"तकनीक" के लिए 1472 परिणाम मिले
राजनांदगांव
खुलासा : लॉक तोड़कर नकदी पार करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पूरी रकम बरामद
डोंगरगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी जांच और पूछताछ के बाद दोनों युवकों ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद पूरी चोरी की रकम बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
कारोबार
महंगाई का महा-ब्लास्ट : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, आम आदमी की जेब पर चौतरफा मार!
25 मई 2026 से पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पहुंच गया। ईरान-अमेरिका तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल के पार चली गई हैं, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा।
कोरबा
कार्रवाई : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला गिरफ्तार
कोरबा में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महिला आरोपी नीलकुमारी चौहान को गिरफ्तार किया है। 10 मई 2026 को ग्राम ढेंगुरनाला कोहड़िया निवासी बसंत पटेल द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के बाद जांच शुरू हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने मृतक से लिए गए 15,000 रुपये वापस नहीं किए थे, जिससे विवाद और मानसिक तनाव बढ़ता गया।
शिक्षा
CBSE : री-चेकिंग फीस में गड़बड़ी पर बोर्ड का बड़ा फैसला, एक्स्ट्रा पैसे होंगे रिफंड, आवेदन की डेट भी बढ़ी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के री-वेरिफिकेशन और आंसर-शीट स्कैन कॉपी आवेदन के दौरान हुई तकनीकी गड़बड़ियों पर छात्रों को बड़ी राहत दी है। सर्वर क्रैश और पेमेंट फेल होने के कारण कई छात्रों के खातों से डबल फीस कट गई थी।
विकास कार्यों की समीक्षा : समय-सीमा में पूरे हों सड़क और पुल निर्माण कार्य
कबीरधाम जिले में निर्माणाधीन पोड़ी-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए सहित विभिन्न सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने, नियमित मॉनिटरिंग करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
रायपुर
सड़क निर्माण में लापरवाही : हर गांव तक बेहतर सड़क पहुंचाने की तैयारी, शासन ने मांगे नए प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने मुंगेली में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता और तेजी के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांवों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने और खराब सड़कों के सुधार पर विशेष जोर दिया।
गरियाबंद
हाईटेक क्रांति : वैज्ञानिक जांच से तेज होगा न्याय, गरियाबंद पुलिस को मिली मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट
छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत राज्य फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), रायपुर द्वारा गरियाबंद पुलिस को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक साइंस वैन प्रदान की गई। 25 मई 2026 को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह हाईटेक “लैब ऑन व्हील्स” फिंगरप्रिंट, डिजिटल डेटा, जैविक साक्ष्य, बैलिस्टिक और विस्फोटक जांच जैसी सुविधाओं से लैस है। वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक जांच, साक्ष्यों का सुरक्षित संग्रह और त्वरित विश्लेषण संभव होगा। इससे अपराध जांच अधिक सटीक, पारदर्शी और तेज बनेगी तथा न्यायालय में मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।
खेल
एशिया कप : जापान में चमकेगा झारखंड का दम! भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम में राज्य की 6 बेटियों का चयन
झारखंड की 6 बेटियों का चयन भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ है, जो जापान में आयोजित एशिया कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। सिमडेगा समेत राज्यभर में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की मेहनत और संघर्ष को झारखंड की हॉकी संस्कृति की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
धमतरी
वन संरक्षण : वन, जल और जनजीवन का अध्ययन, धमतरी में IFS प्रशिक्षुओं का विशेष प्रशिक्षण संपन्न
धमतरी वनमंडल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के 50 IFS प्रशिक्षु अधिकारियों का 10 दिवसीय फील्ड प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने सतत वन प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, जल संरक्षण, सागौन एवं बांस वृक्षारोपण, वन सर्वेक्षण तकनीकों और क्षतिग्रस्त वनों के पुनर्वास का व्यवहारिक अध्ययन किया। साथ ही ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक सर्वे कर जनभागीदारी आधारित वन संरक्षण मॉडल को भी समझा।
जांजगीर-चांपा
हत्याकांड : जांजगीर-चांपा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, ऑपरेशन हंट हुआ सफल
जांजगीर-चांपा जिले के चर्चित करही गोलीकांड मामले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन हंट’ के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक माह तक चली जांच में पुलिस ने सात राज्यों में दबिश देकर 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। जांच में उधारी विवाद और रंजिश को हत्या की मुख्य वजह बताया गया है। आरोपियों के पास से पिस्टल, मैगजीन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।
राष्ट्रीय
ऑपरेशन अभेद्य : पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा पर भारत का स्मार्ट चक्रव्यूह, AI और ड्रोन्स से सील होंगी सरहदें
भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर हाई-टेक ‘स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट’ लागू करने की तैयारी तेज कर दी है। गृह मंत्री Amit Shah ने BSF कार्यक्रम में बताया कि AI-कैमरे, एंटी-ड्रोन सिस्टम, थर्मल इमेजर, ग्राउंड सेंसर और रियल-टाइम कमांड सेंटर जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए लगभग 6,000 किलोमीटर लंबी संवेदनशील सीमाओं की निगरानी की जाएगी।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
आग का कहर : तेंदूपत्ता गोदाम में भड़की भीषण आग, लाखों की वन उपज जलकर राख
मनेन्द्रगढ़ वन मंडल के कठौतिया स्थित लघु वनोपज गोदाम में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तेंदूपत्ता से भरे कई बोरे जलकर राख हो गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।