"जांजगीर-चांपा" के लिए 103 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
मौसम का यू-टर्न : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक बड़ा बदलाव लिया है। ट्रफ लाइन और बंगाल की खाड़ी से आई नमी के कारण राज्य में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। IMD ने अगले 5 दिनों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
रायपुर
विकास की सौगात : ओ.पी. चौधरी ने किए लोकार्पण और मेधावी छात्रों को सम्मानित
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कापन और बलौदा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अघरिया समाज के सामुदायिक भवन और बलौदा में स्वर्णकार समाज के ‘स्वर्ण मंडपम’ का लोकार्पण किया।
साहस की मिसाल : माउंट एवरेस्ट फतह कर अमिता ने लिखा छत्तीसगढ़ के गौरव का नया अध्याय
अमिता श्रीवास ने 22 मई 2026 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने उनकी उपलब्धि को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। हालांकि समिट के बाद लौटते समय अत्यधिक ठंड, ऑक्सीजन की कमी और ऊंचाई के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।
कोरबा
कार्रवाई : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला गिरफ्तार
कोरबा में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला आरोपी नीलकुमारी चौहान को गिरफ्तार किया है। 10 मई 2026 को ग्राम ढेंगुरनाला कोहड़िया निवासी बसंत पटेल द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के बाद जांच शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने मृतक से लिए गए 15,000 रुपये वापस नहीं किए थे, जिससे विवाद और मानसिक तनाव बढ़ता गया।
जांजगीर-चांपा
रंजिश में खून : घर में घुसकर आयुष कश्यप की हत्या, 29 दिन बाद पुलिस ने खोली सुपारी किलिंग की परतें
जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में हुए 19 वर्षीय आयुष कश्यप की हत्या का पुलिस ने 29 दिन बाद खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या रेत खनन और परिवहन कारोबार में प्रतिस्पर्धा और रंजिश के चलते सुपारी देकर कराई गई थी। आरोपियों ने घर में घुसकर फायरिंग की, जिसमें आयुष की मौत हो गई और उसका छोटा भाई घायल हो गया।
सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज, पीपल पेड़ के नीचे ग्रामीणों संग चौपाल
सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसला का औचक निरीक्षण कर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई। पीपल पेड़ की छांव तले खाट पर बैठकर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों, महिलाओं और किसानों से सीधे संवाद किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
जांजगीर-चांपा
खूनी रात : निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ मिले परिवार के 4 शव, गांव में दहशत
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा में बुधवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतकों में मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा शामिल हैं। गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान में चारों के शव खाट पर खून से लथपथ मिले। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मामले में एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
संरक्षण : औद्योगिक विकास और पर्यावरण संतुलन को मिल रही मजबूती
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल राज्य में औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। मंडल द्वारा नियमित निरीक्षण, वैज्ञानिक परीक्षण और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी उद्योग पर्यावरणीय मानकों का पालन करें।
दर्दनाक घटना : तरबूज और चिकन खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम धुरकोट में तरबूज और चिकन खाने के बाद चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मेडिकल टीम गांव पहुंचकर प्रभावित परिवार और अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है।
जांजगीर-चांपा
प्रश्नपत्र वायरल : एआई से नकल का बड़ा खुलासा, डी-फार्मेसी परीक्षा में 500 से ज्यादा छात्र घेरे में
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) से संबद्ध चार कॉलेजों में डी. फार्मेसी परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर नकल का मामला सामने आया है। जांच में 500 से अधिक छात्रों की संलिप्तता सामने आई। आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र और उत्तर व्हाट्सएप पर वायरल हो गए थे। कई छात्र मोबाइल और एआई ऐप्स की मदद से उत्तर लिखते पाए गए। जांच के दौरान कुछ कॉलेजों में नकल सामग्री बरामद हुई, जबकि एक शिक्षक के मोबाइल में उत्तरों की सॉफ्ट कॉपी भी मिली। कुछ कॉलेज प्रशासन पर जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप लगे हैं।
छत्तीसगढ़
स्कूल में धर्मांतरण : प्रधान पाठक निलंबित, थाने में भी केस दर्ज
जांजगीर-चांपा के बलौदा स्थित पीएमश्री कन्या प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक लक्ष्मी देवी भारद्वाज को कथित धर्मांतरण और धार्मिक गतिविधियों के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि स्कूल में बच्चों को ईसाई धार्मिक बातें सिखाई जा रही थीं और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काया जा रहा था। डीईओ ने जवाब असंतोषजनक मिलने पर कार्रवाई की। वहीं बलौदा थाना में भी बीएनएसएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिक्षा
बंपर भर्ती : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में 5 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 175 पदों पर आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़ सरकार 5 नए मेडिकल कॉलेज (दंतेवाड़ा, कवर्धा, मनेंद्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी) शुरू करने के लिए 175 संविदा पदों पर भर्ती कर रही है। इसमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर और जूनियर रेजिडेंट सहित मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। वेतन ₹1 लाख से ₹2.25 लाख प्रति माह तक होगा, और डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस की अनुमति भी दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 6 मई से 13 मई तक चलेगी और इंटरव्यू 15–16 मई को रायपुर में होंगे। यह भर्ती राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए की जा रही है।