"ED" के लिए 4843 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Angan Milan Seva: बैगा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र
Angan Milan Seva: कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 135 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, माताओं, अभिभावकों और ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं और शासन की योजनाओं से जोड़ा गया।
अर्थव्यवस्था
Gold Silver Price India: एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
Gold Silver Price India: भारतीय वायदा बाजार (MCX) में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोना 1,200 रुपये से ज्यादा टूटा, जबकि चांदी करीब 3,000 रुपये सस्ती हुई। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति और वैश्विक बाजार के दबाव से बुलियन मार्केट प्रभावित हुआ।
रायगढ़
Raigarh Gang Rape Case: आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों को उम्रकैद, 4 को 20-20 साल की सजा
Raigarh Gang Rape Case: पुसौर थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 6 वयस्क आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 2 दोषियों को उम्रकैद और 4 आरोपियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा दी है। मामले में DNA जांच समेत वैज्ञानिक साक्ष्यों ने अहम भूमिका निभाई।
खेल
Asian Games: यशवीर-रोहित ने रचा इतिहास, जैवलिन थ्रो में भारत को 2 पदक
Asian Games: पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि रोहित यादव ने 84.35 मीटर थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने दो पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
राज्य सरकार
Bastar Flood: इंद्रावती के बढ़े जलस्तर का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री साय, राहत का किया ऐलान
Bastar Flood: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। जगदलपुर के डोंगाघाट पहुंचकर उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹10 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
क्रिकेट
Asian Games Cricket: भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबले की तारीख तय
Asian Games Cricket: श्रीलंका और नेपाल के बीच क्वार्टर फाइनल मैच रद्द होने के बाद बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका को सेमीफाइनल में जगह मिल गई है। अब भारतीय टीम का सामना 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगा। भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।
शिक्षा
CG Naukri: रायपुर में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 8,720 पदों पर भर्ती का मौका
CG Naukri: युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इस मेले में 10वीं पास से लेकर MBA, MCA और इंजीनियरिंग डिग्री धारक युवा आवेदन कर सकेंगे। कई बड़ी कंपनियां तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
रायपुर
Raipur Ganesh Visarjan: गरुड़-वासुकी युद्ध से लेकर यमलोक पर रावण के हमले तक दिखे आकर्षक दृश्य, रातभर सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Raipur Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन झांकियों के दौरान शारदा चौक से महादेवघाट तक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पौराणिक कथाओं पर आधारित भव्य झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं तेज डीजे कंपन से छज्जा गिरने की घटना और भारी भीड़ के बीच पुलिस की व्यवस्थाएं भी चर्चा में रहीं।
राज्य सरकार
Asian Games 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी का सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने की 51 लाख की घोषणा
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। संजू देवी कोरबा जिले की रहने वाली हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
विदेश
SCO Meeting: तनावपूर्ण रिश्तों के बीच भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुँचा, 2027 शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
SCO Meeting: इस्लामाबाद में 28 से 30 सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई है। बैठक में भारत समेत सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा है। हालांकि, इसे भारत-पाकिस्तान संबंधों में सुधार के संकेत के बजाय SCO की नियमित बहुपक्षीय प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। बैठक में वर्ष 2027 में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन की तैयारियों और संगठन के भविष्य के एजेंडे पर चर्चा की जा रही है।
केंद्र सरकार
US Tariff Exemption: अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों को दी राहत, दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ
US Tariff Exemption: अमेरिका ने भारत समेत 20 देशों से आयात होने वाली कुछ विशेष चिकित्सा दवाओं और संबंधित सामग्रियों को 100 प्रतिशत प्रस्तावित टैरिफ से छूट देने का फैसला किया है। इसमें दुर्लभ बीमारियों, जीन थेरेपी, सेल थेरेपी, बांझपन उपचार और अन्य उन्नत चिकित्सा उपयोगों में आने वाली दवाएं शामिल हैं। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने फेडरल रजिस्टर में इस संबंध में सूची जारी की है।
जगदलपुर (बस्तर)
Indravati River Flood: ओडिशा से छोड़े गए पानी ने बढ़ाई बस्तर की मुसीबत, इंद्रावती के जलस्तर में फिर आ सकता है उफान
Indravati River Flood: ओडिशा के नबरंगपुर डैम से छोड़े गए भारी जल प्रवाह के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर फिर बढ़ने की संभावना है। बस्तर प्रशासन ने निचले इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 हजार रुपये सहायता देने की घोषणा की।