"ED" के लिए 4843 परिणाम मिले
महासमुंद
Rescue Operation: मुड़ना इंटकवेल में फंसे दो कर्मचारी, 24 घंटे बाद सफल रेस्क्यू ऑपरेशन
Rescue Operation: महासमुंद के मुड़ना स्थित इंटकवेल में बाढ़ का पानी भरने से फंसे नगर पालिका के दो कर्मचारियों तुलाराम रात्रे और हीरालाल पटेल को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भारी बारिश और गंगरेल बांध के गेट खुलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। अब इंटकवेल से पानी सप्लाई प्रभावित होने के कारण शहर में टैंकरों के जरिए जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।
महासमुंद
Tribal Hoste: 1985 के भवन में रह रहे छात्र, जर्जर छत से खतरे में 29 बच्चों की जान
Tribal Hoste: 1985 में निर्मित खल्लारी के आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास की छत का प्लास्टर गिरने से 29 बच्चों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ गई है। निरीक्षण में जर्जर छत, टूटी खिड़कियां और सीपेज की समस्या सामने आई। मामले में कलेक्टर से तकनीकी जांच और शीघ्र मरम्मत की मांग की गई है।
रायपुर
Raipur Child Death: पूजा सामग्री विसर्जन के बाद नाले में पैर धो रहा 7 साल का मासूम बहा, मौत
Raipur Child Death: बोरियाखुर्द इलाके में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। पूजा सामग्री विसर्जन के बाद घर लौट रहा 7 वर्षीय त्रिवेंद्र तेज बहाव वाले नाले में गिर गया। पिता और बहन की आंखों के सामने हुए हादसे में बच्चे की जान चली गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने करीब एक किलोमीटर दूर से बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रायपुर
Raipur News: सेंट्रल जेल की अनोखी पहल, महिला बंदियों को मिलेगी आत्मनिर्भरता की राह
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला बंदियों के पुनर्वास को लेकर एक नई पहल शुरू की गई है। रायपुर सेंट्रल जेल में प्रदेश की पहली महिला ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन (OCI) यानी खुली जेल का शुभारंभ किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य महिला बंदियों को सुधार के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
रायपुर संभाग
Arang Water Supply: महानदी के बढ़ते जलस्तर से आरंग में जल संकट, इंटेक वेल डूबा
Arang Water Supply: महानदी में बढ़ते जलस्तर के कारण आरंग नगर की पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है। निसदा स्थित इंटेक वेल में पानी भरने से नियमित जलापूर्ति बंद करनी पड़ी है। नगर पालिका ने टैंकरों और बोरवेल के माध्यम से वैकल्पिक पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।
रायपुर संभाग
Arang News: प्रशिक्षित गौ सेवक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में संपन्न, मानदेय की मांग तेज
Arang News: रायपुर में प्रशिक्षित गौ सेवक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने, लंबित मांगों और गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में गौ सेवकों ने विभागीय संलग्नीकरण और निश्चित मानदेय की मांग प्रमुखता से उठाई।
राज्य सरकार
Noni Sashaktikaran Yojana: बलरामपुर की दो बेटियों ने बढ़ाया हौसला, सरकारी मदद से जारी रखी पढ़ाई
Noni Sashaktikaran Yojana: बलरामपुर जिले की दो बेटियों पुष्पांजलि ऋषि और अनीता नाग को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिली है। इस सहायता से दोनों अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही हैं।
रायपुर
CG Railway News: बारिश के कारण कई ट्रेनों का बदला संचालन, यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट
CG railway news: छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत दुर्ग-दल्लीराजहरा रेल सेक्शन में लाटाबोर और गुंडरदेही स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव और ट्रैक धंसने की स्थिति सामने आई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस मार्ग से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया है।
शिक्षा
IIT Campus Recruitment: प्लेसमेंट सीजन से पहले IIT का बड़ा कदम, मुकरने वाली 22 कंपनियां 2 साल के लिए बाहर
IIT Campus Recruitment: छात्रों को जॉब ऑफर देने के बाद पीछे हटने वाली 22 कंपनियों के खिलाफ ऑल आईआईटी प्लेसमेंट कमेटी ने सख्त कदम उठाया है। इन कंपनियों को अगले दो प्लेसमेंट सीजन तक कैंपस भर्ती प्रक्रिया से दूर रखा जाएगा।
राज्य सरकार
Chhattisgarh News: लंबे इंतजार के बाद बदला गांव का नाम, चंडालपुर को मिली चंदनपुर की पहचान
Chhattisgarh News: कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। शुक्रवार देर रात उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीणों को राजपत्र की प्रति सौंपकर इस नई पहचान की जानकारी दी। नाम परिवर्तन की खुशी में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों के लिए सीसी रोड और सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 11.70 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
राष्ट्रीय
Bhopal Crime News: बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश, केयर टेकर पर साजिश रचने का आरोप
Bhopal Crime News: अवधपुरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति के घर दिनदहाड़े लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। तीन से चार बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर हथौड़े से हमला किया, लेकिन शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर वे बिना लूट किए फरार हो गए। पुलिस ने मामले में घर की केयर टेकर को हिरासत में लिया है, जिस पर वारदात की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
रायपुर संभाग
AI Training Program: छत्तीसगढ़ के 15 मास्टर ट्रेनर्स ने सीखी, AI और डिजिटल शिक्षण की नई तकनीक
AI Training Program: छत्तीसगढ़ के 15 मास्टर ट्रेनर्स ने PSSCIVE-NCERT के पांच दिवसीय AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को ChatGPT, Gemini, Canva AI, Google Classroom, साइबर सुरक्षा और आधुनिक डिजिटल शिक्षण तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।