"कार्रवाई" के लिए 2840 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का मामला, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, संबंधित राज्य को सौंपी जांच
दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जीरो FIR दर्ज की है। मामले की जांच में वीडियो की सत्यता, उसमें शामिल लोगों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
रायपुर
मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा का खेल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
रायपुर के डीडी नगर इलाके में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा अड्डे का खुलासा किया है। किराये के मकान से ओस्कर ऑनलाइन सट्टा ऐप संचालित कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 7 मोबाइल, लैपटॉप, नकदी और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त किए हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
नशीले इंजेक्शन का कहर: सरगुजा में 175 लोग HIV संक्रमित, एक इंजेक्शन कई जिंदगी पर भारी
सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शन के बढ़ते इस्तेमाल से HIV संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने साझा इंजेक्शन उपयोग करने वाले 175 संक्रमित लोगों की पहचान की है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सूरजपुर जिले से हैं। विभाग और पुलिस दोनों नशीले इंजेक्शन के दुरुपयोग और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं।
राष्ट्रीय
CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत
कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर हत्या के आरोपी से ₹75 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद मामले की जांच जबलपुर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल को सौंपी गई है।
रायपुर
संतान न होने के तनाव से विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मानसिक रूप से थी परेशान
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी में 26 वर्षीय विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में संतान नहीं होने से मानसिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच जारी है।
धमतरी
धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू
धमतरी के बिरगुड़ी क्षेत्र के करहीघाटी गांव में तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुछ देर बाद वही तेंदुआ एक घर के बाहर मृत अवस्था में मिला। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
पढ़ाई के साथ अपराध : किराए की कार बेचकर फिर चुरा लेते थे, छात्र गैंग का हैरान करने वाला खुलासा
मध्य प्रदेश के भिंड में बरोही थाना पुलिस और साइबर सेल ने वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोपी SSC-CGL और LLB की पढ़ाई कर रहे थे तथा फर्जी दस्तावेज और GPS की मदद से किराए की कारें सस्ते दामों में बेचकर बाद में दोबारा चोरी कर लेते थे। पुलिस ने चोरी की कार, फर्जी आरसी और नकदी बरामद की है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
दुर्ग
टपरी पर दोस्तों के साथ चाय पी रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में देर रात चाय की टपरी पर बैठी छात्रा के साथ एक युवक ने गला पकड़कर जबरन किस कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा की सहेली से भी मारपीट की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हेमंत छत्री को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांजगीर-चांपा
न्यायिक रिमांड : स्कूल में शर्मनाक हरकत, छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधान पाठक गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में प्रधान पाठक भुवनेश्वर कौशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, कलेक्टर के निर्देश पर हुई विभागीय जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
बलरामपुर-रामानुजगंज
खुलासा : राजपुर अस्पताल में नियमों की अनदेखी, ऑडिट रिपोर्ट में खरीद और भुगतान पर सवाल
बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट में बिना टेंडर लाखों रुपये के भुगतान, खरीद प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी, मेजरमेंट बुक और आवश्यक दस्तावेजों के अभाव जैसी कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
मुंगेली
मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
मुंगेली के जरहागांव थाना क्षेत्र में CMO लिखी कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रायपुर
रायपुर पुलिस कॉलोनी में डीसीपी के गनमैन आरक्षक की जहर सेवन से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रायपुर के अमलीडीह स्थित पुलिस कॉलोनी में डीसीपी के गनमैन और पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक कुलदीप मिश्रा की जहर सेवन के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ परिजनों व सहकर्मियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच जारी है।