"गाली-गलौज" के लिए 160 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
कब्रिस्तान से लौटते ही बवाल : अतीक के बेटे उमर के काफिले की 30 गाड़ियों ने तोड़ा टोल, कर्मचारियों को रौंदने का प्रयास
अतीक अहमद के बेटे अबान के अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर कथित हंगामे का मामला सामने आया है। पुलिस ने 30 से ज्यादा गाड़ियों के चालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहनों ने टोल बैरियर तोड़ा, कर्मचारियों से अभद्रता की और बिना शुल्क दिए निकल गए।
महासमुंद
5 दिनों के विशेष अभियान में 149 भगोड़े व वारंटी को पुलिस ने दबोचा
महासमुंद पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ 3 से 7 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 14 स्थायी वारंटी और 135 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 149 वारंटों का निष्पादन किया। अभियान में हत्या, चोरी, मारपीट, सड़क दुर्घटना और आबकारी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फरार आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।
रायपुर संभाग
गोबरा नवापारा में NSA आरोपी को छुड़ाने की कोशिश पड़ी भारी, समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई
गोबरा नवापारा के हिस्ट्रीशीटर टुमन उर्फ लल्ला सोनवानी को NSA के तहत केंद्रीय जेल रायपुर ले जाते समय परिजनों और समर्थकों ने पुलिस वाहन रोककर उसे छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति संभाली और आरोपी को जेल भेजा।
महासमुंद
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, किशनपुर सचिव पर उठे सवाल
पिथौरा क्षेत्र में पंचायत सचिव पर कथित कमीशन मांगने के आरोपों को लेकर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत, पंचायत कार्यों की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
राजनांदगांव
पानी के छींटे डालने से रोका तो युवक पर पेचकस से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
बसंतपुर थाना क्षेत्र में पानी के छींटे डालने से मना करने पर हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर युवक से मारपीट, लोहे के पेचकस से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया है, वहीं एक विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है।
रायपुर
बिना पैसे बिरयानी ले जा रहे थे युवक, विरोध करने पर मैनेजर का फोड़ा दिया सिर
बिरयानी सेंटर में बिना पैसे बिरयानी लेकर जा रहे युवकों को रोकना होटल मैनेजर को भारी पड़ गया। पैसे मांगने पर हुए विवाद में आरोपियों ने बीयर की बोतल से मैनेजर के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
रायपुर
रायपुर में आधी रात बर्थडे पार्टी का हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, 7 गिरफ्तार
रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने 4 युवक और 3 युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि समझाइश देने पहुंची टीम के साथ धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
महासमुंद
टोनही प्रताड़ना मामला : महासमुंद कोर्ट का फैसला, 21 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
महासमुंद के बागबाहरा स्थित चर्चित टोनही प्रताड़ना मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने 21 आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।
राजनांदगांव
खौफनाक अंत : कश्मीरी पारा में खूनी खेल, चाकू से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट
डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कश्मीरी पारा में आरोपी अभय निषाद ने डंडे और चाकू से हमला किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
रायगढ़
कार्रवाई : शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत खरसिया पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गैरेज संचालक और उसके साथियों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर लोहे के कड़े से हमला करने का आरोप है।
राष्ट्रीय
अनोखा मामला : शादी के 25 दिन बाद खुला राज, किन्नर निकली दुल्हन
शाजापुर में एक युवक ने शादी के 25 दिन बाद पत्नी की पहचान को लेकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
मऊगंज में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद : पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया FIR न दर्ज करने का आरोप, SP-IG से न्याय की गुहार
मऊगंज जिले के लौर खुर्द गांव में अनुसूचित जाति (कुम्हार) समुदाय के एक परिवार ने सरकारी पट्टे की जमीन पर कब्जे की कोशिश, मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि स्थानीय पुलिस ने उनकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की और मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया।