"वीडियो वायरल" के लिए 151 परिणाम मिले
रायपुर
बवाल : चलती ट्रेन में चोरी, यात्री ने पकड़ लिया तो गेट से लटका रहा चोर, फिर लगा दी छलांग
आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी की कोशिश के दौरान एक चोर यात्री का सामान लेकर भागने लगा। पकड़ से बचने के लिए वह ट्रेन के गेट से बाहर लटक गया और मार पड़ने पर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है, जबकि मारपीट करने वाले यात्री के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
रायगढ़
वायरल वीडियो के बाद FIR : प्रोफेसर ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप, युवती पर केस दर्ज
रायगढ़ के लैलूंगा में सरकारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने युवती के खिलाफ FIR दर्ज की है। प्रोफेसर ने युवती पर रुपये मांगने, गाली-गलौज, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है।
राष्ट्रीय
तेवर : बाइक ठीक नहीं की तो महिला ने मिस्त्री का पकड़ा कॉलर, सड़क पर घसीटते हुए पहुंची थाने
शहडोल जिले के धनपुरी में बाइक मरम्मत को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि बाइक दोबारा खराब होने और मिस्त्री द्वारा ठीक करने से मना करने पर महिला ने नाराज होकर उसका कॉलर पकड़ लिया और उसे सड़क से थाने तक ले जाने लगी। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
जगदलपुर (बस्तर)
एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए
जगदलपुर के गंगानगर इलाके में युवक से मारपीट और छीनाझपटी की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मामले में वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
देश
Google Maps ने दिया धोखा : जम्मू-कश्मीर की जगह हिमाचल के कश्मीर गांव पहुंच गए विदेशी पर्यटक
गूगल मैप की गलत नेविगेशन के कारण जम्मू-कश्मीर घूमने निकले चार ऑस्ट्रेलियाई पर्यटक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित ‘कश्मीर’ गांव पहुंच गए। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर उन्हें अपनी गलती का पता चला। इस दौरान एक पर्यटक के सड़क पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बलौदाबाज़ार
बड़ी लापरवाही : मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़! नशे में ड्यूटी कर रहा था जिला अस्पताल का ड्रेसर
बलौदाबाजार जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक ड्रेसर के शराब के नशे में मिलने का मामला सामने आया है। कर्मचारी का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल सर्जन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि निलंबन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
सक्ती
छात्र के साथ बेरहमी : कपड़े उतरवाकर मारपीट का आरोप, 3 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर
बिलासपुर रेप केस : नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप का आरोप, 8 महीने तक ब्लैकमेलिंग की शिकायत
बिलासपुर में एक महिला ने रियल एस्टेट कारोबारी पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर 8 महीने तक ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
शिक्षा
बच्चों का भविष्य दांव पर : शिक्षा व्यवस्था पर सवाल, नशे की हालत में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर का VIDEO वायरल
छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम शाल्ही स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर का कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सरगुजा संभाग
बाइकर्स गैंग की लापरवाही : प्राकृतिक सौंदर्य के बीच तेज रफ्तार का खतरा, मैनपाट में सख्ती की मांग
सरगुजा के मैनपाट में बारिश का आनंद लेने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, लेकिन कुछ बाइकर्स गैंग की लापरवाही परेशानी का कारण बन रही है। मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज, स्टंट और तेज रफ्तार के कारण पर्यटन स्थल का माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
दुर्ग
किडनैपिंग : 6 नाबालिगों ने कैश-जेवर लूटकर बनवाया फर्जी कबूलनामा
भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में छह नाबालिगों ने बालोद के दो युवकों का कथित रूप से अपहरण कर करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। आरोपियों ने मारपीट कर कैश, मोबाइल, जेवर, स्कूटी और ऑनलाइन पैसे लूट लिए तथा चाकू की नोक पर जबरन वीडियो भी बनवाया। पुलिस ने सभी नाबालिगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
PTS के खाने में लापरवाही : पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की मेस पर सवाल, महिला आरक्षक की थाली में मिला कीड़ा
पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) की मेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें महिला आरक्षक की थाली में कीड़ा दिखाई दिया। घटना के बाद विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मेस में फ्लाई कैचर मशीनें लगाने के निर्देश जारी किए हैं।