकिंग : एसबीआई में ग्राहकों को दी रही आधुनिक सुविधाओं पर मैनेजर बिजेंद्र कुमार ने दी जानकारी
कीर्तिमान अतिथि
डिजिटल बैंकिंग : एसबीआई में ग्राहकों को दी रही आधुनिक सुविधाओं पर मैनेजर बिजेंद्र कुमार ने दी जानकारी
भारतीय स्टेट बैंक के महासमुंद कलेक्टोरेट शाखा के मैनेजर बिजेंद्र कुमार ने कीर्तिमान कार्यालय पहुंचे, सामान्य विजिट के दौरान उन्होंने संस्था संस्थापक डॉ. नीरज गजेंद्र से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों को दी जा रही बैंकिंग सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं और सुरक्षित लेनदेन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैंक अब डिजिटल बैंकिंग को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चला रहा है।
कीर्तिमान ब्यूरो 07 May 2026
आर्थिक संबल : असंगठित कर्मकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार
आर्थिक संबल : असंगठित कर्मकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार
छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है। महासमुंद जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान हजारों हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से करोड़ों रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। विभिन्न योजनाओं जैसे मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता, महतारी जतन, साइकिल, औजार, शिक्षा, छात्रवृत्ति और सुरक्षा उपकरण योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में श्रमिकों और उनके बच्चों को लाभ मिला है। साथ ही पंजीयन एवं नवीनीकरण अभियान के माध्यम से नए श्रमिकों को भी योजनाओं से जोड़ा गया है।
कीर्तिमान डेस्क 07 May 2026
‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान तेज : मेडिकल स्टोर्स से ढाबों तक सघन जांच, दूषित खाद्य सामग्री नष्ट
छत्तीसगढ़
‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान तेज : मेडिकल स्टोर्स से ढाबों तक सघन जांच, दूषित खाद्य सामग्री नष्ट
महासमुंद जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच की जा रही है। अभियान के दौरान मेडिकल स्टोर्स, ढाबों, रेस्टोरेंट और पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों का निरीक्षण किया गया।
कीर्तिमान डेस्क 06 May 2026
कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी 65 समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
कलेक्टर लंगेह ने जनदर्शन में सुनी 65 समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
महासमुंद में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जनदर्शन के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं, जिसमें कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी मामलों का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए और पात्र लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ देने को कहा। आवेदन खसरा सुधार, किसान सम्मान निधि, पेंशन, भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास और अन्य समस्याओं से जुड़े थे। जिला स्तरीय अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
कीर्तिमान डेस्क 06 May 2026
पुलिस का एक्शन : 8 थाना क्षेत्रों में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त
महासमुंद
पुलिस का एक्शन : 8 थाना क्षेत्रों में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब और वाहन जब्त
महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 8 थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान महुआ और देशी शराब की बड़ी मात्रा जब्त की गई, कई वाहनों को सीज किया गया और अनेक आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।
कीर्तिमान डेस्क 05 May 2026
गांव में आक्रोश: मुनगासेर में राधाकृष्ण की प्रतिमा से तोड़फोड़, कपड़ों में लगाई आग
महासमुंद
गांव में आक्रोश: मुनगासेर में राधाकृष्ण की प्रतिमा से तोड़फोड़, कपड़ों में लगाई आग
मुनगासेर गांव में राधाकृष्ण की प्रतिमा से तोड़-फोड़ और चुनरी जलाने की घटना सामने आई, साथ ही पेट्रोल पंप पर खड़ी कार के कांच भी तोड़े गए। सीसीटीवी के आधार पर एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की पहचान हुई है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है, जबकि पुलिस में शिकायत दर्ज कर समझौते और इलाज की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
कीर्तिमान डेस्क 05 May 2026
बदला मिजाज : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, अंधड़ के साथ राहत की बौछार
छत्तीसगढ़
बदला मिजाज : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, अंधड़ के साथ राहत की बौछार
छत्तीसगढ़ में मौसम अचानक बदल गया है। रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल रही है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग में बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी और अंधड़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
कीर्तिमान डेस्क 05 May 2026
तेंदूपत्ता संग्रहण : 91,300 मानक बोरा लक्ष्य, 03 मई से कार्य प्रारंभ
तेंदूपत्ता संग्रहण : 91,300 मानक बोरा लक्ष्य, 03 मई से कार्य प्रारंभ
जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद में तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 के लिए 91,300 मानक बोरा का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 75 सहकारी समितियों के 69 लॉटों में अग्रिम क्रेता नियुक्त किए जा चुके हैं। संग्रहण से पहले 23 से 27 फरवरी 2026 तक शाखकर्तन प्रशिक्षण एवं 05 से 15 मार्च तक शाखकर्तन कार्य पूर्ण किया गया। सीजन 2026 में 1,18,646 संग्राहक परिवार ऑनलाइन पंजीकृत हैं और 03 मई 2026 से संग्रहण कार्य शुरू हो चुका है।
कीर्तिमान डेस्क 05 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें